Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Aug 2020 · 2 min read

#नर्मदा_कल्प_स्तुति

हिरणन्यतेजा शिवप्रिया, उदयाचला मां नर्मदा।
है अमर जो प्रलय में भी ‘कल्प’ कोटि सर्वदा।।

मेकलनंदनी जनमनरंजनी नर्मविनोदनी माँ रेवा।
पर्वतवासिनी विंध्यनिवासिनी मगरविराजनी माँ रेवा।।
सन्तन पालनी तीर्थ गामनी शैलविदारणी माँ रेवा।
पापविनासनी पातकनासनी मोक्षदायिनी माँ रेवा।।1

कंकर-शंकर शंकर-कंकर,वेग भयंकर, माँ रेवा।
पूजें घर-घर, बोलें हर-हर, सबको दे वर, माँ रेवा।।
पलते जलचर, हरषे थलचर, ख़ुश हैं नभचर, माँ रेवा।
घाट घाट पर, तीर्थ घर घर, रहते सुरवर माँ रेवा।।2

हर्षदायनी, बालुवाहिनी, हे मन्दाकिनी, माँ रेवा।
कष्ट-निवारिणी, चार-भुजारणी,भव-भय तारणी, माँ रेवा।।
सोन लजाबनी, तवा विदारणी, नर-मद हारणी, माँ रेवा।
पश्चगामनी, सत्य सनातनी, स्वर्ग सिधावनी माँ रेवा।।3

अमरकंठनी, मंडलासिनी, भेड़ाघाटनी, माँ रेवा।
ब्रह्म पाटनी, सोन दहारणी, घाट सेठानी माँ रेवा।
ओम विहारिणी,महिष घाटनी, मांडू वासिनी, माँ रेवा।
शूल पाणिनी, खम्बखाड़नी सिंधु तारिणी माँ रेवा।।4

शम्भु-दुलारी, मेकल-प्यारी, मम महतारी माँ रेवा।
कलिमलहारी, हर अँधियारी, सदा सुखारी, माँ रेवा।।
तरे नर नारी, पापाचारी, दुष्ट संहारी माँ रेवा।
है सुकुमारी, मंगलकारी, मगर सवारी माँ रेवा।।5

कमला-रमला विमला-विपुला हे पुण्य-सलिला माँ रेवा।
शस्यश्यामला सर्वमङ्गला उदधि-मेखला माँ रेवा।।
हे माँ सुफला तू ही सबला देती मोक्षफला रेवा।
अँचला-धबला, सलिला-कपिला, मृदुला-चपला माँ रेवा।।6

मैं गृहवासी, भोगविलासी, राह दिखाती माँ रेवा।
परिक्रमावासी, अरु सन्यासी, बन तटवासी माँ रेवा।।
तू सुखरासी, पनघटवासी, प्यास बुझाती माँ रेवा।
शिव तट वासी, घटघट काशी, तू अविनाशी माँ रेवा।।7

मग़र सवारी, है अति प्यारी, शिव की दुलारी माँ रेवा।
सुर नर-नारी, कलयुग भारी, विपदा हारी माँ रेवा।
पूज पुजारी, संत मंझारी, कलशा धारी माँ रेवा।
शरण तुम्हारी, जग नर नारी, पालनहारी माँ रेवा।।8

मातु नर्मदा हरें आपदा सकल सर्वदा माँ रेवा।
नर्म नर्मदा सर्व-सर्वदा मर्म-वर्मदा माँ रेवा।।
नर-मद हरती शीतल करती हरती विपदा माँ रेवा।
हरे हरमदा देत-मोक्षदा माई नर्मदा माँ रेवा।।9

दरस मात्र से तीरथफल दे हरती संकट माँ रेवा।
घाट घाट पर लगते मेले दिवस दिवस तट पर रेवा।।
मार्कण्ड ऋषि शौनकादि मुनि करते सेवा माँ रेवा।
कल्प ‘कल्प’ तक बास तुम्हारा है अविनाशी माँ रेवा।।10
!! इति !!
??हर हर नर्मदे हर??
रचना:- अरविंद राजपूत ‘कल्प’
साईंखेड़ा जिला नरसिंहपुर. 7000906464

Language: Hindi
Tag: गीत
4 Likes · 13 Comments · 728 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
उसका प्यार
उसका प्यार
Dr MusafiR BaithA
मत रो मां
मत रो मां
Shekhar Chandra Mitra
शहर की गर्मी में वो छांव याद आता है, मस्ती में बिता जहाँ बचप
शहर की गर्मी में वो छांव याद आता है, मस्ती में बिता जहाँ बचप
Shubham Pandey (S P)
हकीकत
हकीकत
dr rajmati Surana
आपात स्थिति में रक्तदान के लिए आमंत्रण देने हेतु सोशल मीडिया
आपात स्थिति में रक्तदान के लिए आमंत्रण देने हेतु सोशल मीडिया
*Author प्रणय प्रभात*
"कंचे का खेल"
Dr. Kishan tandon kranti
"धूप-छाँव" ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
रिश्तों को नापेगा दुनिया का पैमाना
रिश्तों को नापेगा दुनिया का पैमाना
Anil chobisa
सुभाष चन्द्र बोस
सुभाष चन्द्र बोस
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
कर्मों से ही होती है पहचान इंसान की,
कर्मों से ही होती है पहचान इंसान की,
शेखर सिंह
बदल लिया ऐसे में, अपना विचार मैंने
बदल लिया ऐसे में, अपना विचार मैंने
gurudeenverma198
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
बखान गुरु महिमा की,
बखान गुरु महिमा की,
Yogendra Chaturwedi
बनाकर रास्ता दुनिया से जाने को क्या है
बनाकर रास्ता दुनिया से जाने को क्या है
कवि दीपक बवेजा
🙏
🙏
Neelam Sharma
আজকের মানুষ
আজকের মানুষ
Ahtesham Ahmad
नयी भोर का स्वप्न
नयी भोर का स्वप्न
Arti Bhadauria
भारत वर्ष (शक्ति छन्द)
भारत वर्ष (शक्ति छन्द)
नाथ सोनांचली
पिघलता चाँद ( 8 of 25 )
पिघलता चाँद ( 8 of 25 )
Kshma Urmila
ये पांच बातें
ये पांच बातें
Yash mehra
आँखों से काजल चुरा,
आँखों से काजल चुरा,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
ख़्वाब टूटा
ख़्वाब टूटा
Dr fauzia Naseem shad
2430.पूर्णिका
2430.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
💐प्रेम कौतुक-486💐
💐प्रेम कौतुक-486💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
तुलसी न होते तो न, होती लोकप्रिय कथा (घनाक्षरी)
तुलसी न होते तो न, होती लोकप्रिय कथा (घनाक्षरी)
Ravi Prakash
रामबाण
रामबाण
Pratibha Pandey
प्रिये
प्रिये
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
तेरा मेरा साथ
तेरा मेरा साथ
Kanchan verma
आईने में देखकर खुद पर इतराते हैं लोग...
आईने में देखकर खुद पर इतराते हैं लोग...
Nitesh Kumar Srivastava
ज़िंदगी
ज़िंदगी
लोकेश शर्मा 'अवस्थी'
Loading...