Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Feb 2021 · 1 min read

गूंजने लगे हैं स्वर (घनाक्षरी)

घनाक्षरी- १
~~
गूंजने लगे हैं स्वर, भंवरों के चारों ओर।
खिलने लगे अनेक, पुष्प भांति भांति के।
सहसा ही भंग होती, जा रही एकाग्रता है।
दर्शन सुपावन हैं, सुप्रभात कांति के।
अलि का है राग प्रिय, बिन कोई साज बाज।
हो रहा गुंजायमान, है बिना विश्रांति के।
प्रकृति के वशीभूत, मँडरा रहे मधुप।
दूत हैं सौंदर्य के ये, स्नेह भाव शांति के।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
घनाक्षरी- २
~~
फिर नयी उमंग ले, आ गया बसंत काल।
गूंजता है आम्रकुंज, कोयल के गान से।
हर एक डाल डाल, खूब है रही मचल।
बसंतप्रिया कोकिला, गा रही है शान से।
कोंपलें नई नई हैं, डालियां सहम रही।
किन्तु मन खुशी भरा, शीत के प्रस्थान से।
है कृपा मां शारदे की, देखिए सभी जगह।
धन्य हो रहे नयन, मां कृपा महान से।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
घनाक्षरी- ३
~~
कार्य में कुशल है जो, बोलने में वाकपटू।
ऐसे व्यक्ति को सभी से, मिलता सम्मान है।
शूल भरे पथ पर, संभल धरे जो पग।
उसके लिए प्रत्येक, मुश्किल आसान है।
वक्त पे करे जो कार्य, भावनाओं में न बहे,
सत्य साधना में वही, होता शक्तिमान है।
दक्ष और विज्ञ जन, साथ में हो स्नेह शील।
दिखता सामान्य किंतु, व्यक्ति वह महान है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

घनाक्षरी- ४
~~
मौसम बसंत का है, सुन्दर खिले हैं फूल।
देखिए लिपट गई, वृक्ष से चारुलता।
वादियां महक उठी, नाचने लगे मयूर।
गुंजन करें भ्रमर, तोड़ते नीरवता।
मन में उमंग लिए, स्नेह भावना प्रखर।
स्पंदित हृदय घट, खूब है छलकता।
दृश्य रमणीक देख, झंकृत हृदय के तार।
देवों को भी दुर्लभ ज्यों, ऐसी है सुरम्यता।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
-सुरेन्द्रपाल वैद्य
मण्डी (हिमाचल प्रदेश)

5 Likes · 5 Comments · 268 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from surenderpal vaidya
View all
You may also like:
अगर आप हमारी मोहब्बत की कीमत लगाने जाएंगे,
अगर आप हमारी मोहब्बत की कीमत लगाने जाएंगे,
Kanchan Alok Malu
"नींद की तलाश"
Pushpraj Anant
In lamho ko kaid karlu apni chhoti mutthi me,
In lamho ko kaid karlu apni chhoti mutthi me,
Sakshi Tripathi
প্রফুল্ল হৃদয় এবং হাস্যোজ্জ্বল চেহারা
প্রফুল্ল হৃদয় এবং হাস্যোজ্জ্বল চেহারা
Sakhawat Jisan
*विजय कारगिल की बतलाती, भारत देश महान है (गीत)*
*विजय कारगिल की बतलाती, भारत देश महान है (गीत)*
Ravi Prakash
🙏 गुरु चरणों की धूल 🙏
🙏 गुरु चरणों की धूल 🙏
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
जनक देश है महान
जनक देश है महान
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
फिलिस्तीन इजराइल युद्ध
फिलिस्तीन इजराइल युद्ध
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
एक अलग ही दुनिया
एक अलग ही दुनिया
Sangeeta Beniwal
मेरी बेटी मेरी सहेली
मेरी बेटी मेरी सहेली
लक्ष्मी सिंह
सुविचार
सुविचार
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
थपकियाँ दे मुझे जागती वह रही ।
थपकियाँ दे मुझे जागती वह रही ।
Arvind trivedi
आंख खोलो और देख लो
आंख खोलो और देख लो
Shekhar Chandra Mitra
कभी भूल से भी तुम आ जाओ
कभी भूल से भी तुम आ जाओ
Chunnu Lal Gupta
[पुनर्जन्म एक ध्रुव सत्य] अध्याय 6
[पुनर्जन्म एक ध्रुव सत्य] अध्याय 6
Pravesh Shinde
"फसाद की जड़"
Dr. Kishan tandon kranti
हाइकु - 1
हाइकु - 1
Sandeep Pande
शेष कुछ
शेष कुछ
Dr.Priya Soni Khare
एक महिला जिससे अपनी सारी गुप्त बाते कह देती है वह उसे बेहद प
एक महिला जिससे अपनी सारी गुप्त बाते कह देती है वह उसे बेहद प
Rj Anand Prajapati
तेरा हम परदेशी, कैसे करें एतबार
तेरा हम परदेशी, कैसे करें एतबार
gurudeenverma198
*कुकर्मी पुजारी*
*कुकर्मी पुजारी*
Dushyant Kumar
ज़िंदगी ऐसी
ज़िंदगी ऐसी
Dr fauzia Naseem shad
ख़्बाब आंखों में बंद कर लेते - संदीप ठाकुर
ख़्बाब आंखों में बंद कर लेते - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
" मैं सिंह की दहाड़ हूँ। "
Saransh Singh 'Priyam'
💐Prodigy Love-18💐
💐Prodigy Love-18💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
3098.*पूर्णिका*
3098.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
बेजुबान और कसाई
बेजुबान और कसाई
मनोज कर्ण
'नव कुंडलिया 'राज' छंद' में रमेशराज के विरोधरस के गीत
'नव कुंडलिया 'राज' छंद' में रमेशराज के विरोधरस के गीत
कवि रमेशराज
"जो लोग
*Author प्रणय प्रभात*
पिताश्री
पिताश्री
Bodhisatva kastooriya
Loading...