Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Aug 2017 · 1 min read

दोहरी जिन्दगी

????
सच-झूठ का मुखौटा पहन खुद से अनजान।
दोहरी जिन्दगी जीने लगा है आज का इन्सान।।

युग नई, सोच नई,पुराने का हो रहा अवसान।
अपनी ही बनाई जाल में खुद फस रहा नादान।।

जख्मों से भरा सीना चेहरे पर झूठी मुस्कान।
कशमकश से भरी दोहरी जिन्दगी से परेशान।।

मन में रहे कुछ मुख से कुछ करता बखान।
दिखावे की चलन में खुद से बेखबर अनजान।।

गिरगिट सा रंग बदलता पल पल ये महान।
आयना भी देख कर खुद हो रहा है हैरान।।

मुख में राम बगल में छुरी झूठ की चादर तान।
दोहरी जिन्दगी जीते-जीते कभी थकता नहीं शैतान।।

आज तो इन्सान को ही खुद खा रहा इन्सान।
एक चेहरे पे कई चेहरे ओढ़ बनता है भगवान।।

हर एक मोड़ पर खड़ा है एक बहुरूपिया हैवान।
जानवर से भी ज्यादा खतरनाक बन गया इन्सान।।

योग्यता,सद्गुणों से आदमी की अब कहाँ पहचान।
ढ़ोग,आडंबर,दिखावे को नित मिल रहा सम्मान।।

तिरस्कृत, आहत, अपमानित, उपेक्षित हर गुणवान।
आज शिक्षा का व्यापार हो रहा, गुरू का अपमान।।

नित नये-नये स्वांग से करे साध्य सब अासान।
आज धर्म,ईमान सिर्फ़ पैसा,स्वार्थ हुआ बलवान।।

सजावट,दिखावट, मिलावट का हो रहा है मान।
असली से ज्यादा नकली बिक रहा हर सामान।।

लुट रही है सबकी खुशी,आज बिक रहा ईमान।
दर्द,घुटन,जलन,बेबस हर रिश्ते और अरमान।।

मानव प्रवृत्ति देखे अपना नहीं दूजे की फटी बनियान।
दोहरा होना जुर्म नहीं बशर्ते किसी का ना हो नुकसान।।

सच-झूठ का मुखौटा पहन खुद से अनजान।
दोहरी जिन्दगी जीने लगा आज हर इन्सान।।
????—लक्ष्मी सिंह?☺
नई दिल्ली

Language: Hindi
2 Likes · 736 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
खोदकर इक शहर देखो लाश जंगल की मिलेगी
खोदकर इक शहर देखो लाश जंगल की मिलेगी
Johnny Ahmed 'क़ैस'
🌹🌹हर्ट हैकर, हर्ट हैकर,हर्ट हैकर🌹🌹
🌹🌹हर्ट हैकर, हर्ट हैकर,हर्ट हैकर🌹🌹
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
राम आधार हैं
राम आधार हैं
Mamta Rani
■ सांकेतिक कविता
■ सांकेतिक कविता
*Author प्रणय प्रभात*
मोहमाया के जंजाल में फंसकर रह गया है इंसान
मोहमाया के जंजाल में फंसकर रह गया है इंसान
Rekha khichi
कोमल चितवन
कोमल चितवन
Vishnu Prasad 'panchotiya'
.....*खुदसे जंग लढने लगा हूं*......
.....*खुदसे जंग लढने लगा हूं*......
Naushaba Suriya
रामचरितमानस दर्शन : एक पठनीय समीक्षात्मक पुस्तक
रामचरितमानस दर्शन : एक पठनीय समीक्षात्मक पुस्तक
Ravi Prakash
3288.*पूर्णिका*
3288.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
सम्भाला था
सम्भाला था
भरत कुमार सोलंकी
भैतिक सुखों का आनन्द लीजिए,
भैतिक सुखों का आनन्द लीजिए,
Satish Srijan
चल रे घोड़े चल
चल रे घोड़े चल
Dr. Kishan tandon kranti
" हर वर्ग की चुनावी चर्चा “
Dr Meenu Poonia
सिर्फ उम्र गुजर जाने को
सिर्फ उम्र गुजर जाने को
Ragini Kumari
शुभ प्रभात मित्रो !
शुभ प्रभात मित्रो !
Mahesh Jain 'Jyoti'
संत रविदास!
संत रविदास!
Bodhisatva kastooriya
एक शख्स
एक शख्स
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
!! हे लोकतंत्र !!
!! हे लोकतंत्र !!
Akash Yadav
टूटे बहुत है हम
टूटे बहुत है हम
The_dk_poetry
प्रेम
प्रेम
Kanchan Khanna
****शिक्षक****
****शिक्षक****
Kavita Chouhan
आंख पर पट्टी बांधे ,अंधे न्याय तौल रहे हैं ।
आंख पर पट्टी बांधे ,अंधे न्याय तौल रहे हैं ।
Slok maurya "umang"
जान हो तुम ...
जान हो तुम ...
SURYA PRAKASH SHARMA
जज्बात
जज्बात
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
दिखा तू अपना जलवा
दिखा तू अपना जलवा
gurudeenverma198
“पसरल अछि अकर्मण्यता”
“पसरल अछि अकर्मण्यता”
DrLakshman Jha Parimal
*मायूस चेहरा*
*मायूस चेहरा*
Harminder Kaur
नेह का दीपक
नेह का दीपक
Arti Bhadauria
आने वाला कल दुनिया में, मुसीबतों का कल होगा
आने वाला कल दुनिया में, मुसीबतों का कल होगा
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
तेरे भीतर ही छिपा, खोया हुआ सकून
तेरे भीतर ही छिपा, खोया हुआ सकून
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
Loading...