Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Apr 2017 · 2 min read

नारी शक्ति जागो

क्यूँ हवस का सामान समझी जाती हैं नारियाँ!
क्यूँ भोग्या की दृष्टि से देखी जाती हैं नारियाँ!
क्यूँ दाग ये लगता है पुरुष समाज पर!
क्यूँ पुरुष प्रधान समाज का दंश झेलती हैँ नारियाँ!
क्यूँ दरिंदगी दिखा जाता है कोई नारी पर!
क्यूँ निर्दोष हो ऐसा दंड झेलती हैँ नारियाँ!
क्यूँ सिसकती है कोई नारी बंद घरों के कोनों में!
क्यूँ दबा देते हैं अपने ही आवाज उसकी!
क्यूँ जन्म से पहले ही मार दी जाती हैं बेटियाँ!
क्यूँ अभागन सा जीवन बिताती हैं नारियाँ!
कर लेती है अगर प्रेम किसी से कभी अभागन वो!
सुला देते हैँ नींद मौत की कोई उसके अपने ही!
गूँजती थी किलकारियाँ कभी जिस आँगन में उसकी!
उसी आँगन को शवगाह बना देते हैं उसके अपने ही,
है वही देश ये होते थे जहाँ नारी स्वयंवर!
है वही देश ये जहाँ पैदा हुई थी एक सावित्री भी!
जिसने चुना था सत्यवान सा अपने लिए वर कोई!
मानते हैं जो रूढ़िवादी परंपराओं को!
क्यूँ दोगलापन दिखाते हैं फिर उन्हें निभाने में;
नहीं नहीं अब नहीं स्त्रियाँ सह पाएँगी;
गर मैला करेगा दामन उसका कोई आततायी तो,
भूल पाएगा न वो सबक ऐसा सिखाएँगी!
ले हाथ में आत्मविश्वास को बढो़ आगे नारियाँ!
इस पुरुष समाज की अब मत सहो नादानियाँ!
आग को सीने में रख तूफान को जज्बात में;
कर लो दुनिया मुट्ठी में बिजली सी भड़का जवानियाँ।
भूल मत सावित्री तो दुर्गा भी तो है तू!
कस्तूरबा छुपी तुझमें लक्ष्मीबाई भी तो है तू!
मत सहन कर तू अब किसी अत्याचार को;
हाथ में और सीने में भड़का तू अब प्रतिकार को।
नीचता की हद अगर पार कोई कर जाए तो!
देर न कर रोक उसके अब हर वार को।
प्रेम तुझमें समुद्र सा तो क्रोध भी धधकता ज्वाल सा!
मोम है हृदय अगर तो द्वंद्व भी करवाल सा।
अपना लिया रूप काली का तो संसार सहम जाएगा!
प्रकोप के तेरे आगे ये समस्त संसार झुक जाएगा।
।।जय नारी शक्ति।।
सोनू हंस

Language: Hindi
333 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
.............सही .......
.............सही .......
Naushaba Suriya
ये कैसे आदमी है
ये कैसे आदमी है
gurudeenverma198
***** सिंदूरी - किरदार ****
***** सिंदूरी - किरदार ****
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
वगिया है पुरखों की याद🙏
वगिया है पुरखों की याद🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
आईने से बस ये ही बात करता हूँ,
आईने से बस ये ही बात करता हूँ,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
ईद की दिली मुबारक बाद
ईद की दिली मुबारक बाद
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
ज़िन्दगी का रंग उतरे
ज़िन्दगी का रंग उतरे
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
मौज-मस्ती
मौज-मस्ती
Vandna Thakur
"सर्वाधिक खुशहाल देश"
Dr. Kishan tandon kranti
कुत्ते
कुत्ते
Dr MusafiR BaithA
రామయ్య రామయ్య
రామయ్య రామయ్య
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
गांधीजी की नीतियों के विरोधी थे ‘ सुभाष ’
गांधीजी की नीतियों के विरोधी थे ‘ सुभाष ’
कवि रमेशराज
मनहरण घनाक्षरी
मनहरण घनाक्षरी
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
" मेरा रत्न "
Dr Meenu Poonia
प्रेमी चील सरीखे होते हैं ;
प्रेमी चील सरीखे होते हैं ;
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
यादों की सुनवाई होगी
यादों की सुनवाई होगी
Shweta Soni
यें सारे तजुर्बे, तालीम अब किस काम का
यें सारे तजुर्बे, तालीम अब किस काम का
Keshav kishor Kumar
शब्द
शब्द
Madhavi Srivastava
ऐसी थी बेख़्याली
ऐसी थी बेख़्याली
Dr fauzia Naseem shad
*चैत : 13 दोहे*
*चैत : 13 दोहे*
Ravi Prakash
"संगठन परिवार है" एक जुमला या झूठ है। संगठन परिवार कभी नहीं
Sanjay ' शून्य'
भाई दोज
भाई दोज
Ram Krishan Rastogi
क्या यह महज संयोग था या कुछ और.... (3)
क्या यह महज संयोग था या कुछ और.... (3)
Dr. Pradeep Kumar Sharma
21-- 🌸 और वह? 🌸
21-- 🌸 और वह? 🌸
Mahima shukla
‌‌‍ॠतुराज बसंत
‌‌‍ॠतुराज बसंत
Rahul Singh
एक सांप तब तक किसी को मित्र बनाकर रखता है जब तक वह भूखा न हो
एक सांप तब तक किसी को मित्र बनाकर रखता है जब तक वह भूखा न हो
Rj Anand Prajapati
निहारने आसमां को चले थे, पर पत्थरों से हम जा टकराये।
निहारने आसमां को चले थे, पर पत्थरों से हम जा टकराये।
Manisha Manjari
2626.पूर्णिका
2626.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
अगर दुनिया में लाये हो तो कुछ अरमान भी देना।
अगर दुनिया में लाये हो तो कुछ अरमान भी देना।
Rajendra Kushwaha
लब्ज़ परखने वाले अक्सर,
लब्ज़ परखने वाले अक्सर,
ओसमणी साहू 'ओश'
Loading...