Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 May 2017 · 1 min read

नयन तेरे

नयन तेरे…..

लोचन,नयन,नेत्र,चक्षु हैं ,
अति मनमोहक और चितेरे।
हृदय के भाव मेरे पढ़ लेते,
ये दृग,विलोचन,अक्षि तेरे।

नील वर्ण गहरे समुद्र से
रहते इनमें कुछ भाव से ठहरे।
क्या खिलेंगे कभी कमल से
चक्षु, लोचन नयन यह तेरे।

न जाने क्यों दिखते इनमें
चिंताओं के बादल घनेरे।
निस पयोधि से उमड़ते हैं
न जाने क्यों ये नयन तेरे।

इक विरह सी दिखती इनमें
क्या छाए घनघोर अंधेरे।
पीर उर और नयनों में अश्रु
क्यों रखते हैं नयन तेरे।

सजल रहते नयन हरदम
क्या है टूटे कुछ ख्वाब तेरे।
आकुल, व्याकुल नित्य रहते
अपलक,विहृ्ल से नयन तेरे।

देख विद्युत सी है चमक लिए
निर्मल चंचल नयन तेरे।
ऊषा संध्या का हैं पर्याय
अनंत बसंत से नयन तेरे।

जुगनू बनकर नृत्य करते
मिटा देते सब अंधेरे।
हर पल कुछ तो बोलते हैं
नटखट बहुत है नयन तेरे।

सुन नीलम आलोकित करते
जीवन मेरा यह नयन तेरे।
मुझमें नव उल्लास भरते
ये तो हैं संज्ञान मेरे।

नीलम शर्मा

Language: Hindi
Tag: गीत
326 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
बड्ड यत्न सँ हम
बड्ड यत्न सँ हम
DrLakshman Jha Parimal
गीत शब्द
गीत शब्द
Suryakant Dwivedi
फूल से आशिकी का हुनर सीख ले
फूल से आशिकी का हुनर सीख ले
Surinder blackpen
पितरों के लिए
पितरों के लिए
Deepali Kalra
Kitna hasin ittefak tha ,
Kitna hasin ittefak tha ,
Sakshi Tripathi
पितृ दिवस134
पितृ दिवस134
Dr Archana Gupta
नज़र आसार-ए-बारिश आ रहे हैं
नज़र आसार-ए-बारिश आ रहे हैं
Anis Shah
💐प्रेम कौतुक-177💐
💐प्रेम कौतुक-177💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
खेल जगत का सूर्य
खेल जगत का सूर्य
आकाश महेशपुरी
2584.पूर्णिका
2584.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
दुविधा
दुविधा
Shyam Sundar Subramanian
ना दे खलल अब मेरी जिंदगी में
ना दे खलल अब मेरी जिंदगी में
श्याम सिंह बिष्ट
मिथ्या इस  संसार में,  अर्थहीन  सम्बंध।
मिथ्या इस संसार में, अर्थहीन सम्बंध।
sushil sarna
तुम जो आसमान से
तुम जो आसमान से
SHAMA PARVEEN
बहुत उपयोगी जानकारी :-
बहुत उपयोगी जानकारी :-
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
प्रेम
प्रेम
Dr. Kishan tandon kranti
तारों का झूमर
तारों का झूमर
Dr. Seema Varma
वसुधा में होगी जब हरियाली।
वसुधा में होगी जब हरियाली।
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
भगतसिंह का आख़िरी खत
भगतसिंह का आख़िरी खत
Shekhar Chandra Mitra
खेल करे पैसा मिले,
खेल करे पैसा मिले,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
प्यार ~ व्यापार
प्यार ~ व्यापार
The_dk_poetry
मैं भी चुनाव लड़ूँगा (हास्य कविता)
मैं भी चुनाव लड़ूँगा (हास्य कविता)
Dr. Kishan Karigar
वो पहली पहली मेरी रात थी
वो पहली पहली मेरी रात थी
Ram Krishan Rastogi
राम है अमोघ शक्ति
राम है अमोघ शक्ति
Kaushal Kumar Pandey आस
सीरिया रानी
सीरिया रानी
Dr. Mulla Adam Ali
वो ज़ख्म जो दिखाई नहीं देते
वो ज़ख्म जो दिखाई नहीं देते
shabina. Naaz
#drarunkumarshastri
#drarunkumarshastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
बहुत दिनों से सोचा था, जाएंगे पुस्तक मेले में।
बहुत दिनों से सोचा था, जाएंगे पुस्तक मेले में।
सत्य कुमार प्रेमी
जीवन संग्राम के पल
जीवन संग्राम के पल
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
!! शब्द !!
!! शब्द !!
Akash Yadav
Loading...