Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Jun 2019 · 5 min read

गुरु घंटाल

एक शिष्य विश्वास अपने गुरु में होता है। अपने ग्रुप के राह पर चल के मंजिल को पाना चाहता है।ऐसी घटनाएं घटती है।जिससे कि उसकी आस्था डगमगा जाती है।बीवी का आचरण की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है। इन परिस्थितियों में शिष्य क्या करें।

अभी हाल फिलहाल में धर्म गुरुओं के साथ जिस तरह की घटनाएं घट रही हैं , उससे आम आदमी के मन में अविश्वास बढ़ता जा रहा है। मैंने अनेक महिलाओं को देखा है जिनकी आसाराम बापू में बहुत ज्यादा आस्था थी।अभी आसाराम बापू जिस तरह की घटनाओं में जेल गए हैं महिलाओं के साथ अपने किये गये गलत आचरण के कारण और अभी भी सजा काट रहें हैं।

इसी तरह की घटनाएं तथाकथित अन्य धर्मगुरुओं जैसे कि राम रहीम, गुरु रामपाल , स्वामी नित्यानंद जी महाराज आदि के साथ घटी हैं। इन तथाकथित धर्म गुरुओं के इस तरह के व्यवहार से आम आदमी के मन में भ्रम का माहौल व्याप्त हो चुका है ।आम आदमी को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर में सद्गुरु है कौन? किस पर भरोसा करके भगवान की राह पर आगे बढ़ा जाए?

मुझे एक छोटी सी कहानी याद आती है। बहुत पुरानी बात है, तिब्बत में एक ख्यातिप्राप्त गुरु रहते थे।उसी तिब्बत में एक छोटा सा बालक रहता था। वह ईश्वर की प्राप्ति के लिए बहुत बेचैन था।वह उन गुरु के पास शिक्षा लेने के लिए पहुंचा। काफी अनुनय-विनय करने के बाद गुरु ने उसे अपना शिष्य बनाने के लिए स्वीकार कर लिया।वह बालक अपने गुरु की तन मन धन से सेवा करता।

वह बालक अपने गुरु को साक्षात ब्रह्म का अवतार मानता था।उसकी गुरु में आस्था को देखकर अन्य गुरुभाइयों में जलन होने लगी। उस बालक का मानना था कि गुरु की कृपा से कुछ भी संभव है।उसके गुरु भाइयों ने पूछा क्या गुरु कृपा से पानी पर चल सकते हो? उस बालक ने कहा बिल्कुल चल सकता हूं। फिर गुरु का नाम लेकर वह नदी के जल के ऊपर दौड़ते हुए चल पड़ा।गुरु का नाम लेकर वो अंगारों पे दौड़ लगाता। उसने गुरु के नाम पे अनगिनत चमत्कार कर दिखाए.

यह खबर उसके गुरु के पास भी पहुंची।उसके गुरु को कौतूहल हुआ कि आखिर मेरे नाम में ऐसी कौन सी बात है जिस कारण से वह पानी पर बड़े आराम से दौड़ रहा है? उसका गुरु गया नदी के पास खुद गया और अपने शिष्य से नदी के जल पर दौड़ने के लिए कहा। उस बालक ने बहुत श्रद्धा से गुरु के पांव छुए और गुरु का नाम लेकर नदी के जल पर दौड़ने लगा।

गुरु को बड़ा आश्चर्य हुआ।उसने सोचा यदि मेरे नाम में इतनी शक्ति है तो मैं भी नदी के जल के ऊपर जरूर दौड़ सकता हूँ। गुरु ने नदी के जल पर दौड़ने की पर वह डूब कर मर गया।यह देखकर चारों तरफ आश्चर्य की लहर फैल उठी।उसके गुरु भाइयों ने फिर बालक से पूछा क्या तुम अब भी नदी के जल के ऊपर दौड़ सकते हो? उसकी आस्था डगमगा चुकी थी। उसने ऐसा करने से मना कर दिया।

