Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Aug 2019 · 1 min read

घनाक्षरी

“बेटी”
——–
पिता की है शान बेटी,
माँ का स्वाभिमान बेटी,
घर की है आन बेटी,
गर्भ न गिराइए।

मनोहारी कामना सी,
उपकारी भावना सी,
सुखकारी धारणा सी,
कोख न मिटाइए।

दुर्गा सी विकराल है,
ये असुरों का काल हैै,
रणचंडी कमाल है,
मान न घटाइए।

बेटी तो उपहार है,
जग का उजियार है,
बेटी से परिवार है,
बेटी को बचाइए।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

हरिहरण घनाक्षरी
(8,8,8,8 प्रत्येक चरण की हर यति पर लघु लघु समतुकांत समवर्ण)
——————————————-

“चुनौती स्वीकार कर”
—————————

मत शर्मसार कर,
सुख-दुख टार कर,
धैर्य आज धार कर,
बैठ नहीं हार कर।

दंभ तार-तार कर,
जीवन सँवार कर,
जगत उद्धार कर,
कुछ चमत्कार कर।

नेह से निहार कर,
एकता प्रसार कर,
पर उपकार कर,
धर्म का संचार कर।

जननी को प्यार कर,
शूरवीर वार कर,
चुनौती स्वीकार कर,
जीवन निस्सार कर।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’
वाराणसी (उ. प्र.)
संपादिका-साहित्य धरोहर

1 Like · 2 Comments · 777 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ. रजनी अग्रवाल 'वाग्देवी रत्ना'
View all
You may also like:
मंजिल-ए-मोहब्बत
मंजिल-ए-मोहब्बत
Dr. Akhilesh Baghel "Akhil"
यह नफरत बुरी है ना पालो इसे
यह नफरत बुरी है ना पालो इसे
VINOD CHAUHAN
#मुक्तक-
#मुक्तक-
*Author प्रणय प्रभात*
*बताओं जरा (मुक्तक)*
*बताओं जरा (मुक्तक)*
Rituraj shivem verma
बुद्धिमान बनो
बुद्धिमान बनो
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
छंद घनाक्षरी...
छंद घनाक्षरी...
डॉ.सीमा अग्रवाल
भारत माता की संतान
भारत माता की संतान
Ravi Yadav
दवा की तलाश में रहा दुआ को छोड़कर,
दवा की तलाश में रहा दुआ को छोड़कर,
Vishal babu (vishu)
तेरी चेहरा जब याद आती है तो मन ही मन मैं मुस्कुराने लगता।🥀🌹
तेरी चेहरा जब याद आती है तो मन ही मन मैं मुस्कुराने लगता।🥀🌹
जय लगन कुमार हैप्पी
विश्वास किसी पर इतना करो
विश्वास किसी पर इतना करो
नेताम आर सी
एहसास
एहसास
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
दूसरों की राहों पर चलकर आप
दूसरों की राहों पर चलकर आप
Anil Mishra Prahari
बन के आंसू
बन के आंसू
Dr fauzia Naseem shad
*ओले (बाल कविता)*
*ओले (बाल कविता)*
Ravi Prakash
संगत
संगत
Sandeep Pande
सभी गम दर्द में मां सबको आंचल में छुपाती है।
सभी गम दर्द में मां सबको आंचल में छुपाती है।
सत्य कुमार प्रेमी
The flames of your love persist.
The flames of your love persist.
Manisha Manjari
2676.*पूर्णिका*
2676.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
क्यों इस तरहां अब हमें देखते हो
क्यों इस तरहां अब हमें देखते हो
gurudeenverma198
क्या लिखूँ....???
क्या लिखूँ....???
Kanchan Khanna
6. शहर पुराना
6. शहर पुराना
Rajeev Dutta
*** होली को होली रहने दो ***
*** होली को होली रहने दो ***
Chunnu Lal Gupta
हम बेजान हैं।
हम बेजान हैं।
Taj Mohammad
ईश्वर का घर
ईश्वर का घर
Dr MusafiR BaithA
ज्ञान से शिक्षित, व्यवहार से अनपढ़
ज्ञान से शिक्षित, व्यवहार से अनपढ़
पूर्वार्थ
"इच्छाशक्ति"
Dr. Kishan tandon kranti
जनता का भरोसा
जनता का भरोसा
Shekhar Chandra Mitra
जीवन एक यथार्थ
जीवन एक यथार्थ
Shyam Sundar Subramanian
//एहसास//
//एहसास//
AVINASH (Avi...) MEHRA
क्या कहना हिन्दी भाषा का
क्या कहना हिन्दी भाषा का
shabina. Naaz
Loading...