घटा
विषय-घटा /बदली
विधा-चौपाई
ये भुरी,काली ,सफेद घटा
मन को लुभाने वाली छटा
शीतल हवाएं साथ लायीं
कोयल,पपीहा साथ गायीं।
ठण्डी- ठण्डी है पुरवाई
जैसे बाज उठी शहनाई
इधर उधर तैरती मछलियां
सुबह मुस्कुराती कलियां।
दिख रही हर तरफ हरियाली
लबालब हुए पोखर, नाली
झीनी -झीनी बारिश आई
सबने गरम पकौड़े खाई।
नूरफातिमा खातून नूरी
जिला-कुशीनगर