Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Feb 2017 · 2 min read

****नहीं भूलेंगे **नहीं भूलेंगे** ये सुनहरे पल****

***नहीं भूलेंगे ****नहीं भूलेंगे
****यह सुनहरे दिन****

** सुबह जल्दी उठना
वैन के हॉर्न का बजना
स्कूल पहुँचने की मारामारी
और लेट कभी न होना

**नहीं भूलेंगे, नहीं भूलेंगे, नही भूलेंगे

**लेट कभी हो जाएँ
तो लेट एराइवल्स की लाइन में
यूँ लगना
कक्षा में पहुँचकर
यूँ बातों में उलझना
कभी किसी पर
तो कभी अपने आप पर भड़कना

**नहीं भूलेंगे, नहीं भूलेंगे, नहीं भूलेंगे

**पीरियड की पहली घंटी पर
यूँ टीचर का आना
टीचर के आते ही
उन्हें अपनी बातों में घुमाना
कभी यह समझ नहीं आया
कभी वह समझ नहीं आया
यूँ ऐसे ही करके
पूरा पीरियड गँवाना

**नहीं भूलेंगे, नहीं भूलेंगे, नहीं भूलेंगे

**लंच ब्रेक की घंटी बजने पर
मस्ती पूरी ही करना
अपने लंच से पहले
दूसरे का लंच बॉक्स पकड़ना
अपना खाना न खाकर
दूसरों का खाना झपटना

**नहीं भूलेंगे, नहीं भूलेंगे, नहीं भूलेंगे

**गेम्स के पीरियड का हफ्ते में
एक बार ही होना
रोज-रोज खाली पीरियड का
इंतजार यूँ होना
किसी टीचर के छुट्टी लेने पर
हर बार खुश होना
तो किसी के कक्षा में न आने पर
यूँ उदास होना

**नहीं भूलेंगे, नहीं भूलेंगे, नहीं भूलेंगे

**अकाउंट के पीरियड में
बैलेंस शीट का न मिलना
इक्नोमिक्स के पीरियड में
अर्थशास्त्र न समझना
बिजनेस स्टडीज़ के पीरियड से
बच के निकलना
मैथ्स के पीरियड के आते ही
सिर का यूँ भारी-सा होना

**नहीं भूलेंगे, भूलेंगे नहीं, नहीं भूलेंगे

**हिस्ट्री के पीरियड में
पुरातन में चले जाना
राजनीति विज्ञान के पीरियड में
भ्रष्टाचार पर वार्तालाप करते जाना
अंग्रेजी के पीरियड में
जमकर धमाल
हिंदी का पीरियड आते ही
वीरगाथा काल और आदिकाल पर संभाष

**नहीं भूलेंगे, नहीं भूलेंगे, नहीं भूलेंगे

**यह सारी की सारी यादें सुनहरी
हर बीता सुनहरा पल
हर यादें रंगीली
दोस्तों की, टीचर की
बातें अनोखी
स्कूल की दीवारें और खिड़की
कक्षा का वह कमरा
असेंबली हॉल में
प्रेयर में बातें यूँ करना

**नहीं भूलेंगे, नहीं भूलेंगे, नहीं भूलेंगे

**प्रधानाचार्य जी के
प्रेरणादाई हर शब्द
उनकी हर शिक्षा
उनके हर लब्ज़
करेंगे मार्गदर्शन जीवन का
मील के पत्थर समान
उनके विद्यालय से पाया
समस्त ज्ञान भंडार |**†***

**नहीं भूलेंगे ,नहीं भूलेंगे ,नहीं भूलेंगे

**फेयरवेल की मस्ती
***यह दोस्तों का साथ
****पल यह सुहाना
*****सुहाना यह आज

**कहाँ कौन जाएगा
***क्या मंजिल वो पाएगा
****नहीं किसी को खबर है यह आज
*****यह मंज़र, यह मौसम
******नहीं फिर से आएगा
*******समय बीत जाएगा
********ये फिर से न आएगा

