जवानों का सदा मनोबल बढ़ाते रहना
■ जवानों का सदा मनोबल बढ़ाते रहना■
मातृभूमि की वंदना गुनगुनाते रहना।।
शहीदों की रज माथे पर लगाते रहना।
सत्य और ईमान की राह मिल जाएगी।।
हौसला बुलन्द और संबल बनाये रखना।।
भारतीयता और संस्कृति का सम्मान रखना।।
भारत का गर्व से सिर सदा ऊँचा रखना।।
मिलजुलकर रहने का संदेश देते रहना।।
भेदभाव भुलाकर खुशियां मनाते रहना।।
दुश्मनों से देश खातिर सदा लड़ते रहना।।
जवानों का सदा ही मनोबल बढ़ाते रहना।।
मुश्किल चाहे कितनी भी आ जाये जिंदगी मैं।।
देश के लिए जाँ सदा ही कुर्बान करते रहना।।
नीलगगन में झंडा फहराते देश का रहना।।
दिलो जाँ से देश की ही सेवा करते रहना।।
सरफ़रोशी की तम्मना अपने दिल मैं रखना।।
जान देकर भी तिरंगे का सदा सम्मान रखना।।
गायत्री सोनू जैन मन्दसौर????