Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Apr 2017 · 4 min read

‘निराला’ का व्यवस्था से विद्रोह

क्रान्तिकारी, फक्कड़ और निर्भीक महात्मा कबीर के बाद यदि कोई कवि उनके समतुल्य, व्यवस्था-विरोधी, साहसी और नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि मानकर, उनकी स्थापनार्थ संघर्षरत रहा है तो वह नाम है-महाप्राण सूर्यकांत त्रिापाठी ‘निराला’।
‘निराला’ एक ऐसे कवि हैं, जिन्होंने गुलाम हिन्दुस्तान में अंग्रेजों के दमनचक्र में पिसती, सिसकती, विलखती जनता को जार-जार और तार-तार होते देखा है तो स्वतंत्रता के बाद के काल के शासकों की वे कुनीतियां भी महसूस की हैं, जो अंग्रेजों के साम्राज्य-विस्तार का आधार थीं। स्वतंत्र भारत के अपने ही शासन में, अपने ही शासकों के चरित्र से अकेले ‘निराला’ का ही मोहभंग हुआ हो, ऐसा तो नहीं कहा जा सकता है। रामधारी सिंह ‘दिनकर’, सुमित्रानंदन पंत जैसे उनके समकालीन कवि भी कांग्रेस और गांधीजी की कथित अहिंसा और थोथे समाजवाद के व्यामोह से छिटककर वास्तविकता के उस धरातल पर आ जाते हैं जहां आजादी और सामाजिक समरसता का सपना चूर-चूर होकर बिखर जाता है। दिनकर कह उठते हैं-
‘‘ अबलाओं को शोक, युवतियों को विषाद है
बेकुसूर बच्चे अनाथ होकर रोते हैं
शान्तिवादियो! यही तुम्हारा शांतिवाद है?’’
सुमित्रानंदन पंत उस समय के कांग्रेसी चारित्रिक पतन को एक व्याधि के रूप में इस प्रकार उजागर करते हैं-
‘‘ धिक यह पद-मद शक्ति मोह! कांग्रेस नेता भी
मुक्त नहीं इससे-कुत्तों से लड़ते कुत्सित
भारत माता की हड्डी हित! आज राज्य भी
अगर उलट दे जनता, इतर विरोधी दल के
राजा इनसे अधिक श्रेष्ठ होंगे? प्रश्नास्पद!
क्योंकि हमारे शोषित शोणित की यह नैतिक
जीर्ण व्याधि है।’’
मुद्दा चाहे भ्रष्टाचार का हो या आजादी के बाद आये कांग्रेस के उस असली शोषक, अनैतिक, कायर और भोगविलासी आचरण के उजागर होने का हो, जिसे देखकर उस समय कई कवि आशंकित ही नहीं, क्षुब्ध और आक्रोशित हो उठे थे, इन कवियों से अलग ‘निराला’ की प्रतिक्रिया बेहद तीखी, मारक और व्यवस्था के प्रति विद्रोह से भरी हुई, उनकी कविताओं के माध्यम से स्पष्ट अनुभव की जा सकती है। मुद्दा चाहे हरिदास मूंदड़ा के भ्रष्टाचार का हो या ‘हिन्दी-चीन भाई-भाई’ के नारे के बाद हुए भारत पर चीन के आक्रमण का, इन सभी मुद्दों पर वे कांग्रेस की शासन-प्रणाली को असफल मानते हुए इसके लिये जिम्मेदार केवल नेहरू को ठहराते हैं। प्रतीकों के माध्यम से ‘निरालाजी’ की सशक्त कलम से प्रसूत उनकी ‘बेला’, ‘नये पत्ते’ और ‘कुकुरमुत्ता’ शीर्षक रचनाओं में कांग्रेस की दोहरे चरित्र और घृणित मानसिकता की झलक देखते ही बनती है। उनकी ‘कुकुरमुत्ता’ नामक रचना दलित वर्ग की प्रतिनिधि कविता है, जिसकी व्यंग्यात्मक शैली उस शोषक चेहरे की पर्तें उधेड़ती चली जाती है जो समाजवाद का मुखौटा लगाकर जन-जन के बीच लोकप्रिय और ग़रीब जनता का सच्चा हितैषी बनना चाहता है। ‘निराला’ इस शोषक चेहरे को पहचान कराते हुए उसे इस प्रकार धिक्कारते हैं-
अबे सुन बे गुलाब
भूल मत गर पायी खुशबू, रंगो-आब
खून चूसा खाद का तूने अशिष्ट
डाल पर इतरा रहा कैपिटलिस्ट।
जिस चारित्रिक पतन से आज कांग्रेस गुजर रही है, उसका वह निर्मम आचरण बढ़ती महंगाई, हवाला कारोबार, 2 जी स्पेक्ट्रम, आदर्श सोसायटी, काॅमनवेल्थ गेम के घोटालों के रूप में सामने आ रहा है। कांग्रेस की जनता का शोषण कर अकूत सम्पत्ति अर्जित करने की ललक या कुत्सित इच्छा को निराला ने नेहरूकाल में ही भांप लिया था।
उत्पीड़न का राज्य,
दुःख ही दुःख
अविराम घात-आघात
आह उत्पात
निराला की पक्षधरता आमजन के साथ रही। सत्ता के स्वार्थ, सम्मान और पदकों की लालसा से परे वे जन के मन के क्रन्दन को वाणी देते रहे-
अपने मन की तप्त व्यथाएं
क्षीण कण्ठ की करुण कथाएं |
निराला-रचित कविता ‘वह तोड़ती पत्थर’ में दीन-दुखी निर्धन नारी का जो मार्मिक चित्र उन्होंने प्रस्तुत किया है, उससे सर्वहारा वर्ग के प्रति एक करुणामय झलक मिलती है-
वह तोड़ती पत्थर
देखा मैंने उसे इलाहाबाद के पथ पर
वह तोड़ती पत्थर।
गुरु हथौड़ा हाथ
करती बार-बार प्रहार
सामने तरुमालिका, अट्टालिका, प्राकार।
उपरोक्त कविता में जिस असमानता और निर्धन वर्ग की दीनता का जिक्र ‘निराला’ ने किया है, वह असमान, असंगतिभरा विकास आज हमें उदारीकरण की वैश्विक नीति के इस दौर में अपनाये जाने वाली आर्थिक नीतियों के रूप में फलता-फूलता दिखायी दे रहा है। सत्ता के जनघाती चरित्र और पूंजीवादी गठजोड़ को लेकर कविता के माध्यम से जो संकेत प्रसिद्ध कवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ ने दिये थे कि -‘‘देश के वही आदमी करीब है, जो या तो मूर्ख है या गरीब हैं’, उनके इस कथन का रहस्य आज राडिया टेपों के माध्यम से समझा जा सकता है। इसी तरह के देशद्रोही चेहरों की पहचान महाप्राण सूर्यकांत त्रिापाठी निराला ने नेहरू-काल में इस प्रकार बतायी है-
विप्लव रव से शोभा पाते
अट्टालिका नहीं हैं रे
आतंक-भवन।
निष्कर्षतः निरालाजी अपनी रचनाओं में अपने तत्कालीन परिवेश का ही जिक्र नहीं करते, वे उस दुराचार, पापाचार, भ्रष्टाचार और देशद्रोह की ओर भी भविष्यवाणी-सी करते महसूस किये जा सकते हैं, जो वर्तमान में प्रधानमंत्रियों की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्यवाही न करने के रूप में देखा जा सकता है।
———————————————————————
-संपर्क-15/109, ईसानगर, अलीगढ़,

