Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 Apr 2017 · 3 min read

गांधीजी की नीतियों के विरोधी थे ‘ सुभाष ’

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक ऐसे चमकते सितारे थे, जिसमें सच्ची देशभक्ति का ओज था। इस सितारे की आभा के सम्मुख न नेहरू टिक पाते थे और न अंहिसा के मंत्रों का जाप करने वाले महात्मा गांधी। अपने समय के सर्वोच्च क्रान्तिकारी सुभाष आई.सी.एस. उत्तीर्ण ऐसे विचारवान, विद्वान और महान नेता थे, जो अंग्रेजों के सम्मुख भारतीय स्वतंत्रता की भीख मांगने वाले कांग्रेसी नेताओं के समान याचक की भूमिका में कभी नहीं रहे। वे 26 वर्ष की युवा अवस्था में अपनी प्रतिभा के कारण कलकत्ता के मेयर बने। मेयर पद पर रहकर भी उन्होंने अंग्रेजों की शोषणवादी अनीतियों का जमकर विरोध किया। उनका विरोध इतना आक्रामक होता था कि अंग्रेजों के सम्मुख वे हर बार एक नया खतरा बनकर उपस्थित होते थे। अंग्रेजों के प्रति आक्रामक रवैये के कारण ही उन्हें अनेक बार जेल जाना पड़ा।
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जब कांग्रेस के कार्यकर्ता बने तो अपनी कुशल रणनीति और अदभुत् कार्यशैली के कारण ख्याति के उच्च शिखर पर पहुंच गये। उनकी विचारधारा और ख्याति से प्रभावित होकर सन् 1938 में जब उन्हें कांग्रेस के हरिपुर अधिवेश का अध्यक्ष बनाया गया तो उन्होंने गांधी जी की अंहिसावादी विचारधारा की खिल्ली उड़ाते हुए कहा-‘गांधी जी का राजनीतिक ही नहीं सामाजिक दर्शन भी खोखला है। गांधी जी जिसे अंहिसा कहते हैं, उसका दूसरा नाम कायरता है। एक गोरा बंदर हमें घुड़काता है और हम थर-थर कांपना शुरू कर देते हैं। भाइयो, आप ही सोचो, क्या इस तरीके से भारत को आजाद करा लोगे? अगर भारत को आजाद कराना है तो वीर बनो। माता की आजादी के लिये अपनी कुर्बानी देने को तैयार रहो ।’
गांधी जी के ब्रह्रमचर्य प्रयोंगों, प्रेम की आचार संहिता और अंग्रेजों की हर बात पर नतमस्तक हो उठने की नीति के सुभाष कितने विरोधी थे, यह 28 अक्टूबर 1940 को प्रेसीडेंसी जेल से अपने भाई शरदचन्द्र बोस को लिखे पत्र से उजागर हो जाता है। नेताजी पत्र में लिखते हैं-‘जो आदर्शवाद व्यावहारिक स्तर पर केवल शून्य को प्रकट करता हो, ऐसे आदर्शवाद के बूते गांधी जी स्वतंत्र भारत का दम्भ भरते हैं। यह व्यावहारिकता नहीं, केवल विद्रूपता है। इसका पतिणाम सुखद नहीं निकल सकता है। यह धोखाधड़ी का एक ऐसा खेल है जिससे ब्रिटिश सरकार का तो भला हो सकता है, किन्तु भारतीय जनता का नहीं। मैं गांधी जी की राजनीति के बारे में जब भी सोचता हूं तो लगता है कि उल्टी सोच वाले लोगों के हाथों में यदि स्वराज आ गया तो देश दुर्गति के दलदल में फंस जायेगा।’
नेताजी सुभाष के इन क्रान्तिकारी विचारों का प्रभाव उस समय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में इतना पड़ा कि सन् 1939 में आयोजित त्रिपुरा अधिवेशन में अध्यक्ष पद के चुनाव के समय सुभाष के सम्मुख गांधी जी के उतारे गये प्रत्याशी सीता रमैया को करारी हार का सामना करना पड़ा। सुभाष की यह जीत उनकी क्रान्तिकारी विचारधारा की जीत थी, दूसरी ओर गांधी जी के अंहिसावादी दर्शन की अभूतपूर्व पराजय।
इस पराजय का बदला गांधीजी और उनके समर्थकों ने सुभाष को अध्यक्ष पद से हटाकर लिया। सुभाष शांत नहीं बैठे। उनका कांग्रेस से मोह भंग हो गया। वे 20 जून 1943 को टोकियो पहुंचे और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वृद्ध योद्धा रास बिहारी बोस से ‘आजाद हिंद फौज’ की बागडोर अपने हाथो में ले ली। उन्होंने ‘आजाद हिंद फौज’ के बलवूते लड़ते हुए अंडमान-निकोवार द्वीप समूह पर अपना भारतीय झण्डा लहराया। वहां अपनी एक बैंक स्थापित की और एक रेडियो स्टेशन बनाया। वहीं से उन्होंने भारतीयों को संदेश दिया-‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।’
इसके बाद ‘आजाद हिंद फौज’ ने कोहिमा जीता, इंफाल को भी जीतने का प्रयास किया। सुभाष की सेना के भारत में प्रवेश करने पर कांग्रेस के नेताओं की प्रतिक्रिया थी-‘‘सुभाष भारत की ओर आगे बढ़ा तो नंगी तलवारों से उसका और उसकी फौज का सामना किया जायेगा।’’
——————————————————————-
सम्पर्क 15/109 ईसानगर अलीगढ़