आखिर हुआ क्या था? बात बहुत छोटी सी थी। जब तक उस बालक की अपने गुरु में आस्था थी, जब तक वह बालक अपने गुरु को साक्षात ब्रह्म का अवतार समझता था, वह अपनी तीव्र आस्था के कारण पानी के ऊपर भी दौड़ जाता था। आग के उपर से भी बिना जले बाहर निकल आता था।जब उसने खुद देख लिया कि उसका गुरु इस तरह का व्यक्ति नहीं है तो उसकी आस्था डगमगा गई और वह चमत्कार दिखाने में असक्षम हो गया। कहने का तत्पर्य यह है कि एक व्यक्ति के विकास के लिए गुरु मात्र एक सहायक का काम करता है। गुरु की महत्ता बस इतनी सी हीं है। साधक तो अपनी तीव्र साधना के कारण हीं आगे बढ़ता है। यदि साधना प्रबल हो तो वह स्वयं हीं परम ब्रह्म का साक्षात्कार करने में सक्षम है।उसे किसी भी गुरु की जरूरत नहीं है।

महर्षि रमण को किस गुरु ने ज्ञान प्रदान किया? ओशो रजनीश को किसने ईश्वर का मार्ग दिखाया? रामकृष्ण परमहंस को काली के दर्शन किस गुरु ने कराये? महर्षि अरविंदो को श्रीकृष्ण के दर्शन किसने करवाये? मीरा को कृष्ण के दर्शन किसने कराए? मिलारेपा तो अपने गुरु से एक कदम आगे निकलकर अपने गुरु के मार्गदर्शन का स्रोत बना। रामकृष्ण परमहंस की त्वरित गति से अध्यात्मिक शिखर पर पहुँच जाना उनके मार्ग निर्देशकों के लिए दुनिया के आश्चर्यों में से एक था।

डाकू रत्नाकर केवल राम राम मंत्र के जाप से हीं सृष्टि का प्रथम कवि होने और वाल्मीकि रामायण रचने का गौरव प्राप्त किया और बाद ने वाल्मीकि मुनि के नाम से विश्व मे ख्याति प्राप्त की।इतिहास गवाह है, गुरु के मना करने पर भी शिष्य अपनी आस्था के बल पर ज्ञान प्राप्त कर लेता था। कौन नहीं जानता कि एकलव्य ने गुरु द्रोणाचार्य के मना करने पर भी अपनी आस्था के बल पर धनुर्विद्या में निपुणता उनकी मूर्ति मात्र स्थापित करके कर ली थी।

कहने का मतलब यह है कि गुरु ईश्वरप्राप्ति के मार्ग में सहायक है, मंजिल नहीं। साधक की साधना में एक साधन मात्र है, साध्य नहीं। कई बार ईश्वर गलत गुरुओं के पास भेजकर साधक की परीक्षा लेता है। यदि आसाराम, राम रहीम, गुरु रामपाल, नित्यानंद आदि ने गलत आचरण किये है तो उसके फल भी भुगत रहे हैं।

इन गुरुओं ने हमेशा सत्य आचरण , ब्रह्मचर्य , ईमानदारी , सेवा की बात की। हालाँकि वो स्वयं उन आदर्शों का पालन अपने जीवन मे नहीं कर सके। तो क्या हुआ? इनके द्वारा बताए गए आदर्शों का पालन करने से तुम्हें कौन रोकता है। ये कोई जरुरी नहीं कि बेहतरीन खिलाडी पैदा करने के लिए कोच भी बेहतरीन हो। ज्यादातर बेहतरीन कोच एक साधारण खिलाडी हीं रहें हैं। आदमी को राजहंस की तरह इन तथाकथि धर्मगुरुओं के मुख से निकले हुए अध्यात्म के कमल पुष्प का हीं पान करना चाहिए न कि इनके पतनोमुख चरित्र रूपी कीचड़ का।