Language: Hindi
Tag: लेख
536 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*अगर दूसरे आपके जीवन की सुंदरता को मापते हैं तो उसके मापदंड
*अगर दूसरे आपके जीवन की सुंदरता को मापते हैं तो उसके मापदंड
Seema Verma
*भूमिका (श्री सुंदरलाल जी: लघु महाकाव्य)*
*भूमिका (श्री सुंदरलाल जी: लघु महाकाव्य)*
Ravi Prakash
दिल को दिल से खुशी होती है
दिल को दिल से खुशी होती है
shabina. Naaz
मनुष्य की पहचान अच्छी मिठी-मिठी बातों से नहीं , अच्छे कर्म स
मनुष्य की पहचान अच्छी मिठी-मिठी बातों से नहीं , अच्छे कर्म स
Raju Gajbhiye
अब तो गिरगिट का भी टूट गया
अब तो गिरगिट का भी टूट गया
Paras Nath Jha
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
राह नीर की छोड़
राह नीर की छोड़
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
न थक कर बैठते तुम तो, ये पूरा रास्ता होता।
न थक कर बैठते तुम तो, ये पूरा रास्ता होता।
सत्य कुमार प्रेमी
छोटी-छोटी खुशियों से
छोटी-छोटी खुशियों से
Harminder Kaur
सहज है क्या _
सहज है क्या _
Aradhya Raj
है धरा पर पाप का हर अभिश्राप बाकी!
है धरा पर पाप का हर अभिश्राप बाकी!
Bodhisatva kastooriya
खुद को मसखरा बनाया जिसने,
खुद को मसखरा बनाया जिसने,
Satish Srijan
Them: Binge social media
Them: Binge social media
पूर्वार्थ
जलियांवाला बाग,
जलियांवाला बाग,
अनूप अम्बर
जिस तरीके से तुम हो बुलंदी पे अपने
जिस तरीके से तुम हो बुलंदी पे अपने
सिद्धार्थ गोरखपुरी
दीपावली
दीपावली
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
नेताजी (कविता)
नेताजी (कविता)
Artist Sudhir Singh (सुधीरा)
ਅੱਜ ਮੇਰੇ ਲਫਜ਼ ਚੁੱਪ ਨੇ
ਅੱਜ ਮੇਰੇ ਲਫਜ਼ ਚੁੱਪ ਨੇ
rekha mohan
सत्य आराधना
सत्य आराधना
Dr.Pratibha Prakash
माँ की याद आती है ?
माँ की याद आती है ?
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
কি?
কি?
Otteri Selvakumar
"छलनी"
Dr. Kishan tandon kranti
लाख दुआएं दूंगा मैं अब टूटे दिल से
लाख दुआएं दूंगा मैं अब टूटे दिल से
Shivkumar Bilagrami
विषय मेरा आदर्श शिक्षक
विषय मेरा आदर्श शिक्षक
कार्तिक नितिन शर्मा
** पहचान से पहले **
** पहचान से पहले **
surenderpal vaidya
जीवन का लक्ष्य महान
जीवन का लक्ष्य महान
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
कर दिया
कर दिया
Dr fauzia Naseem shad
शिष्टाचार एक जीवन का दर्पण । लेखक राठौड़ श्रावण सोनापुर उटनुर आदिलाबाद
शिष्टाचार एक जीवन का दर्पण । लेखक राठौड़ श्रावण सोनापुर उटनुर आदिलाबाद
राठौड़ श्रावण लेखक, प्रध्यापक
इश्क खुदा का घर
इश्क खुदा का घर
Surinder blackpen
👍कमाल👍
👍कमाल👍
*Author प्रणय प्रभात*
Loading...