Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Nov 2017 · 2 min read

छोटू

??????
एक लड़की थी उसका नाम मीनू था। वह बहुत ही दयालु और उदार थी। वह हर किसी की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहती थी। उसके घर में एक नौकरानी थी उसका एक बेटा था। मीनू उसके साथ खेला करती थी। धीरे-धीरे दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। मीनू उसे प्यार से छोटू बुलाया करती थी। वह रोज रात में देखती कि छोटू देर रात तक अपने घर के सामने जल रही लैम्प पोस्ट के नीचे बैठकर पढ़ता था। पर परेशान सा कभी इस पुस्तक को उलटता कभी उस पुस्तक को पलटता। मीनू को समझते देर ना लगी। उसके मन में पढ़ाई के प्रति लगन और उत्साह देखकर मीनू ने उसे पढ़ाने को सोची। दूसरे दिन मीनू ने उसे अपनी कुछ किताबें लाने को कहा और मीनू भी कुछ अंग्रेजी की पुस्तकें ले आई। छोटू को तो आनंद का ठिकाना ना रहा वह मीनू को धन्यवाद कहने लगा। अब मीनू को जब भी खाली समय मिलता उसे घंटा दो घंटा पढ़ा देती थी। कुछ ही दिनों में छोटू का हर विषय पर अच्छी पकड़ हो गई, वह फर्राटे से अंग्रेजी बोलने लगा, और गणित में भी मीनू गलती कर जाती थी पर वह नहीं।मीनू भी बहुत खुश होती उसका मेहनत रंग ला रहा है। पर कुछ समय के बाद अचानक एक दिन छोटू की माँ उसे लेकर कहीं चली गई। मीनू को छोटू की बहुत याद आती थी। कई साल बीत गए। मीनू का विवाह हो गया। वह अपनी गृहस्थी में रम जाती है पर कभी-कभी छोटू का ख्याल आ ही जाता था। एक दिन अचानक दरवाजे पर कोई असमय ही दस्तक देता है। वह बरबराते हुए इस समय कौन होगा। सामने शूट-बूट पहना हुआ एक सभ्य आदमी खड़ा था। उसके चेहरे पर शालीनता साफ झलक रही थी। मीनू के दरवाजा खोलते ही उसने मीनू के पाँव छूये और कहा दीदी मुझे पहचानी नहीं मैं आप का छोटू। आप तो बिल्कुल नहीं बदली आज भी वैसी ही है, दीदी मैं अपनी पहली वेतन से आप के लिए एक छोटा – सा तोहफा लाया हूँ। यह कहते हुए अपने कोट के पाकेट से एक हीरे-मोती से जड़ा हुआ हार निकाल कर मीनू के गले में पहना देता है। आप की वजह से मैं आज आई. ए. एस. के पोस्ट पर कार्य रत हूँ। दीदी आप का ये अहसान मैं कभी कैसे भूल सकता हूँ। मीनू बिलखते हुए छोटू के गले लग जाती है। उसकी आँखों से खुशी के आंसू भर आते। जिस छोटू को वह वर्षों से ढ़ूढ़ रही थी वह वापस ऐसे मिलेगा उसे उम्मीद ही नहीं थी।
????-लक्ष्मी सिंह ?☺

Language: Hindi
2 Likes · 294 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
गीत लिखूं...संगीत लिखूँ।
गीत लिखूं...संगीत लिखूँ।
Priya princess panwar
शादी ..... एक सोच
शादी ..... एक सोच
Neeraj Agarwal
जिंदगी के वास्ते
जिंदगी के वास्ते
Surinder blackpen
আজকের মানুষ
আজকের মানুষ
Ahtesham Ahmad
माँ को फिक्र बेटे की,
माँ को फिक्र बेटे की,
Harminder Kaur
हादसे पैदा कर
हादसे पैदा कर
Shekhar Chandra Mitra
कैनवास
कैनवास
Mamta Rani
दिखा तू अपना जलवा
दिखा तू अपना जलवा
gurudeenverma198
*
*"ममता"* पार्ट-3
Radhakishan R. Mundhra
बात मेरे मन की
बात मेरे मन की
Sûrëkhâ Rãthí
2555.पूर्णिका
2555.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
नन्हें बच्चे को जब देखा
नन्हें बच्चे को जब देखा
Sushmita Singh
गांधी का अवतरण नहीं होता 
गांधी का अवतरण नहीं होता 
Dr. Pradeep Kumar Sharma
*** लम्हा.....!!! ***
*** लम्हा.....!!! ***
VEDANTA PATEL
ऐ दिल सम्हल जा जरा
ऐ दिल सम्हल जा जरा
Anjana Savi
* साथ जब बढ़ना हमें है *
* साथ जब बढ़ना हमें है *
surenderpal vaidya
दशहरा पर्व पर कुछ दोहे :
दशहरा पर्व पर कुछ दोहे :
sushil sarna
उदघोष
उदघोष
DR ARUN KUMAR SHASTRI
💐प्रेम कौतुक-461💐
💐प्रेम कौतुक-461💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
माँ ही हैं संसार
माँ ही हैं संसार
Shyamsingh Lodhi (Tejpuriya)
दिल से हमको
दिल से हमको
Dr fauzia Naseem shad
कुंडलिया छंद
कुंडलिया छंद
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
चुनाव फिर आने वाला है।
चुनाव फिर आने वाला है।
नेताम आर सी
(23) कुछ नीति वचन
(23) कुछ नीति वचन
Kishore Nigam
उर्वशी कविता से...
उर्वशी कविता से...
Satish Srijan
आज के बच्चों की बदलती दुनिया
आज के बच्चों की बदलती दुनिया
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
#लघुकथा-
#लघुकथा-
*Author प्रणय प्रभात*
"अन्तरात्मा की पथिक "मैं"
शोभा कुमारी
Tum bina bole hi sab kah gye ,
Tum bina bole hi sab kah gye ,
Sakshi Tripathi
हाय गरीबी जुल्म न कर
हाय गरीबी जुल्म न कर
कृष्णकांत गुर्जर
Loading...