**नया दिन फिर आएगा
***हमारा प्यारा-सा यह साथ
****यही पर रह जाएगा
*****यही है वह रंगमंच
******ये रंगमंच वही है
******जिसकी डोर थामी ईश्वर ने है

**अगर वह मिलाएगा
***हम फिर से मिलेंगे
****यही मस्ती और धमाल
*****फिर मिलकर करेंगे

**विदा का समय है
***विदा अब है होना
****सफल जीवन में सब हो
*****शुभ हो सब की रैना

**नया दिन रोज़ आएगा
***नया उजाला फैलाएगा
****हर नई किरण के साथ
*****क्षितिज तक पहुँचाएगा |||||

Language: Hindi
442 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दोस्त मेरे यार तेरी दोस्ती का आभार
दोस्त मेरे यार तेरी दोस्ती का आभार
Anil chobisa
There is no shortcut through the forest of life if there is
There is no shortcut through the forest of life if there is
सतीश पाण्डेय
बेटियां
बेटियां
Dr Parveen Thakur
तुम पतझड़ सावन पिया,
तुम पतझड़ सावन पिया,
लक्ष्मी सिंह
"कुछ तो सोचो"
Dr. Kishan tandon kranti
दिल की बातें....
दिल की बातें....
Kavita Chouhan
दिया एक जलाए
दिया एक जलाए
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
*_......यादे......_*
*_......यादे......_*
Naushaba Suriya
सुनों....
सुनों....
Aarti sirsat
वीज़ा के लिए इंतज़ार
वीज़ा के लिए इंतज़ार
Shekhar Chandra Mitra
देश के दुश्मन सिर्फ बॉर्डर पर ही नहीं साहब,
देश के दुश्मन सिर्फ बॉर्डर पर ही नहीं साहब,
राजेश बन्छोर
मरने के बाद भी ठगे जाते हैं साफ दामन वाले
मरने के बाद भी ठगे जाते हैं साफ दामन वाले
Sandeep Kumar
बेटियां ?
बेटियां ?
Dr.Pratibha Prakash
रख लेना तुम सम्भाल कर
रख लेना तुम सम्भाल कर
Pramila sultan
आशा की किरण
आशा की किरण
Nanki Patre
खुश रहने वाले गांव और गरीबी में खुश रह लेते हैं दुःख का रोना
खुश रहने वाले गांव और गरीबी में खुश रह लेते हैं दुःख का रोना
Ranjeet kumar patre
ये दुनिया थोड़ी टेढ़ी है, तू भी बगल कटारी रख (हिंदी गजल/गीति
ये दुनिया थोड़ी टेढ़ी है, तू भी बगल कटारी रख (हिंदी गजल/गीति
Ravi Prakash
2396.पूर्णिका
2396.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
बहुतेरा है
बहुतेरा है
Dr. Meenakshi Sharma
"तुम नूतन इतिहास लिखो "
DrLakshman Jha Parimal
জীবনের অর্থ এক এক জনের কাছে এক এক রকম। জীবনের অর্থ হল আপনার
জীবনের অর্থ এক এক জনের কাছে এক এক রকম। জীবনের অর্থ হল আপনার
Sakhawat Jisan
अंधा वो नहीं होता है
अंधा वो नहीं होता है
ओंकार मिश्र
फितरत
फितरत
Dr fauzia Naseem shad
"बहुत से लोग
*Author प्रणय प्रभात*
Don't Give Up..
Don't Give Up..
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
वजह ऐसी बन जाऊ
वजह ऐसी बन जाऊ
Basant Bhagawan Roy
जो लोग धन को ही जीवन का उद्देश्य समझ बैठे है उनके जीवन का भो
जो लोग धन को ही जीवन का उद्देश्य समझ बैठे है उनके जीवन का भो
Rj Anand Prajapati
मियाद
मियाद
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
निलय निकास का नियम अडिग है
निलय निकास का नियम अडिग है
Atul "Krishn"
रंगों का त्यौहार है, उड़ने लगा अबीर
रंगों का त्यौहार है, उड़ने लगा अबीर
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
Loading...