छन्न पकैया छन्न पकैया कोरोना बीमारी
छंद : सार छंद
मात्रा-16,12,अन्त में गुरु गुरु ss
छन्न पकैया छन्न पकैया, कोरोना बीमारी।
सकल विश्व को ग्रसित किया है,सब पर है यह भारी।।
बहुत तेज यह फैल रही है,ग्रास बने बहुतेरे।
आगे अब क्या होने वाला,सब चिंता ने घेरे।।
छन्न पकैया छन्न पकैया,मां का लश्कर आया।
कोरोना से लड़ने का अब,साधन हमें सुझाया।।
छन्न पकैया छन्न पकैया,सुन लो मां की भाषा।
घर से अब मत निकलो भैया,यही शेष इक आशा।।
छन्न पकैया छन्न पकैया, सुनिए प्यारे प्यारी।
सावधान हम रहें हमेशा,छूटेगी बीमारी।।
छन्न पकैया छन्न पकैया,कहती भैया म्हारी।।
इक दूजे से दूर रहें अब,अगर ज़िंदगी प्यारी।।
??अटल मुरादाबादी?✍️