“”””” जग मग जग मग दीप जलेंगे”””””””
जगमग जगमग दीप जलेंगे, रोशन होगा देश यह सारा।
तम मीट जाएं समता आएं,दीपोत्सव का सन्देश है न्यारा।
महापर्व यह हमको प्यारा,जग मग चमके देश हमारा।।
श्री राम अवध को आए,पुरवासी खुशियां मनाए,
घर घर दीप जलाएं, गीत भी मंगल गाएं।
परिपाटी यही हमारी,लगती सारे जग से प्यारी।
आए आए फिर से आए, श्री राम राज्य दोबारा।
महापर्व यह हमको प्यारा,जग मग चमके देश हमारा।।
**आप सभी को दीपावली महापर्व की अनंत शुभकामनाएं **
राजेश व्यास अनुनय