Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Sep 2020 · 3 min read

गुरु चालीसा – डी के निवातिया

।।दोहा।।

गुरु चरणों में शीश रख, करता हूँ प्रणाम।
कृतज्ञ मुझको कीजिये, आया तुमरे धाम।।

मूरख मुझको जानके, गलती जाना भूल।
झोली फैला मैं खड़ा, पाने पग की धूल।।

।।चौपाई।।

जय गुरु ज्ञान गुणों की गागर,
आपहिं हमरे गिरधर नागर ।।१।।

जय मुनीष तीन लोक उजागर,
इस जग में तुम विज्ञ का सागर ।।२।।

जो गुरु आज्ञा सर पर धारे,
सकल काज मनोरथ सँवारे ।।३।।

पत्थर को भी पारस कर दे,
प्रीत मान से झोली भर दे ।।४।।

मात, पिता, मित्र संग भ्राता,
तुम सम जगत नही रे दाता ।।५।।

जो जन शरण तुम्हरे आता,
तीन लोक में भय नहि पाता ।।६।।

गुरु छवि जैसे शशि प्रकाशा,
जीवन की साँची परिभाषा ।।७।।

गलत बात पर तुमने डाँटा,
गलती पर था मारा चाँटा ।।८।।

नरम गरम का मिश्रण तुम हो,
खटटा मीठा स्वाद परम हो ।।९।।

मात पिता सम तुम गुरुकुल में,
चर्चा होती हर घर कुल में।।१०।।

डाकू को मिले संत ज्ञानी,
मरा मरा जप रामा वाणी।।११।।

गुरु महिमा जो कोई गावें,
ईश मिलन का पथ वो पावें।।१२।।

जिस पर कृपा गुरु की आवें,
भक्ति शक्ति मन में बिसरावें।।१३।।

आखर आखर जोड़ सिखातें,
शबद शबद मतलब समझाते ।।१४।।

विद्या न देखे नर या नारी,
गुरु की लाठी पड़ती भारी ।।१५।।

जिसने गुरु की बात न मानी,
इनका मारा मांगे ना पानी।।१६।।

अनुभव से दस दिशा निहारें
ज्ञान बाँट कल सभी सँवारे।।१७।।

जब हल वो ज्ञान का चलातें,
भाव त्याग बलिदान जगातें।।१८।।

ज्योत वीरता परम जगावें,
साध ज्ञान भय मुक्ति करावें ।।१९।।

सभी साज़ सुख अपने तज़ते,
कोरे कागद पर गुल सजते ।।२०।।

देश काल की गति समझातें
भू-नभ से परिचय करवातें ।।२१।।

शिक्षा का जब बिगुल बजावें,
मूरखपन की परत हटावें।।२२।।

जिस पर किरपा गुरु की होई,
उस को कमी न होवे कोई ।।२३।।

नाम खेवन गुरु सुखदाई,
धारक जीव पार हो जाई।।२४।।

कोटिश साधक मुनि अवतारा,
सतगुर चरण-कमल मन धारा।।२५।।

सब देवों पर गुरु जी भारी,
गुरु तप से सब माने हारी।।२६।।

केवल न देत ज्ञान किताबी,
जीवन का हर रंग दिखाती ।।२७।।

गुरु जी जब राह दिखावे,
गलती को भी सही करावें ।।२८।।

खुद जलता पथ करता रोशन,
जन जन में भर देता कौशल।।२९।।

खेल कूद भी हमे सिखातें ,
शारीरिक बल संग बढ़ाते ।।३०।।

मात पिता फिर गुरु की बारी,
जिन पर जाती दुनियाँ वारी ।।३१।।

गुरुवर जी की महिमा भारी,
राम किशन जाते बलिहारी।।३२।।

जनम मरण तक आपहि गाथा,
सकल जनम जुड़ा रहे नाता ।।३३।।

जो गुरु जप का नाम विचारे,
सकल काम पूरण हो जावे ।।३४।।

जो गुरु नाम आरती गावें,
जन्मो जन्मो तक सुख पावें ।।३५।।

घट के मानव को पहचानों,
हर इक मन को गुरु सम मानों ।।३६।।

सभी मनुज है शिक्षक ज्ञानी,
शिष्य सकल जहां में अज्ञानी ।।३७।।

जिसने भी किया गुरु अनादर,
मिला नही जग में फिर आदर ।।३८

कहत धरम भाई की वाणी,
जो समझे मानष वो ज्ञानी ।।३९।।

जो पढ़ेगा यह गुरु चालीसा,
पावे सिद्धि साखी गौरीसा ।। ४०।।

।।दोहा।।
ज्ञान जगत को बाँटतें, शिक्षक का यह काम !
शीश नवाकर लीजिए, मिले ज्ञान जिस धाम !!

