Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Jan 2021 · 1 min read

नानी कहती एक कहानी

बाल हास्य कविता

नानी कहती एक कहानी
नफे सिंह कादयान

मुन्नी की अब जिद्द है मानी,
नानी कहती एक कहानी।
कहानी सुनता छुपकर चोर,
उसके सर पर बैठा मोर।
मोर पंख पे नीला तिल्ला,
उसमें निकला काला बिल्ला।
काला बिल्ला बड़ा चटोरा,
उसके आगे रखा कटोरा।
कटोरे में जब खीर सजाई,
चूहा उठकर दे दुहाई।
चूहा खोटा, मारे सोटा,
उसे मनाए हाथी मोटा।
मोटा हाथी तोंद हिलाए,
मच्छर बैठा उसे चिढ़ाए।
मच्छर गाए भीं-भीं राग,
बन्दर करे भागम-भाग।
बन्दर की बारात सजाई,
आगे नाचे भालू भाई।
भालू भाई गाए राग,
मक्खी रानी शहद ले भाग।
शहद बेचने मक्खी जाए,
चींटी उसे आवाज लगाए।
चींटी करती चुपके चोरी,
चीनी की ले जाए बोरी।
बोरी के जब ढक्कन खोले,
उसके अन्दर कछुआ डोले।
कछुए ने हिलाई मुण्डी,
उसके उपर रेंगे सुण्डी।
सुण्डी बैठी बाल संवारे,
झबरा पिल्ला उसे निहारे।
झबरा पिल्ला खाए रोटी,
उसके सर पर दो चोटी।
चोटी उपर हिलती जाए,
तोता बैठा अमरूद खाए।
अमरूद अभी है कच्चा,
दांत से काटे बच्चा।
बच्चा रोया पलाथी मार,
उसको दिए खिलौनें चार।
चार खिलौनों से खेले भाई,
मुन्नी को अब निद्रा आई।
****
नफे सिंह कादयान
मोब 9991809577

1 Comment · 309 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"वेश्या का धर्म"
Ekta chitrangini
होंठ को छू लेता है सबसे पहले कुल्हड़
होंठ को छू लेता है सबसे पहले कुल्हड़
सिद्धार्थ गोरखपुरी
"अन्दर ही अन्दर"
Dr. Kishan tandon kranti
नारी
नारी
विजय कुमार अग्रवाल
कलानिधि
कलानिधि
Raju Gajbhiye
कोशिश करना छोरो मत,
कोशिश करना छोरो मत,
Ranjeet kumar patre
कांग्रेस के नेताओं ने ही किया ‘तिलक’ का विरोध
कांग्रेस के नेताओं ने ही किया ‘तिलक’ का विरोध
कवि रमेशराज
जीवन रंगों से रंगा रहे
जीवन रंगों से रंगा रहे
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
वो भी तो ऐसे ही है
वो भी तो ऐसे ही है
gurudeenverma198
नव प्रबुद्ध भारती
नव प्रबुद्ध भारती
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
ऐसे कैसे छोड़ कर जा सकता है,
ऐसे कैसे छोड़ कर जा सकता है,
Buddha Prakash
रिश्ता ये प्यार का
रिश्ता ये प्यार का
Mamta Rani
दोस्ती में हर ग़म को भूल जाते हैं।
दोस्ती में हर ग़म को भूल जाते हैं।
Phool gufran
समूची दुनिया में
समूची दुनिया में
*Author प्रणय प्रभात*
ग़ज़ल /
ग़ज़ल /
ईश्वर दयाल गोस्वामी
*चुनाव में उम्मीदवार (हास्य व्यंग्य)*
*चुनाव में उम्मीदवार (हास्य व्यंग्य)*
Ravi Prakash
*
*"ब्रम्हचारिणी माँ"*
Shashi kala vyas
कवि की कल्पना
कवि की कल्पना
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
2524.पूर्णिका
2524.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
💐अज्ञात के प्रति-140💐
💐अज्ञात के प्रति-140💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
मैं भारत हूं
मैं भारत हूं
Ms.Ankit Halke jha
सफ़ीना छीन कर सुनलो किनारा तुम न पाओगे
सफ़ीना छीन कर सुनलो किनारा तुम न पाओगे
आर.एस. 'प्रीतम'
हाँ, ये आँखें अब तो सपनों में भी, सपनों से तौबा करती हैं।
हाँ, ये आँखें अब तो सपनों में भी, सपनों से तौबा करती हैं।
Manisha Manjari
अध खिला कली तरुणाई  की गीत सुनाती है।
अध खिला कली तरुणाई की गीत सुनाती है।
Nanki Patre
मैं तो महज एक ख्वाब हूँ
मैं तो महज एक ख्वाब हूँ
VINOD CHAUHAN
mujhe needno se jagaya tha tumne
mujhe needno se jagaya tha tumne
Anand.sharma
सत्य
सत्य
देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
हरे! उन्मादिनी कोई हृदय में तान भर देना।
हरे! उन्मादिनी कोई हृदय में तान भर देना।
सत्यम प्रकाश 'ऋतुपर्ण'
नज़र
नज़र
Dr. Akhilesh Baghel "Akhil"
परिंदा हूं आसमां का
परिंदा हूं आसमां का
Praveen Sain
Loading...