Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
15 Nov 2017 · 2 min read

=== खुशी ===

खुशी एक ऐसा अनोखा एहसास है जो व्यक्ति की आंतरिक इच्छा से जुड़ा होता है।
यदि मन में उमंग है /ललक है/ जीने की चाह है /उत्साह है तो चारों ओर खुशी है/ प्रफुल्लता है/ महक है /चहक है /प्रकाश है/ प्रसन्नता है /उल्लास है।
अन्तर्मन की वाणी केवल हमें ही सुनाई देती है। यदि उसमें ठहराव है, स्थिरता है और शांति की अनुभूति है तो हम हर परिस्थिति का मुकाबला सहज ही और खुशी – खुशी कर लेते हैं। चाहे फिर वह पहाड़ की तरह भीषण विकराल गूढ़ समस्या ही क्यों न हो। अन्तःकरण की खुशी इस विकटतम पल को क्षणभर में हल्का फुल्का बना देती है।

यदि अंतस में खिन्नता है/ दिलो दिमाग में उथल-पुथल है/ मस्तिष्क में अस्थिरता है/
हृदय में बेचैनी है / भावार्थ यह है कि कुल मिलाकर खुशी हमसे कोसों दूर है। ऐसी स्थिति में बनता काम भी बिगड़ने के आसार नजर आने लगते हैं।
-खुशी वह टानिक है जो मन को हल्का कर देती है।
-खुश वह ताकत है जो तन को स्फूर्ति प्रदान करती है।
-खुशी वह हिम्मत है जो पर्वत को राई बना देती है।
-खुशी वह शक्ति है जो निर्बल को सबल बनाने का दम रखती है।
-खुशी वह नेमत है जो जितनी बांटी जाए कम है।
-खुशी वह आशीष है जो ईश्वर अपने सब प्यारे भक्तों को उपहार में देते हैं।

अब कौन इसका कितना सदुपयोग करता है यह व्यक्ति व्यक्ति पर निर्भर करता है।खुशी का सदुपयोग गुणकारी है तो इसकी महत्ता न समझ पाना हानिकारक।

जिन्दगी में जो भी आप के पास है /आपको हासिल है /आप की पंहुच में है/आपको मिल सकता है /मिलने वाला है उसमें खुश रहें, सदा मुस्कराएं, सकारात्मक सोच रखें। छोटी छोटी बातों में खुशियां तलाशें। उसे महसूस करें। औरो को भी महसूस कराएं। तो आइए खुशियाँ बाँटें खुशियाँ ही लुटाऐं। जितनी खुशियाँ आप दूसरों को देंगे ईश्वर उसकी सौगुनी खुशियाँ आपको बदले में देगा क्योंकि उस दाता का खजाना एक के बदले सौ का हिसाब करता है। उसका गणित बहुत तगड़ा है। सदा खुश रहिए यही शुभकामनाएं हैं।

-रंजना माथुर दिनांक 14/11/2017
मेरी स्व रचित व मौलिक रचना
©

Language: Hindi
Tag: लेख
541 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
फितरत को पहचान कर भी
फितरत को पहचान कर भी
Seema gupta,Alwar
हवाओं का मिज़ाज जो पहले था वही रहा
हवाओं का मिज़ाज जो पहले था वही रहा
Maroof aalam
एक महिला तब ज्यादा रोती है जब उसके परिवार में कोई बाधा या फि
एक महिला तब ज्यादा रोती है जब उसके परिवार में कोई बाधा या फि
Rj Anand Prajapati
जाति जनगणना
जाति जनगणना
मनोज कर्ण
दूर तलक कोई नजर नहीं आया
दूर तलक कोई नजर नहीं आया
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
आज इंसान के चेहरे पर चेहरे,
आज इंसान के चेहरे पर चेहरे,
Neeraj Agarwal
शीर्षक : पायजामा (लघुकथा)
शीर्षक : पायजामा (लघुकथा)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
मन होता है मेरा,
मन होता है मेरा,
Dr Tabassum Jahan
किसकी कश्ती किसका किनारा
किसकी कश्ती किसका किनारा
डॉ० रोहित कौशिक
"आशा की नदी"
Dr. Kishan tandon kranti
नन्हा मछुआरा
नन्हा मछुआरा
Shivkumar barman
अंत समय
अंत समय
Vandna thakur
*एकता (बाल कविता)*
*एकता (बाल कविता)*
Ravi Prakash
मुझको मालूम है तुमको क्यों है मुझसे मोहब्बत
मुझको मालूम है तुमको क्यों है मुझसे मोहब्बत
gurudeenverma198
न थक कर बैठते तुम तो, ये पूरा रास्ता होता।
न थक कर बैठते तुम तो, ये पूरा रास्ता होता।
सत्य कुमार प्रेमी
आकाश के नीचे
आकाश के नीचे
मनमोहन लाल गुप्ता 'अंजुम'
2320.पूर्णिका
2320.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
Thought
Thought
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
*
*
Rashmi Sanjay
भगतसिंह से सवाल
भगतसिंह से सवाल
Shekhar Chandra Mitra
फूलों की तरह मुस्कराते रहिए जनाब
फूलों की तरह मुस्कराते रहिए जनाब
shabina. Naaz
आत्मघाती हमला
आत्मघाती हमला
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
करो खुद पर यकीं
करो खुद पर यकीं
Dr. Akhilesh Baghel "Akhil"
,अगर तुम हमसफ़र होते
,अगर तुम हमसफ़र होते
Surinder blackpen
💐संसारस्य प्राप्ति: अप्राप्तस्य प्राप्ति:💐
💐संसारस्य प्राप्ति: अप्राप्तस्य प्राप्ति:💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
फिर वसंत आया फिर वसंत आया
फिर वसंत आया फिर वसंत आया
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
🌷 चंद अश'आर 🌷
🌷 चंद अश'आर 🌷
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
तितली रानी
तितली रानी
Vishnu Prasad 'panchotiya'
#ग़ज़ल-
#ग़ज़ल-
*Author प्रणय प्रभात*
दान देने के पश्चात उसका गान  ,  दान की महत्ता को कम ही नहीं
दान देने के पश्चात उसका गान , दान की महत्ता को कम ही नहीं
Seema Verma
Loading...