गुरु के गलत होने से ईश्वर गलत नहीं होता। मार्ग गलत होने से मंजिल नहीं बदलती। आदमी मार्ग बदलने के लिए हमेशा से स्वतंत्र रहा है। गलत गुरु ईश्वर के द्वारा आपकी ली जा रही परीक्षा मात्र है। यदि आपकी आस्था नहीं डगमगाती है तो आपको मंजिल मिलेगी जरूर। गुरु का सही होना जरूरी नहीं , पर शिष्य का सही बने रहना बहुत जरूरी है।

अजय अमिताभ सुमन:सर्वाधिकार सुरक्षित

Language: Hindi
2446 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
उफ़ वो उनकी कातिल भरी निगाहें,
उफ़ वो उनकी कातिल भरी निगाहें,
Vishal babu (vishu)
स्वप्न लोक के खिलौने - दीपक नीलपदम्
स्वप्न लोक के खिलौने - दीपक नीलपदम्
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
উত্তর দাও পাহাড়
উত্তর দাও পাহাড়
Arghyadeep Chakraborty
खींचकर हाथों से अपने ही वो सांँसे मेरी,
खींचकर हाथों से अपने ही वो सांँसे मेरी,
Neelam Sharma
वृक्ष बड़े उपकारी होते हैं,
वृक्ष बड़े उपकारी होते हैं,
अनूप अम्बर
प्रेम का प्रदर्शन, प्रेम का अपमान है...!
प्रेम का प्रदर्शन, प्रेम का अपमान है...!
Aarti sirsat
"तब कोई बात है"
Dr. Kishan tandon kranti
आइये झांकते हैं कुछ अतीत में
आइये झांकते हैं कुछ अतीत में
Atul "Krishn"
" सर्कस सदाबहार "
Dr Meenu Poonia
Rang hi khuch aisa hai hmare ishk ka , ki unhe fika lgta hai
Rang hi khuch aisa hai hmare ishk ka , ki unhe fika lgta hai
Sakshi Tripathi
*मंथरा (कुंडलिया)*
*मंथरा (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
23/190.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/190.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ज़माना साथ था कल तक तो लगता था अधूरा हूँ।
ज़माना साथ था कल तक तो लगता था अधूरा हूँ।
*Author प्रणय प्रभात*
बिताया कीजिए कुछ वक्त
बिताया कीजिए कुछ वक्त
पूर्वार्थ
बरखा रानी
बरखा रानी
लक्ष्मी सिंह
तुम      चुप    रहो    तो  मैं  कुछ  बोलूँ
तुम चुप रहो तो मैं कुछ बोलूँ
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
दिलों के खेल
दिलों के खेल
DR ARUN KUMAR SHASTRI
क़दर करना क़दर होगी क़दर से शूल फूलों में
क़दर करना क़दर होगी क़दर से शूल फूलों में
आर.एस. 'प्रीतम'
आज़ ज़रा देर से निकल,ऐ चांद
आज़ ज़रा देर से निकल,ऐ चांद
Keshav kishor Kumar
ये दुनिया सीधी-सादी है , पर तू मत टेढ़ा टेढ़ा चल।
ये दुनिया सीधी-सादी है , पर तू मत टेढ़ा टेढ़ा चल।
सत्य कुमार प्रेमी
मनुस्मृति का, राज रहा,
मनुस्मृति का, राज रहा,
SPK Sachin Lodhi
माँ का महत्व
माँ का महत्व
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
क्या विरासत में हिस्सा मिलता है
क्या विरासत में हिस्सा मिलता है
Dr fauzia Naseem shad
ग्रंथ
ग्रंथ
Tarkeshwari 'sudhi'
First impression is personality,
First impression is personality,
Mahender Singh
फाल्गुन वियोगिनी व्यथा
फाल्गुन वियोगिनी व्यथा
Er.Navaneet R Shandily
संसद
संसद
Bodhisatva kastooriya
आज तू नहीं मेरे साथ
आज तू नहीं मेरे साथ
हिमांशु Kulshrestha
दुमका संस्मरण 2 ( सिनेमा हॉल )
दुमका संस्मरण 2 ( सिनेमा हॉल )
DrLakshman Jha Parimal
मोह मोह के चाव में
मोह मोह के चाव में
Harminder Kaur
Loading...