Language: Hindi
Tag: लेख
263 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दलदल में फंसी
दलदल में फंसी
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
*राम-नाम को भज प्यारे यह, जग से पार लगाएगा (हिंदी गजल)*
*राम-नाम को भज प्यारे यह, जग से पार लगाएगा (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
यदि आपका स्वास्थ्य
यदि आपका स्वास्थ्य
Paras Nath Jha
"फोटोग्राफी"
Dr. Kishan tandon kranti
भूख
भूख
RAKESH RAKESH
परिवर्तन जीवन का पर्याय है , उसे स्वीकारने में ही सुख है । प
परिवर्तन जीवन का पर्याय है , उसे स्वीकारने में ही सुख है । प
Leena Anand
सागर प्रियतम प्रेम भरा है हमको मिलने जाना है।
सागर प्रियतम प्रेम भरा है हमको मिलने जाना है।
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
बढ़ी शय है मुहब्बत
बढ़ी शय है मुहब्बत
shabina. Naaz
क्या विरासत में
क्या विरासत में
Dr fauzia Naseem shad
!! घड़ी समर की !!
!! घड़ी समर की !!
Chunnu Lal Gupta
पूरा ना कर पाओ कोई ऐसा दावा मत करना,
पूरा ना कर पाओ कोई ऐसा दावा मत करना,
Shweta Soni
जो समाज की बनाई व्यस्था पे जितना खरा उतरता है वो उतना ही सम्
जो समाज की बनाई व्यस्था पे जितना खरा उतरता है वो उतना ही सम्
Utkarsh Dubey “Kokil”
mujhe needno se jagaya tha tumne
mujhe needno se jagaya tha tumne
Anand.sharma
एक ऐसा दोस्त
एक ऐसा दोस्त
Vandna Thakur
मेरे सपनों में आओ . मेरे प्रभु जी
मेरे सपनों में आओ . मेरे प्रभु जी
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
रंजीत कुमार शुक्ल
रंजीत कुमार शुक्ल
Ranjeet Kumar Shukla
ख़ुद से ख़ुद को
ख़ुद से ख़ुद को
Akash Yadav
न मैंने अबतक बुद्धत्व प्राप्त किया है
न मैंने अबतक बुद्धत्व प्राप्त किया है
ruby kumari
सच सोच ऊंची उड़ान की हो
सच सोच ऊंची उड़ान की हो
Neeraj Agarwal
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
life is an echo
life is an echo
पूर्वार्थ
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
बरसाने की हर कलियों के खुशबू में राधा नाम है।
बरसाने की हर कलियों के खुशबू में राधा नाम है।
Rj Anand Prajapati
महात्मा गांधी
महात्मा गांधी
Rajesh
ना समझ आया
ना समझ आया
Dinesh Kumar Gangwar
मशाल
मशाल
नेताम आर सी
किस जरूरत को दबाऊ किस को पूरा कर लू
किस जरूरत को दबाऊ किस को पूरा कर लू
शेखर सिंह
#शेर-
#शेर-
*Author प्रणय प्रभात*
ऐसा कभी नही होगा
ऐसा कभी नही होगा
gurudeenverma198
2970.*पूर्णिका*
2970.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Loading...