बिन गुरु न गति मिले, यह कहते विद्वान !
संगत गुरु की जाइये, इन चरणों भगवान् !!

*** *** ***

स्वरचित : डी के निवातिया

Language: Hindi
2 Likes · 5 Comments · 640 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
इतनी फुर्सत है कहां, जो करते हम जाप
इतनी फुर्सत है कहां, जो करते हम जाप
Suryakant Dwivedi
Hum mom ki kathputali to na the.
Hum mom ki kathputali to na the.
Sakshi Tripathi
चिड़िया बैठी सोच में, तिनका-तिनका जोड़।
चिड़िया बैठी सोच में, तिनका-तिनका जोड़।
डॉ.सीमा अग्रवाल
पढ़ते है एहसासों को लफ्जो की जुबानी...
पढ़ते है एहसासों को लफ्जो की जुबानी...
पूर्वार्थ
चिट्ठी   तेरे   नाम   की, पढ़ लेना सरकार।
चिट्ठी तेरे नाम की, पढ़ लेना सरकार।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
मरने से पहले / मुसाफ़िर बैठा
मरने से पहले / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
किसी की गलती देखकर तुम शोर ना करो
किसी की गलती देखकर तुम शोर ना करो
कवि दीपक बवेजा
2442.पूर्णिका
2442.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
सूरज की किरणों
सूरज की किरणों
Sidhartha Mishra
*सभी को आजकल हँसना, सिखाने की जरूरत है (मुक्तक)*
*सभी को आजकल हँसना, सिखाने की जरूरत है (मुक्तक)*
Ravi Prakash
लहसुन
लहसुन
आकाश महेशपुरी
💐प्रेम कौतुक-454💐
💐प्रेम कौतुक-454💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
नकाबपोश रिश्ता
नकाबपोश रिश्ता
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
"जगदलपुर"
Dr. Kishan tandon kranti
तेरा ही नाम ले लेकर रोज़ इबादत करती हूँ,
तेरा ही नाम ले लेकर रोज़ इबादत करती हूँ,
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
स्वामी विवेकानंद ( कुंडलिया छंद)
स्वामी विवेकानंद ( कुंडलिया छंद)
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
शिक्षा व्यवस्था
शिक्षा व्यवस्था
Anjana banda
आप वक्त को थोड़ा वक्त दीजिए वह आपका वक्त बदल देगा ।।
आप वक्त को थोड़ा वक्त दीजिए वह आपका वक्त बदल देगा ।।
लोकेश शर्मा 'अवस्थी'
31 जुलाई और दो सितारे (प्रेमचन्द, रफ़ी पर विशेष)
31 जुलाई और दो सितारे (प्रेमचन्द, रफ़ी पर विशेष)
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
ज़िदादिली
ज़िदादिली
Shyam Sundar Subramanian
युवा दिवस विवेकानंद जयंती
युवा दिवस विवेकानंद जयंती
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
सच
सच
Neeraj Agarwal
बेटी और प्रकृति से बैर ना पालो,
बेटी और प्रकृति से बैर ना पालो,
लक्ष्मी सिंह
दुनिया  की बातों में न उलझा  कीजिए,
दुनिया की बातों में न उलझा कीजिए,
करन ''केसरा''
जय जय भोलेनाथ की, जय जय शम्भूनाथ की
जय जय भोलेनाथ की, जय जय शम्भूनाथ की
gurudeenverma198
जलाना आग में ना ही मुझे मिट्टी में दफनाना
जलाना आग में ना ही मुझे मिट्टी में दफनाना
VINOD CHAUHAN
🙅क्षणिका🙅
🙅क्षणिका🙅
*Author प्रणय प्रभात*
समस्या
समस्या
Paras Nath Jha
शासक की कमजोरियों का आकलन
शासक की कमजोरियों का आकलन
Mahender Singh
ज़िंदगी जीने के लिये क्या चाहिए.!
ज़िंदगी जीने के लिये क्या चाहिए.!
शेखर सिंह
Loading...