जज़्बा
जज़्बा
दिल मे अगर जज्बा हो तो कुछ भी पाया जा सकता है,,,
कठिन से कठिन डगर को हौसलों से पार किया जा सकता है।।
रख मन मे कुछ कर गुजर जाने की आरजू ए इंसा,,,,,,
कदम से कदम भी मिलाकर आगे बढाया जा सकता है।।।।
जज्बा देखो सीमा पहरियों का मेरे,,,,,
इनकी एक हुँकार से दुश्मन पर डर की गाज गिराया जा सकता है।।
डटकर मुकाबला करना आंतकियो से सिपाहियों की मेरे पहचान है,,,
इनके शौर्य और वीरता को देख अपने अंदर देशभक्ति को जगाया जा सकता।।।
हर नौजवान के दिल मे अपार देश प्रेम की भावना
नजर आती है,,,
इनके हौसला बढ़ाने के लिए कवि के द्वारा देशभक्ति काव्य लिखा जा सकता है।
आँधी आये या आये तूफ़ा वीरो को कोई नही रोक सकता आगे बढ़ने को,,,,,,
मातृभूमि की रक्षा का भार ऐसे ही सपूतों के कंधों पर सौपा जा सकता है।।।
हिमालय की भांति सबसे टकरा जाने की सामर्थ्य रखता है हर जवान,,,,,,,
इनके एक वार में ही आतंकियो को धूल चटाया जा सकता।।।।।
दौड़ दौड़ाकर के मारने और मरने की शक्ति रखता है,,,,,
भारतमाता का ये लाल हर मुश्किलों से सिंह की भांति लड़ सकता है।।।
इनका जज़्बा ही इनको सही पहचान दिलाता है,,,,
दुश्मनों के आगे वीर कभी घुटने टेक नही सकता है।।।।
रचनाकार-गायत्री सोनू जैन
सहायक अध्यापिका मंदसौर
मोबाइल नंबर 7772931211