Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Apr 2017 · 2 min read

द्रौपदी ने भी रखा था ‘करवा चौथ’ का व्रत

कार्तिक वदी चतुर्थी के दिन रखे जाने वाले व्रत का नाम ‘करवाचौथ’ है। यह भारतीय स्त्रियों का मुख्य त्यौहार है। इस दिन सौभाग्यवती स्त्रियां पति की रक्षार्थ परमपिता परमेश्वर का ध्यान करती हैं, दुआएँ मांगती हैं। दिनभर निराहार और निर्जला व्रत रखते हुए सायंकाल को सोलह शृंगार कर, घर में पूड़ी पकवान बना, अपने नजदीक के मंदिर में जाती है और वहां देव-अर्चना करती हैं। रात्रि में अपने घर एक पटे पर बैठकर जल से भरा हुआ लोटा रखती हैं। मिट्टी या खांड के करवे पर बायना काढ़ा जाता है। करवे में गेंहू, रोली, चीनी और रुपया रख उसे टक्कन से बन्द कर दिया जाता है। इसके बाद गेंहू के तेरह दाने लेकर गणेश पूजन के उपरांत व्रत की कहानी सुनायी जाती है। कहानी सुनने या सुनाने के बाद करवे पर हाथ फेरकर पानी का लोटा अलग रख दिया जाता है। इसके उपरांत सास के चरण स्पर्श कर ‘सदा सुहागन’ का आशीर्वाद लिया जाता है। रात्रि बेला में चन्द्रमा के प्रकट होने पर चन्द्रदर्शन किया जाता है और चन्द्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। इसके उपरांत स्त्रियां अपने-अपने पति के साथ प्रेमपूर्वक भोजन करती हैं।
एक बार पाण्डु पुत्र अर्जुन तपस्या करने के लिए नीलगिरि नामक पर्वत पर चले गये। इधर पांडवों पर अनेक विपत्तियां आने लगीं। द्रौपदी ने शोकाकुल होते हुए भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया। श्रीकृष्ण द्रौपदी की पुकार सुन वहाँ प्रकट हुए और उन्होंने द्रौपदी को इस समस्या के निवारण हेतु करवाचौथ का व्रत रखने को कहा। उन्होंने बतलाया कि विपत्ति के समय ‘करवाचौथ’ के व्रत की महत्ता भगवान शिव ने पार्वती को भी समझायी थी। यह कहकर श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को प्राचीनकाल के एक गुणी, धर्मपरायण ब्राह्मण की कथा सुनायी। श्रीकृष्ण बोले-‘‘ हे पांचाली! प्राचीन काल में एक ब्राह्मण के चार पुत्र और एक सुशीला पुत्री थी। पुत्री के विवाहित होने पर करवा चतुर्थी के दिन उस ब्राह्मण की पुत्री ने व्रत रखा। परन्तु व्रत के दौरान चन्द्रोदय से पूर्व ही वह क्षुधा से इतनी पीडि़त हुई कि उसने अपने दयालु भाइयों द्वारा बनाये गये नकली चाँद के दर्शन कर भोजन कर लिया। भोजन करते ही उसके पति का देहांत हो गया। इससे दुःखी हो उसने अन्न-जल का त्याग कर दिया। उसी रात इन्द्राणी देवी भू विचरण करने आयीं। ब्राह्मण कन्या को रोते-विलखते देख इन्द्राणी ने उसे उपाय बताया कि यदि तू पुनः विधिवत रूप से करवा चौथ का व्रत रखेगी तो तेरा पति जीवित हो जायेगा। ब्राह्मण कन्या ने वर्ष भर प्रत्येक चतुर्थी पर व्रत रखा और उसका पति जीवित हो गया।’’
भगवान श्रीकृष्ण की इस कथा को सुन द्रौपदी ने भी करवाचौथ के दिन विधिविधान से व्रत रखा तो पांडवों पर आयी समस्त विपत्तियां एक-एक कर किनारा कर गयीं। यही नहीं उसी दिन उसके पति अर्जुन भी सकुशल घर लौट आये।
———————————————————-
सम्पर्क- 15/109, ईसानगर, अलीगढ़

Language: Hindi
Tag: लेख
263 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी
कोरोना और पानी
कोरोना और पानी
Suryakant Dwivedi
पर्यावरण और प्रकृति
पर्यावरण और प्रकृति
Dhriti Mishra
"पँछियोँ मेँ भी, अमिट है प्यार..!"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
करके घर की फ़िक्र तब, पंछी भरे उड़ान
करके घर की फ़िक्र तब, पंछी भरे उड़ान
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
मेरे अल्फ़ाज़
मेरे अल्फ़ाज़
Dr fauzia Naseem shad
किसी ने दिया तो था दुआ सा कुछ....
किसी ने दिया तो था दुआ सा कुछ....
सिद्धार्थ गोरखपुरी
🌲दिखाता हूँ मैं🌲
🌲दिखाता हूँ मैं🌲
सुरेश अजगल्ले 'इन्द्र '
जन्म दिवस
जन्म दिवस
Jatashankar Prajapati
गुजरते लम्हों से कुछ पल तुम्हारे लिए चुरा लिए हमने,
गुजरते लम्हों से कुछ पल तुम्हारे लिए चुरा लिए हमने,
Hanuman Ramawat
वही दरिया के  पार  करता  है
वही दरिया के पार करता है
Anil Mishra Prahari
ਦਿਲ ਦਾ ਗੁਲਾਬ
ਦਿਲ ਦਾ ਗੁਲਾਬ
Surinder blackpen
गर सीरत की चाह हो तो लाना घर रिश्ता।
गर सीरत की चाह हो तो लाना घर रिश्ता।
Taj Mohammad
वो लड़का
वो लड़का
bhandari lokesh
कलानिधि
कलानिधि
Raju Gajbhiye
#दोहे
#दोहे
आर.एस. 'प्रीतम'
💐प्रेम कौतुक-265💐
💐प्रेम कौतुक-265💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
मेरे प्रिय कलाम
मेरे प्रिय कलाम
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
“ हमारा फेसबूक और हमरा टाइमलाइन ”
“ हमारा फेसबूक और हमरा टाइमलाइन ”
DrLakshman Jha Parimal
चौकड़िया छंद के प्रमुख नियम
चौकड़िया छंद के प्रमुख नियम
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
"शहीद वीर नारायण सिंह"
Dr. Kishan tandon kranti
SuNo...
SuNo...
Vishal babu (vishu)
पहली बार रेल में बैठे (बाल कविता )
पहली बार रेल में बैठे (बाल कविता )
Ravi Prakash
मैं भी तुम्हारी परवाह, अब क्यों करुँ
मैं भी तुम्हारी परवाह, अब क्यों करुँ
gurudeenverma198
हाथ में फूल गुलाबों के हीं सच्चे लगते हैं
हाथ में फूल गुलाबों के हीं सच्चे लगते हैं
Shweta Soni
गुज़िश्ता साल -नज़्म
गुज़िश्ता साल -नज़्म
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
मंजिले तड़प रहीं, मिलने को ए सिपाही
मंजिले तड़प रहीं, मिलने को ए सिपाही
Er.Navaneet R Shandily
#2024
#2024
*Author प्रणय प्रभात*
ग़म
ग़म
Dr.S.P. Gautam
Loading...