Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 May 2021 · 1 min read

जहाँ इंसान मौसम की तरह न रंग बदलते हों।

जहां फूलों की शक्लों में कभी काटें न उगते हों,
जहां रिश्तों के आईने न पल भर में चटकते हों,
ऐ मेरे दिल कहीं पर हो अगर ऐसी जगह तो चल,
जहां इंसान मौसम की तरह न रंग बदलते हों।
——
यहाँ हर होंठ प्यासा है यहाँ हर आँख में राहें,
यहाँ नकली हँसी की आड़ में छिप जाती हैं आहें,
जहां आसूं न पीने हों अगर आएं तो बह जाएं,
हवस की आग में जिस देश में इंसा न जलते हों,
जहां इंसान मौसम की तरह न रंग बदलते हों।
——
जनाज़ा नेकनीयत का यहां हर रोज़ उठता है,
यहाँ तो हैसियत को देखकर सूरज भी उगता है,
जहां इंसानियत हैवानियत से यूं न डरती हो,
जहां पर सबकी खातिर एक से कानून चलते हों,
जहां इंसान मौसम की तरह न रंग बदलते हों।
——
यहां घुट घुट के जीना है यहाँ घुट घुट के मरना है,
यहां मुश्किल बहुत ही साफ सुथरा होके रहना है,
जहां सच बात कहने सुनने की हिम्मत दिखायी दे,
जहां चेहरों के आगे लोग न चेहरे पहनते हों,
जहां इंसान मौसम की तरह न रंग बदलते हों।
——
यहां छोटे बड़े सबके ही मन में खौफ़ पलता है,
यहां जिसको मिले मौका बिना चूके मसलता है,
जहाँ थोड़ी सी हो औरों की खातिर भी समझदारी,
बस अपना ही भला हो ऐसे न अहसास पलते हों।
जहां इंसान मौसम की तरह न रंग बदलते हों।
——
कुमारकलहँस,05,05,2021,बोइसर, पालघर।

Language: Hindi
11 Likes · 1 Comment · 238 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दूसरों की आलोचना
दूसरों की आलोचना
Dr.Rashmi Mishra
अवसाद का इलाज़
अवसाद का इलाज़
DR ARUN KUMAR SHASTRI
कैसे यह अनुबंध हैं, कैसे यह संबंध ।
कैसे यह अनुबंध हैं, कैसे यह संबंध ।
sushil sarna
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
सुस्ता लीजिये - दीपक नीलपदम्
सुस्ता लीजिये - दीपक नीलपदम्
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
पाया तो तुझे, बूंद सा भी नहीं..
पाया तो तुझे, बूंद सा भी नहीं..
Vishal babu (vishu)
फूल और कांटे
फूल और कांटे
अखिलेश 'अखिल'
बुद्ध बुद्धत्व कहलाते है।
बुद्ध बुद्धत्व कहलाते है।
Buddha Prakash
🪔🪔दीपमालिका सजाओ तुम।
🪔🪔दीपमालिका सजाओ तुम।
Pt. Brajesh Kumar Nayak
लकवा
लकवा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
बाकी है...!!
बाकी है...!!
Srishty Bansal
In the rainy season, get yourself drenched
In the rainy season, get yourself drenched
Dhriti Mishra
प्रेम
प्रेम
पंकज कुमार कर्ण
"शाम की प्रतीक्षा में"
Ekta chitrangini
जहां तक रास्ता दिख रहा है वहां तक पहुंचो तो सही आगे का रास्त
जहां तक रास्ता दिख रहा है वहां तक पहुंचो तो सही आगे का रास्त
dks.lhp
आतंक, आत्मा और बलिदान
आतंक, आत्मा और बलिदान
Suryakant Dwivedi
युद्ध घोष
युद्ध घोष
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
* मुस्कुराना *
* मुस्कुराना *
surenderpal vaidya
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
इश्क़ में
इश्क़ में
हिमांशु Kulshrestha
अपने वतन पर सरफ़रोश
अपने वतन पर सरफ़रोश
gurudeenverma198
*आँखों से  ना  दूर होती*
*आँखों से ना दूर होती*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
#यह_है_बदलाव
#यह_है_बदलाव
*Author प्रणय प्रभात*
फर्ज़ अदायगी (मार्मिक कहानी)
फर्ज़ अदायगी (मार्मिक कहानी)
Dr. Kishan Karigar
अमर्यादा
अमर्यादा
साहिल
💐प्रेम कौतुक-323💐
💐प्रेम कौतुक-323💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
दीन-दयाल राम घर आये, सुर,नर-नारी परम सुख पाये।
दीन-दयाल राम घर आये, सुर,नर-नारी परम सुख पाये।
Anil Mishra Prahari
3257.*पूर्णिका*
3257.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
*ए.पी. जे. अब्दुल कलाम (हिंदी गजल)*
*ए.पी. जे. अब्दुल कलाम (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
हिन्दी दोहा -स्वागत 1-2
हिन्दी दोहा -स्वागत 1-2
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
Loading...