Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Jan 2021 · 1 min read

तिरंगा

विधा:-विधाता छंद

तिरंगा देश का अनुपम,अनोखा है निराला है।
सजा है तीन रंगों से,हृदय में चक्र डाला है।

बसंती रंग सुखदायी, सुशोभित कर रहा माथा।
कथा बलिदान की कहता,सुनाये वीर की गाथा।
जिन्होंने देश की खातिर, चढ़ा दी शीश माला है।
तिरंगा देश का अनुपम,अनोखा है निराला है।

करो तुम स्नेह माटी से,धरा मधुबन बनाना है।
उतर कर स्वर्ग आ जाये,प्रकृति को भी बचाना है।
सुखद है रंग हरियाली,खुशी का एक प्याला है।
तिरंगा देश का अनुपम,अनोखा है निराला है।

रखो तुम शुद्ध तन-मन को,धवल यह ज्ञान देता है।
पहन लो शांति का चोला,यही संधान देता है।
अहिंसा सत्य मानवता,भरे उर में उजाला है।
तिरंगा देश का अनुपम,अनोखा है निराला है।

समय का चक्र कहता है,सदा सत् राह अपनाना।
कठिन है मंजिलें लेकिन, नहीं रुकना नहीं थकना।
पकड़ कर डोर हाथों में,प्रगति पथ को सँभाला है।
तिरंगा देश का अनुपम,अनोखा है निराला है।

तिरंगा शान भारत का,तिरंगा मान भारत का।
कफन है यह शहीदों का,सदा सम्मान भारत का।
करेंगे प्राण न्यौछावर,मगन मन मस्त आला है।
तिरंगा देश का अनुपम,अनोखा है निराला है।
-लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

3 Likes · 3 Comments · 476 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
एक और इंकलाब
एक और इंकलाब
Shekhar Chandra Mitra
*मैं और मेरी तन्हाई*
*मैं और मेरी तन्हाई*
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
ढूंढ रहा है अध्यापक अपना वो अस्तित्व आजकल
ढूंढ रहा है अध्यापक अपना वो अस्तित्व आजकल
कृष्ण मलिक अम्बाला
*लगता है अक्सर फँसे ,दुनिया में बेकार (कुंडलिया)*
*लगता है अक्सर फँसे ,दुनिया में बेकार (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
दोस्ती
दोस्ती
Surya Barman
रजनी कजरारी
रजनी कजरारी
Dr Meenu Poonia
।। परिधि में रहे......।।
।। परिधि में रहे......।।
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
* चाह भीगने की *
* चाह भीगने की *
surenderpal vaidya
कहाँ चल दिये तुम, अकेला छोड़कर
कहाँ चल दिये तुम, अकेला छोड़कर
gurudeenverma198
हम भी तो देखे
हम भी तो देखे
हिमांशु Kulshrestha
प्रीत तुझसे एैसी जुड़ी कि
प्रीत तुझसे एैसी जुड़ी कि
Seema gupta,Alwar
इस तरह क्या दिन फिरेंगे....
इस तरह क्या दिन फिरेंगे....
डॉ.सीमा अग्रवाल
जिंदगी का सफर
जिंदगी का सफर
Gurdeep Saggu
इतिहास गवाह है
इतिहास गवाह है
शेखर सिंह
"देश के इतिहास में"
Dr. Kishan tandon kranti
2725.*पूर्णिका*
2725.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
#दोहा-
#दोहा-
*Author प्रणय प्रभात*
होश खो देते जो जवानी में
होश खो देते जो जवानी में
Dr Archana Gupta
🌲प्रकृति
🌲प्रकृति
Pt. Brajesh Kumar Nayak
Thought
Thought
Jyoti Khari
ज़िन्दगी वो युद्ध है,
ज़िन्दगी वो युद्ध है,
Saransh Singh 'Priyam'
शुभ प्रभात मित्रो !
शुभ प्रभात मित्रो !
Mahesh Jain 'Jyoti'
हम कोई भी कार्य करें
हम कोई भी कार्य करें
Swami Ganganiya
साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि की याद में लिखी गई एक कविता
साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि की याद में लिखी गई एक कविता "ओमप्रकाश"
Dr. Narendra Valmiki
कुछ हाथ भी ना आया
कुछ हाथ भी ना आया
Dalveer Singh
༺♥✧
༺♥✧
Satyaveer vaishnav
चक्रव्यूह की राजनीति
चक्रव्यूह की राजनीति
Dr Parveen Thakur
“जगत जननी: नारी”
“जगत जननी: नारी”
Swara Kumari arya
अथर्व आज जन्मदिन मनाएंगे
अथर्व आज जन्मदिन मनाएंगे
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
चौथापन
चौथापन
Sanjay ' शून्य'
Loading...