Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Jul 2021 · 3 min read

दधीचि की हड्डियां

कृषि और पशुधन के कारण गांव हमेशा से ही समृद्धि का प्रतीक रहे हैं। विकसित और आधुनिक कहे जाने वाले शहरों का भरण पोषण भी गांव पर ही निर्भर है। इसी कारण अन्न देने वाली वसुधा को ”माता”और किसान को “अन्नदाता” की संज्ञा दी जाती है। इस बात से तो किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए।

लेकिन आज मैं जिस गांव की बात करने जा रहा हूं उसे आसपास के लोग निर्धनों का गांव भी कहते हैं। यूं समझिए कि जो कुछ भी ज्यादातर गांव वाले उगा पाते हैं बस उनके ही जीवित रहने के लिए पर्याप्त है। उनमें से भी ज्यादातर गांव वालों के पास अब उनकी ही जमीनों का अधिकार नहीं रहा। उत्तरजीविता के कारण कई गांव वाले पलायन कर गए और बचे खुचे किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हीं लोगों में से दुधवा की स्थिति सबसे बेहतर है। लोग उसे दुधवा जमींदार कहकर भी पुकारते हैं। एक वही है जिसके पास अपनी जमीन के एक टुकड़े का मालिकाना हक है। इसी वजह से दुधवा को न सिर्फ अपने गांव में अपितु आसपास के गांव में भी लोग जानते हैं।

भले ही ज़मीन के एक छोटे से टुकड़े पर उसकी गुजर बसर थी किंतु उसके परिश्रम का लोहा सभी मानते थे। कुछ और व्यवसाय तो था नहीं। अपनी ज़मीन के लिए उत्तराधिकारी भी चाहिए था उसे। जो भविष्य में परिवार की जिम्मेदारियों के बोझ को बांट सके। पुत्र प्राप्ति की चाह ने उसे सात बच्चों के बोझ तले ला दिया। छह लड़कियां और एक लड़का। नौ लोगों के परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ पड़ी।

उसकी माली हालत दिन ब दिन ख़राब होती चली गई और इसका असर उसके शरीर पर भी पड़ने लगा। परिवार की न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी उसका सामर्थ्य अब जवाब देने लगा था। इसी पशोपेश में उसने अपनी सभी लड़कियों के विवाह बाल्यावस्था में ही कर डाले। दुधवा अब यह सोचकर थोड़ा निश्चिंत रहने लगा कि उसका पुत्र जल्दी ही परिवार की जिम्मेदारियां अपने कंधों पर ले लेगा। सबसे छोटा होने के कारण वो भी अभी नासमझ ही था या यूं कहें कि अपने बचपन में ही था। अब समय से पहले तो वयस्क हो नहीं सकता था। इसलिए दुधवा के पास इंतजार के सिवा और कोई चारा नहीं था। वो अच्छे दिनों की आस में और अधिक परिश्रम करने लगा। लेकिन आभाव दुधवा को कमज़ोर बनाता जा रहा था। उसके शरीर पर मानो मांस बचा ही न हो। हड्डियों का चलता फिरता ढांचा दिखने लगा था दुधवा। जो गांव वाले उसे किसी जमाने में जमींदार कहकर पुकारते थे वही लोग उसे अब दधीचि कहकर संबोधित करने लगे। उसके शरीर से भी मांस ऐसे गायब होता जा रहा था जैसे किसी ने उससे उसकी हड्डियां दान मांग ली हों। कुछ और दिन कटे और फिर आखिरकार दुधवा इस संसार से विदा हो गया। ये तो मात्र एक दुधवा की कहानी है। याद रहे!! हम जिस अन्न को रोज ग्रहण करते हैं उसे हम तक पहुंचाने में जाने कितने दधीचि अपनी हड्डियां कुर्बान कर देते हैं।

– विवेक जोशी ”जोश”

4 Likes · 6 Comments · 636 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
प्रेम
प्रेम
Mamta Rani
धरती करें पुकार
धरती करें पुकार
नूरफातिमा खातून नूरी
हर शय¹ की अहमियत होती है अपनी-अपनी जगह
हर शय¹ की अहमियत होती है अपनी-अपनी जगह
_सुलेखा.
बचपन का प्यार
बचपन का प्यार
Vandna Thakur
कितनी भी हो खत्म हो
कितनी भी हो खत्म हो
Taj Mohammad
"फोटोग्राफी"
Dr. Kishan tandon kranti
जब प्रेम की परिणति में
जब प्रेम की परिणति में
Shweta Soni
हिन्दी दिवस
हिन्दी दिवस
मनोज कर्ण
धन ..... एक जरूरत
धन ..... एक जरूरत
Neeraj Agarwal
जन जन फिर से तैयार खड़ा कर रहा राम की पहुनाई।
जन जन फिर से तैयार खड़ा कर रहा राम की पहुनाई।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
सलाह
सलाह
श्याम सिंह बिष्ट
फनीश्वरनाथ रेणु के जन्म दिवस (4 मार्च) पर विशेष
फनीश्वरनाथ रेणु के जन्म दिवस (4 मार्च) पर विशेष
Paras Nath Jha
करी लाडू
करी लाडू
Ranjeet kumar patre
शब्द से शब्द टकराए तो बन जाए कोई बात ,
शब्द से शब्द टकराए तो बन जाए कोई बात ,
ज्योति
तुम्हारा साथ
तुम्हारा साथ
Ram Krishan Rastogi
!! ये सच है कि !!
!! ये सच है कि !!
Chunnu Lal Gupta
व्यक्ति नही व्यक्तित्व अस्ति नही अस्तित्व यशस्वी राज नाथ सिंह जी
व्यक्ति नही व्यक्तित्व अस्ति नही अस्तित्व यशस्वी राज नाथ सिंह जी
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
ढूंढा तुम्हे दरबदर, मांगा मंदिर मस्जिद मजार में
ढूंढा तुम्हे दरबदर, मांगा मंदिर मस्जिद मजार में
Kumar lalit
Suno
Suno
पूर्वार्थ
*शुभ स्वतंत्रता दिवस हमारा (बाल कविता)*
*शुभ स्वतंत्रता दिवस हमारा (बाल कविता)*
Ravi Prakash
समर्पण
समर्पण
Sanjay ' शून्य'
23/64.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/64.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
मैं भारत का जवान हूं...
मैं भारत का जवान हूं...
AMRESH KUMAR VERMA
‘ विरोधरस ‘---11. || विरोध-रस का आलंबनगत संचारी भाव || +रमेशराज
‘ विरोधरस ‘---11. || विरोध-रस का आलंबनगत संचारी भाव || +रमेशराज
कवि रमेशराज
तो मेरे साथ चलो।
तो मेरे साथ चलो।
Manisha Manjari
' समय का महत्व '
' समय का महत्व '
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
आँखें शिकायत करती हैं गमों मे इस्तेमाल हमारा ही क्यों करते ह
आँखें शिकायत करती हैं गमों मे इस्तेमाल हमारा ही क्यों करते ह
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
हीरा बा
हीरा बा
मृत्युंजय कुमार
जय जय हिन्दी
जय जय हिन्दी
gurudeenverma198
दुआ के हाथ
दुआ के हाथ
Shekhar Chandra Mitra
Loading...