जीवन एक क्षण है….
जीवन एक छण है,
सूर्य के उदय के तरह ,
सूर्य के अस्त के तरह |
जीवन एक छण है …
जीवन एक छण है ,
पानी के बुलबुले की तरह ,मरुस्थल के मरीचिक के तरह | जीवन एक ..
जीवन वह अप्रकट — प्रकट है ,जो नही है — पर है ….
मोह , माया , प्यार , अनुराग ,रोष , क्रोध , अहं भर मार | काया के माया में,
क्रोध के साया में ,
अंधकार के कलिका में ,
डुबोती है , लहराती है ,
छणिक्ता का अहसास कराती है | जीवन ..
यह तपस्वी तापस के विचार है मानसिकता, भौतिकता से दूर है| जीवन एक छण है …….
जीवन एक छण है –
विचारो का मंच है
कला व् ज्ञान का आधार है जीवनता का अभिसार है | जीवन एक ….
जीवन एक मानसिक आधार है आकाश का प्रकाश है
दिन में किरण है,
रात्रि में चांदनी है|
जीवन ……
जीवन एक आत्म प्रवाह है ,
मृत्यु की क्रिया है,
सत्य है , धर्म है ;
ब्रह्मं है , विष्णु है , महेश है | जीवन ….
जीवन एक स्रोत है ,
ब्रह्मा की स्वरस्वति है
विष्णु की लक्ष्मी है
महेश की पार्वती है |
जीवन एक छण….इति
ॐ तत सत:
ज्ञानम बहुशुशोभीनियम