Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Oct 2020 · 3 min read

गुरुवचनों का संकलन

???????

1. भजन का उत्तम समय सुबह 3 से 6 होता है।

2. 24 घंटे में से 3 घंटों पर आप का हक नही, ये समय गुरु का है।

3. कमाए हुए धन का 10 वा अंश गुरु का है. इसे परमार्थ में लगा देना चाहिए।

4. गुरु आदेश को पालना ही गुरु भक्ति है। गुरु का पहला आदेश भजन का है जो नामदान के समय मिला था।

5. 24 घंटों के जो भी काम, सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक करो सब गुरु को समर्पित करके करोगे तो कर्म लागू नही होंगे | अपने उपर ले लोगे तो पांडवों की तरह नरक जाने पड़ेगा, जो हो रहा है उसे गुरु की मर्जी समझो।

6. 24 घंटे मन में सुमिरन करने से मन और अन्तःकरण साफ़ रहता है. और गुरु की याद भी हमेशा रहेगी. यही तो सुमिरन है।

7. भजन करने वालो को, भजन न करने वाले पागल कहते है मीरा को भी तो लोगो ने प्रेम दीवानी कहा।

8. कही कुछ खाओ तो सोच समझ कर खाओ, क्योंकि जिसका अन्न खाओगे तो मन भी वैसा ही हो जायेगा।

मांसाहारी के यहाँ का खा लिए तो फिर मन भजन में नही लगेगा।

“जैसा खाए अन्न वैसा होवे मन, जेसा पीवे पानी वैसी होवे वाणी.”

9. गुरु का आदेश, एक प्रार्थना रोज़ होनी चाहिए।

10. सामूहिक सत्संग ध्यान भजन से लाभ मिलता है. एक कक्षा में होंशियार विद्यार्थी के पास बेठ कर कमजोर विद्यार्थी भी कुछ सीख लेता है, और कक्षा में उतीर्ण हो जाता है।

11. गुरु का प्रसाद यानी “बरक्कत” रोज़ लेनी चाहिए।

12. भोजन दिन में 2 बार करते हो तो भजन भी दिन में २ बार करना चाहिए, जिस दिन भजन न पावो उस दिन भोजन भी करने का हक नही।

13. हर जीव में परमात्मा का अंश है इसलिए सब पर दया करो, सब के प्रति प्रेम भाव रखो, चाहे वो आपका दुश्मन ही क्यों न हो. इसे सोचोगे की मैं परमात्मा की हर रूह से प्रेम करता हूँ तो भजन भी बनने लगेगा।

14. परमार्थ का रास्ता प्रेम का है, दिमाग लगाने लगोगे तो दुनिया की बातो में फंस के रह जाओगे।

15. अगर 24 घंटो में भजन के लिए समय नही निकाल पाते हो तो इससे अच्छा है चुल्लू भर पानी में डूब मरो।

16. आज के समय में वही समझदार है जो घर गृहस्थी का काम करते हुए भजन करके यहाँ से निकल चले, वरना बाद में तो रोने के सिवाय कुछ नही मिलने वाला।

17. अपनी मौत को हमेशा याद रखो. मौत याद रहेगी तो मन कभी भजन में रुखा नही होगा. मौत समय बताके नही आएगी।

18. साथ तो भजन जायेगा और कुछ नही. इसलिए कर लेने में ही भलाई है, और जगत के काम झूंठे है।

19. नरकों की एक झलक अगर दिखा दी जाये तो मानसिक संतुलन खो बैठोगे. इसलिए तो महात्माओ ने बताया सब सही है. वो किसी का नुकसान नही चाहते बात तो बस विश्वास की है।

20. भोजन तो बस जीने के लिए खाओ. खाने के लिए मत जीओ. भोजन शरीर रक्षा के लिए करो।

21. परमार्थ में शरीर को सुखाना पड़ता है मन और इन्द्रियों को वश में करना पड़ता है जो ये करे वही परमार्थ के लायक है।

