Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 Mar 2021 · 2 min read

नारी

नारी

जग की आधी आबादी पर, नारी की हिस्सेदारी।
पाने को पर आज तरसती, फिरती है मारी मारी।।

दुनियाभर में सबसे दूभर, नारी जीवन जीती है।
जहर का प्याला जीते जी ही, घूंट घूंट कर पीती है।।

संकट में नारी आ जायेगी, तो नर की खैर नहीं।
गाड़ी के पहिये आपस में, करते बिल्कुल बैर नहीं।।

चीरहरण नारी का रोको, आज जमाना बदल गया।
नवयुग में नवगीत लिखो तुम, कहो पुराना बदल गया।।

दुनिया के दायित्व बता दो, क्या उसके कर्तव्य बता।
नारी के हितचिंतन वाले, फलकारी वक्तव्य बता।।

नहीं पिता के घर में उसको, भाइयों से प्यार मिले।
मुश्किल जीना हो जाता जब, नालायक ससुराल मिले।।

नारी होकर भाभी भी जब, घर में आने से रोके।
सबक सिखाकर बात बात पर, सबके सब मिलकर टोके।।

एक अकेली एक तरफ हो, एक तरफ सारी दुनिया।
बूढा बाप सोचता केवल, कैसे जीतेगी मुनिया।।

चहूँदिशा से इक अबला पर, कहर अगर बरपाएँगे।
मनोदशा का अध्ययन करने, कौन मनोविद लाएंगे।।

माँ के घर में भाई की करनी पड़ती चमचाई है।
सास ससुर के घर में अक्सर, होती हाथापाई है।।

पति अगर नाकारा हो तो, घर का बोझ उठाती है।
मुश्किल को भी कान पकड़कर, बैठक रोज कराती है।।

अपनी हिम्मत से ताकत से, अपना जोर लगाती है।
आने वाली मारग की हर बाधा से टकराती है।।

नर के हाथों से उत्पीड़ित, दीन दशा अबला तू है।
दुनिया बदली, तू न बदली, कारण बतला दे क्यूँ है।।

मूलभूत तथ्यों पर हमने, चिंतन करना छोड़ दिया।
सम्बन्धों की असली डोरी, को स्वारथ ने तोड़ दिया।।

अपना तू अस्तित्व बचाले, नारी तू कमजोर नहीं।
अपनी पर गर आ जाये तो, समझो नर की ठौर नहीं।।

काली दुर्गा रणचंडी वो, जब जब भी बन जाती है।
दुष्ट दनुज पर आग उगलती, जब भौहें तन जाती है।।

तब तब उसे मनाने ईश्वर, को आना ही पड़ता है।
त्राहिमाम का घोर नाद सबको गाना ही पड़ता है।।

@सरल

Language: Hindi
2 Comments · 640 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मुक्तक
मुक्तक
नूरफातिमा खातून नूरी
बचपन -- फिर से ???
बचपन -- फिर से ???
Manju Singh
वरदान है बेटी💐
वरदान है बेटी💐
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
चन्द्रयान..…......... चन्द्रमा पर तिरंगा
चन्द्रयान..…......... चन्द्रमा पर तिरंगा
Neeraj Agarwal
हिन्दी दोहा लाड़ली
हिन्दी दोहा लाड़ली
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
मेरी हथेली पर, तुम्हारी उंगलियों के दस्तख़त
मेरी हथेली पर, तुम्हारी उंगलियों के दस्तख़त
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
हम रंगों से सजे है
हम रंगों से सजे है
'अशांत' शेखर
💐प्रेम कौतुक-487💐
💐प्रेम कौतुक-487💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
दूर जाना था मुझसे तो करीब लाया क्यों
दूर जाना था मुझसे तो करीब लाया क्यों
कृष्णकांत गुर्जर
2229.
2229.
Dr.Khedu Bharti
"सफलता कुछ करने या कुछ पाने में नहीं बल्कि अपनी सम्भावनाओं क
पूर्वार्थ
"विनती बारम्बार"
Dr. Kishan tandon kranti
Thought
Thought
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
हमनें मांगी कहां दुआ कोई
हमनें मांगी कहां दुआ कोई
Dr fauzia Naseem shad
करुणामयि हृदय तुम्हारा।
करुणामयि हृदय तुम्हारा।
Buddha Prakash
जो ख्वाब में मिलते हैं ...
जो ख्वाब में मिलते हैं ...
लक्ष्मी सिंह
माय
माय
Acharya Rama Nand Mandal
शिक्षा दान
शिक्षा दान
Paras Nath Jha
बारिश
बारिश
Mr.Aksharjeet
शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ्य
शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ्य
Dr.Rashmi Mishra
*खूब थी जिंदा कि ज्यों, पुस्तक पुरानी कोई वह (मुक्तक)*
*खूब थी जिंदा कि ज्यों, पुस्तक पुरानी कोई वह (मुक्तक)*
Ravi Prakash
गुस्सा
गुस्सा
Sûrëkhâ Rãthí
दोहा
दोहा
दुष्यन्त 'बाबा'
Hajipur
Hajipur
Hajipur
उम्र थका नही सकती,
उम्र थका नही सकती,
Yogendra Chaturwedi
अब ना होली रंगीन होती है...
अब ना होली रंगीन होती है...
Keshav kishor Kumar
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
#एक_शेर
#एक_शेर
*Author प्रणय प्रभात*
कमी नहीं थी___
कमी नहीं थी___
Rajesh vyas
सुकर्म से ...
सुकर्म से ...
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
Loading...