Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Jul 2018 · 1 min read

नारी

आल्हा छंद” युग्म गीतिका
•••••••••••••••••••••••••••••••

साहस शौर्य शक्ति की प्रतिमा ,
नारी का जग पर उपकार |
दुर्गा लक्ष्मी राजपुतानी ,
की गाथाये कहें पुकार |

जग को जीवन देने वाली ,
जिससे है जग में पहचान –
त्याग तपस्या की मूरत सी ,
नारी जग का है आधार |

लक्ष्मी बाई ,दुर्गा बन कर ,
करे शत्रुओं का संहार –
विकट परिस्थितियाँ हों चाहें,
करती नहीं हार स्वीकार |

मानव की पूर्णता प्रकृतिसे ,
बतलाते है वेद पुराण –
करुणा ममता प्रीत हृदय में ,
सहज बरसता प्रेम दुलार |

धन-दौलत का लोभ न करती,
तनिक नही करती अभिमान –
दुख सह कर हँसती रहती है ,
प्रेम पगा रखती व्यवहार |

मिटती रही कोख में नारी ,
कभी बन गया काल दहेज –
नर को जीवन देती है जो ,
मत कर तू उसको लाचार |

माँ की पूजा करने से ही ,
सच में खुश होते भगवान –
श्री हरि भी माँ की ममता के ,
ऋणी हुए लेकर अवतार |

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री है,
देती हर मुश्किल से त्राण –
आँच नहीं आने देती है ,
सीने पर सहती हर वार |
मंजूषा श्रीवास्तव
मौलिक रचना

263 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
करते हो क्यों प्यार अब हमसे तुम
करते हो क्यों प्यार अब हमसे तुम
gurudeenverma198
रमेशराज के विरोधरस के गीत
रमेशराज के विरोधरस के गीत
कवि रमेशराज
मर्यादापुरुषोतम श्री राम
मर्यादापुरुषोतम श्री राम
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
न मुमकिन है ख़ुद का घरौंदा मिटाना
न मुमकिन है ख़ुद का घरौंदा मिटाना
शिल्पी सिंह बघेल
*आई वर्षा खिल उठा ,धरती का हर अंग(कुंडलिया)*
*आई वर्षा खिल उठा ,धरती का हर अंग(कुंडलिया)*
Ravi Prakash
राह बनाएं काट पहाड़
राह बनाएं काट पहाड़
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
प्रतीक्षा
प्रतीक्षा
Dr.Priya Soni Khare
#दोहा
#दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
"शाम की प्रतीक्षा में"
Ekta chitrangini
बदनाम शराब
बदनाम शराब
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
भुला भुला कर के भी नहीं भूल पाओगे,
भुला भुला कर के भी नहीं भूल पाओगे,
Buddha Prakash
सर्दियों की धूप
सर्दियों की धूप
Vandna Thakur
क्या है नारी?
क्या है नारी?
Manu Vashistha
!! मन रखिये !!
!! मन रखिये !!
Chunnu Lal Gupta
शुक्रिया कोरोना
शुक्रिया कोरोना
Dr. Pradeep Kumar Sharma
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
धर्म नहीं, विज्ञान चाहिए
धर्म नहीं, विज्ञान चाहिए
Shekhar Chandra Mitra
ऐसा लगता है कि शोक सभा में, नकली आँसू बहा रहे हैं
ऐसा लगता है कि शोक सभा में, नकली आँसू बहा रहे हैं
Shweta Soni
"स्वतंत्रता दिवस"
Slok maurya "umang"
मन ही मन में मुस्कुराता कौन है।
मन ही मन में मुस्कुराता कौन है।
surenderpal vaidya
ढल गया सूरज बिना प्रस्तावना।
ढल गया सूरज बिना प्रस्तावना।
Pt. Brajesh Kumar Nayak
ले चल मुझे उस पार
ले चल मुझे उस पार
Satish Srijan
कभी सोच है कि खुद को क्या पसन्द
कभी सोच है कि खुद को क्या पसन्द
पूर्वार्थ
आँखों का कोना एक बूँद से ढँका देखा  है मैंने
आँखों का कोना एक बूँद से ढँका देखा है मैंने
शिव प्रताप लोधी
नदियां
नदियां
manjula chauhan
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
डॉ अरूण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
ब्याहता
ब्याहता
Dr. Kishan tandon kranti
वाह रे मेरे समाज
वाह रे मेरे समाज
Dr Manju Saini
करके कोई साजिश गिराने के लिए आया
करके कोई साजिश गिराने के लिए आया
कवि दीपक बवेजा
" खुशी में डूब जाते हैं "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
Loading...