Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Apr 2018 · 2 min read

गाँव

भारत बसता गाँव में,मुख्यतः कृषि प्रधान।
यही देश की आत्मा, यही देश की जान।।

भगवन की सौगात से ,भरा हुआ है गाँव।
देव सभी आते यहाँ, प्रेम भाव की छाँव ।।

मेल मिलापी जिन्दगी,लगता है सुखधाम।
करती हूँ मैं गर्व से,जय हे ! ग्राम्य प्रणाम।।

प्रकृति छटा मनमोहिनी,कितने सुन्दर रूप।
मनमोहक हर दृश्य है ,बाग-बगीचा कूप।।

शुद्ध दूध ताजी हवा,रंग-बिरंगें फूल।
कच्ची-पक्की सड़क से ,उड़ती रहती धूल।।

मक्के की रोटी मिले ,दूध-दही के खान।
सुबह-सबेरे जल्द ही ,होता है जलपान।।

हर ऑंगन तुलसी लगी ,दान-धर्म-सुख-सार।
हरियाली के बीच में ,है सुख-शांति अपार।।

हरी लहलहाती फसल ,भरा खेत-खलिहान।
बना हुआ है खेत में ,ऊँचा एक मचान।।

खेती तपती धूप में ,करते जहाँ किसान।
धरती माँ की कोख से ,पैदा करते धान।।

कभी भूल पाऊँ नहीं,इस मिट्टी की गंध।
घुला-मिला जिसमें रहा ,अपनों का संबंध ।।

सीधा-सादा-सा सरल ,जीवन जीते लोग।
एक-दूसरे को करें ,हर संभव सहयोग।।

घर मिट्टी से हैं बने ,घास-फूस खपरैल।
हल-हलवाहे हैं जहाँ ,दरवाजे पर बैल।।

चुल्हे मिट्टी के जहाँ ,मीठे गुड़ पकवान।
हुक्का पीते बैठ कर ,दादा जी दालान।।

चरवाहे के रूप में , गाय चराते भूप।
पनहारन मटकी लिए, लगे राधिका रूप।।

राम राम की है जहाँ , ध्वनि नित्य सुबह शाम।
चले हाय हेलो नहीं , कहते सीता राम ।।

चैता ,कजरी, फागुआ ,नित सोहर मलहार।
ओत-प्रोत संस्कार से , होते हैं त्यौहार।।

चिड़ियों की कलरव जहाँ ,कोयल कूके डाल।
श्वेत-लाल सुंदर कमल ,भरा हुआ है ताल।।

गाय-भैंस बकरी जहाँ ,कंडे गोबर खाद।
सादा भोजन भी लगे ,बड़ा गजब का स्वाद।।

बैठे पेड़ों की छाँव में , खाते रोटी प्याज।
खान पान के वो मज़े , कहाँ शहर मैं आज।।

नयना काजल लाज का ,बिछुआ पायल पाँव।
कोयल मीठी कूकती, कौआ करता काॅव।।

हल हलवाहे हैं जहाँ, भूसे गोबर ढ़ेर।
पके पेड़ पर आमिया, खट्टे मीठे बेर।।

अच्छा शहरों से लगे ,मुझको मेरा गाँव।
जुड़ी हुई जिस जगह से ,कुछ यादों के छाँव।।

मान बड़ों का हो जहाँ, छोटो को सत्कार।
जहाँ पड़ोसी भी लगे, अपना ही परिवार।।

लोग सुबह जल्दी जगे, जल्दी सोते रात।
हँसी ठहाके मसखरी, अपनेपन की बात।।

छटा मनोरम सुन्दरी,बसते जीवन गाँव।
देवता भी आते यहाँ, पड़़ते उनके पाँव।।

प्यारा प्राणों से लगे ,मुझको मेरा गाँव।
बरगद पीपल की जहाँ ,फैली शीतल छाँव।।

अपनी कविता में सजा ,लूँ आरती उतार।
ग्राम्य-देव नित वंदना ,नत सिर बारंबार।।

– लक्ष्मी सिंह

Language: Hindi
361 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
■दोहा■
■दोहा■
*Author प्रणय प्रभात*
*जिंदगी के कुछ कड़वे सच*
*जिंदगी के कुछ कड़वे सच*
Sûrëkhâ Rãthí
"वोट के मायने"
Dr. Kishan tandon kranti
भारत देश
भारत देश
लक्ष्मी सिंह
छोड़ दिया
छोड़ दिया
Srishty Bansal
नशा
नशा
Mamta Rani
नज़्म/कविता - जब अहसासों में तू बसी है
नज़्म/कविता - जब अहसासों में तू बसी है
अनिल कुमार
सुनो प्रियमणि!....
सुनो प्रियमणि!....
Santosh Soni
वर्षा का भेदभाव
वर्षा का भेदभाव
DR. Kaushal Kishor Shrivastava
आरम्भ
आरम्भ
Neeraj Agarwal
बीज और विचित्रताओं पर कुछ बात
बीज और विचित्रताओं पर कुछ बात
Dr MusafiR BaithA
अमन तहज़ीब के परचम को हम ईमान कहते हैं।
अमन तहज़ीब के परचम को हम ईमान कहते हैं।
Phool gufran
बचपन और गांव
बचपन और गांव
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
बातों - बातों में छिड़ी,
बातों - बातों में छिड़ी,
sushil sarna
सहधर्मिणी
सहधर्मिणी
Bodhisatva kastooriya
3257.*पूर्णिका*
3257.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
कोई उपहास उड़ाए ...उड़ाने दो
कोई उपहास उड़ाए ...उड़ाने दो
ruby kumari
आओ थोड़ा जी लेते हैं
आओ थोड़ा जी लेते हैं
Dr. Pradeep Kumar Sharma
रामायण से सीखिए,
रामायण से सीखिए,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
सुनों....
सुनों....
Aarti sirsat
*पाए हर युग में गए, गैलीलियो महान (कुंडलिया)*
*पाए हर युग में गए, गैलीलियो महान (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
बड़ा मुश्किल है ये लम्हे,पल और दिन गुजारना
बड़ा मुश्किल है ये लम्हे,पल और दिन गुजारना
'अशांत' शेखर
काल चक्र कैसा आया यह, लोग दिखावा करते हैं
काल चक्र कैसा आया यह, लोग दिखावा करते हैं
पूर्वार्थ
पुस्तक तो पुस्तक रहा, पाठक हुए महान।
पुस्तक तो पुस्तक रहा, पाठक हुए महान।
Manoj Mahato
वाक़िफ न हो सके हम
वाक़िफ न हो सके हम
Dr fauzia Naseem shad
शिशुपाल वध
शिशुपाल वध
SHAILESH MOHAN
तुम अभी आना नहीं।
तुम अभी आना नहीं।
Taj Mohammad
संघर्षों की एक कथाः लोककवि रामचरन गुप्त +इंजीनियर अशोक कुमार गुप्त [ पुत्र ]
संघर्षों की एक कथाः लोककवि रामचरन गुप्त +इंजीनियर अशोक कुमार गुप्त [ पुत्र ]
कवि रमेशराज
किभी भी, किसी भी रूप में, किसी भी वजह से,
किभी भी, किसी भी रूप में, किसी भी वजह से,
शोभा कुमारी
💐प्रेम कौतुक-327💐
💐प्रेम कौतुक-327💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...