Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Nov 2020 · 2 min read

छठ पूजा

नहाय खाय के साथ ही आज से छठ पूजा का महापर्व शुरू हो चुका है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय मनाते हैं। इस दिन व्रती अपने मन और तन दोनों ही शुद्ध और सात्विक करती हैं, और इसीलिए वे सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। आज से शुरू हुई छठ माता और सूर्य देवता की पूजा अर्चना 20 नवंबर तक चलेगी। तो चलिए आपको आज के दिन से जुड़ी कुछ विशेष बातें बताते हैं, साथ ही क्या-क्या सावधानियां आज के दिन से बरतनी चाहिए, वो भी हम आपको इस लेख में बताएँगे।

आज से हुई छठ पूजा की शुरुआत
18 नवंबर, बुधवार यानी आज नहाय खाय है।
सूर्योदय 06 बजकर 46 मिनट 28 सेकंड
सूर्यास्त 17 बजकर 26 मिनट 04 सेकंड

19 नवंबर, गुरुवार को खरना मनाया जायेगा।
सूर्योदय 06 बजकर 47 मिनट 15 सेकंड
सूर्यास्त 17 बजकर 25 मिनट 45 सेकंड

20 नवंबर, शुक्रवार को शाम के समय डूबते सूरज की पूजा यानी संध्या अर्घ्य दी जाएगी।
20 नवंबर (संध्या अर्घ्य) सूर्यास्त का समय :17 बजकर 25 मिनट 26 सेकंड
21 नवंबर (उषा अर्घ्य) सूर्योदय का समय : 06 बजकर 48 मिनट 52 सेकंड
21 नवंबर, शनिवार को सुबह उगते सूर्य की पूजा करके उषा अर्घ्य देंगे।
नहाय खाय विधि
छठ पर्व शुद्धता का प्रतीक है, इसलिए ऐसा माना जाता है कि, हर काम गंगा के शुद्ध पानी से शुरू होना चाहिए। यही कारण है कि छठ पूजा के पहले दिन यानी आज व्रत करने वाली बहुत सारी महिलाएं नदी के किनारे स्नान करने जाती हैं। ऐसा संभव न हो पाने पर घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान

उसके बाद शुद्ध पानी में गेहूं और चावल धो कर सुखाये। इस अनाज का इस्तेमाल छठ पूजा में प्रसाद बनाने के लिए किया जाता है। अनाज सुखाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है, कि कोई पक्षी उसे जूठा न कर दे। इसलिए घर का कोई सदस्य अनाज सूख जाने तक उसकी निगरानी करता है।

नहाय खाय के दिन प्रसाद के रूप में छठ व्रती चावल, चने की दाल, हल्दी और सेंधा नमक से बनी कद्दू की सब्जी और मूली खाते हैं। आज व्रती के खाने के बाद घर के बाकी सदस्य भी यही भोजन करते हैं।

इन बातों का रखें विशेष ख्याल
आज के दिन व्रती को साफ सुथरे और धुले कपड़े ही पहनने चाहिए।
नहाय खाय से छठ समाप्त होने तक किसी भी व्रती महिला और पुरुष को बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए।
घर में भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन नहीं होना चाहिए।
पूजा की किसी भी वस्तु को जूठे या गंदे हाथों से ना छुएं। आज से साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

Language: Hindi
Tag: लेख
519 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सफल लोगों की अच्छी आदतें
सफल लोगों की अच्छी आदतें
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
बरसातें सबसे बुरीं (कुंडलिया )
बरसातें सबसे बुरीं (कुंडलिया )
Ravi Prakash
बुलंद हौंसले
बुलंद हौंसले
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
■ कोई तो बताओ यार...?
■ कोई तो बताओ यार...?
*Author प्रणय प्रभात*
"Battling Inner Demons"
Manisha Manjari
"सुखी हुई पत्ती"
Pushpraj Anant
सच तो रंग काला भी कुछ कहता हैं
सच तो रंग काला भी कुछ कहता हैं
Neeraj Agarwal
प्यार लिक्खे खतों की इबारत हो तुम।
प्यार लिक्खे खतों की इबारत हो तुम।
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
नारी शक्ति..................
नारी शक्ति..................
Surya Barman
अगहन माह के प्रत्येक गुरुवार का विशेष महत्व है। इस साल 30  न
अगहन माह के प्रत्येक गुरुवार का विशेष महत्व है। इस साल 30 न
Shashi kala vyas
मात्र नाम नहीं तुम
मात्र नाम नहीं तुम
Mamta Rani
चांद छुपा बादल में
चांद छुपा बादल में
DR ARUN KUMAR SHASTRI
जंगल ये जंगल
जंगल ये जंगल
Dr. Mulla Adam Ali
बात तो बहुत कुछ कहा इस जुबान ने।
बात तो बहुत कुछ कहा इस जुबान ने।
Rj Anand Prajapati
अवधी गीत
अवधी गीत
प्रीतम श्रावस्तवी
गुम लफ्ज़
गुम लफ्ज़
Akib Javed
हो गरीबी
हो गरीबी
Dr fauzia Naseem shad
~
~"मैं श्रेष्ठ हूँ"~ यह आत्मविश्वास है... और
Radhakishan R. Mundhra
*लब मय से भरे मदहोश है*
*लब मय से भरे मदहोश है*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
वीर सुरेन्द्र साय
वीर सुरेन्द्र साय
Dr. Pradeep Kumar Sharma
बाँकी अछि हमर दूधक कर्ज / मातृभाषा दिवश पर हमर एक गाेट कविता
बाँकी अछि हमर दूधक कर्ज / मातृभाषा दिवश पर हमर एक गाेट कविता
Binit Thakur (विनीत ठाकुर)
!..........!
!..........!
शेखर सिंह
💐प्रेम कौतुक-225💐
💐प्रेम कौतुक-225💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
सरहद
सरहद
लक्ष्मी सिंह
डॉ. ध्रुव की दृष्टि में कविता का अमृतस्वरूप
डॉ. ध्रुव की दृष्टि में कविता का अमृतस्वरूप
कवि रमेशराज
नकाबे चेहरा वाली, पेश जो थी हमको सूरत
नकाबे चेहरा वाली, पेश जो थी हमको सूरत
gurudeenverma198
उम्र आते ही ....
उम्र आते ही ....
sushil sarna
चाहे तुम
चाहे तुम
Shweta Soni
जहां तक रास्ता दिख रहा है वहां तक पहुंचो तो सही आगे का रास्त
जहां तक रास्ता दिख रहा है वहां तक पहुंचो तो सही आगे का रास्त
dks.lhp
Loading...