जब जब मन करे !!!
जब जब मन करे,ध्यान योग जन जन करे।
चिंतन करे आखिर यह तन क्यों मिला है।
अंतर्मन में ज्ञान प्रकाश जागेगा,
उसी पर अपना सर्वस्व समर्पण करे।।
ध्यान से मिला ज्ञान इंसान को महामानव बना देता है,
तो फिर क्यों न हम इस जीवन के कुछ पल,
ध्यान को ही अर्पण करे।।
अनुनय मन गति बड़ी तेज,बुद्धि विवेक से इसकी यात्रा करे
भटके न कभी सद राहों से,
किंचित सा इसका प्रबन्धन करे ।।
राजेश व्यास अनुनय