22. अपने भाग्य को सराहो कि आपको गुरु और नामदान मिल गये, जब दुनिया रोती नजर आएगी तब इसकी कीमत समझोगे।

23. किसी की निंदा मत करो वरना उसके कर्मो के भार तले दब जाओगे. क्यों किसी के कर्मों के लीद का पहाड़ अपने सर पर ले रहे हो।

24. भजन ना बनने का कारण है गुरु के वचनों का याद न रहना, गुरु वचनों को माला की तरह फेरते रहो जैसे एक कंगला अपनी झोली को बार बार टटोलता है।

25. इस कल युग में तीन बातो से जीव का कल्याण हो सकता है. एक सतगुरु की कृपा, दूसरा साधु की संगत और तीसरा “नाम” का सुमिरन, ध्यान और भजन,बाकी सब राग है।
?????????????????

Language: Hindi
365 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
हमें अब राम के पदचिन्ह पर चलकर दिखाना है
हमें अब राम के पदचिन्ह पर चलकर दिखाना है
Dr Archana Gupta
*चुनाव में महिला सीट का चक्कर (हास्य व्यंग्य)*
*चुनाव में महिला सीट का चक्कर (हास्य व्यंग्य)*
Ravi Prakash
बैठा ड्योढ़ी साँझ की, सोच रहा आदित्य।
बैठा ड्योढ़ी साँझ की, सोच रहा आदित्य।
डॉ.सीमा अग्रवाल
हमने क्या खोया
हमने क्या खोया
Dr fauzia Naseem shad
"एक सुबह मेघालय की"
अमित मिश्र
ताप
ताप
नन्दलाल सुथार "राही"
*
*"हलषष्ठी मैया'*
Shashi kala vyas
गुज़िश्ता साल
गुज़िश्ता साल
Dr.Wasif Quazi
2331.पूर्णिका
2331.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
भ्रष्टाचार ने बदल डाला
भ्रष्टाचार ने बदल डाला
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
शेयर
शेयर
rekha mohan
वक़्त सितम इस तरह, ढा रहा है आजकल,
वक़्त सितम इस तरह, ढा रहा है आजकल,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
महाकाल भोले भंडारी|
महाकाल भोले भंडारी|
Vedha Singh
रावण
रावण
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
दिव्य ज्ञान~
दिव्य ज्ञान~
दिनेश एल० "जैहिंद"
माये नि माये
माये नि माये
DR ARUN KUMAR SHASTRI
संत रविदास!
संत रविदास!
Bodhisatva kastooriya
"आँख और नींद"
Dr. Kishan tandon kranti
जीवन के दिन चार थे, तीन हुआ बेकार।
जीवन के दिन चार थे, तीन हुआ बेकार।
Manoj Mahato
जिंदगी को बड़े फक्र से जी लिया।
जिंदगी को बड़े फक्र से जी लिया।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
जिन्दगी कुछ इस कदर रूठ गई है हमसे
जिन्दगी कुछ इस कदर रूठ गई है हमसे
श्याम सिंह बिष्ट
बेटियां बोझ नहीं होती
बेटियां बोझ नहीं होती
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
सुबह वक्त पर नींद खुलती नहीं
सुबह वक्त पर नींद खुलती नहीं
शिव प्रताप लोधी
#क्षमा_वीरस्य_भूषणम
#क्षमा_वीरस्य_भूषणम
*Author प्रणय प्रभात*
बाग़ी
बाग़ी
Shekhar Chandra Mitra
चोर कौन
चोर कौन
Dr. Pradeep Kumar Sharma
"वक्त वक्त की बात"
Pushpraj Anant
मुक्तक
मुक्तक
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
एक पल में जिंदगी तू क्या से क्या बना दिया।
एक पल में जिंदगी तू क्या से क्या बना दिया।
Phool gufran
बिहार क्षेत्र के प्रगतिशील कवियों में विगलित दलित व आदिवासी चेतना
बिहार क्षेत्र के प्रगतिशील कवियों में विगलित दलित व आदिवासी चेतना
Dr MusafiR BaithA
Loading...