Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
19 Dec 2018 · 2 min read

क्या मैं लिखना चाहता हूँ।

आज जाने क्या मैं लिखना चाहता हूँ।
हूँ मैं जैसा वैसा मैं दिखना चाहता हूँ।।
है नहीं चाहत कि गीतों में खनक हो।
बस रुदन सुन ले ह्रदय मैं चाहता हूँ।

मैं न गीतों का सृजन ही कर रहा हूँ।
मैं न ख्वाबों में गमन ही कर रहा हूँ।।
जो सदा से ही ऋचाओं को सजाते।
अब समन उन भाव का मैं कर रहा हूँ।।

क्या लिखूं? की प्रीत का आधार है क्या ।
जीत क्या जीवन समर में हार है क्या।।
या हकीकत को लिखूं सारे ज़हां की।
पर हकीकत भी कही स्वीकार है क्या।।

प्रीत पर लिखना ही है गर गीत कोई ।
प्रेम भी अब बस रहा आखेट कोई।।
नित नए नामों को लिखते उर मिटाते।
अब नहीं है दिल ए शायद रेत कोई।।

हाल कैसे लिख सकूँगा मैं वतन का।
उस भगत के ख्वाब नेहरू के चमन का।।
हाल ये होगा कलम भी रो पड़ेगी।
टूट सकता कायदा भी तो सुख़न का।।

गर मैं आदम पे ही लिखने बैठ जाऊँ।
आइना जा जाके ये किस को दिखाऊँ।।
थी बिधाता की कभी जो श्रेष्ठ रचना।
खो रही इंसानियत कैसे बताऊँ।।

खुद पे लिखने को कलम जो थाम लूँ मैं।
सोचूँ दो पल को जरा विश्राम लूँ मैं।।
लिख सकूँगा क्या जो मुझमे ऐब ही है।
या कि अब इस सोच पे आराम लूँ मैं।।

पर कलम ने लिखने की जब ठान ली है।
फिर कहाँ इसने किसी की मान ली है।।
जो है जैसा वैसा अब लिखना ही होगा।
ना लिखा तो ये कलम का अपमान ही है।।

वेदना हृदय की हर लिखनी पड़ेगी।
ख्वाब की हर कल्पना लिखनी पड़ेगी।।
जो निशा का दम्भ तोड़े, हो उजाला।
अब हमें वो चेतना लिखनी पड़ेगी।।

©आदर्श सिंह राजपूत

Language: Hindi
1 Like · 2 Comments · 383 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
शेष
शेष
Dr.Priya Soni Khare
हमारा देश भारत
हमारा देश भारत
surenderpal vaidya
यह तेरा चेहरा हसीन
यह तेरा चेहरा हसीन
gurudeenverma198
दस्तक भूली राह दरवाजा
दस्तक भूली राह दरवाजा
Suryakant Dwivedi
समंदर में नदी की तरह ये मिलने नहीं जाता
समंदर में नदी की तरह ये मिलने नहीं जाता
Johnny Ahmed 'क़ैस'
रसों में रस बनारस है !
रसों में रस बनारस है !
पाण्डेय चिदानन्द "चिद्रूप"
पहला अहसास
पहला अहसास
Falendra Sahu
आ गई रंग रंगीली, पंचमी आ गई रंग रंगीली
आ गई रंग रंगीली, पंचमी आ गई रंग रंगीली
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
सूरज - चंदा
सूरज - चंदा
Prakash Chandra
याद रहे कि
याद रहे कि
*Author प्रणय प्रभात*
बिना शर्त खुशी
बिना शर्त खुशी
Rohit yadav
संभव भी असम्भव
संभव भी असम्भव
Dr fauzia Naseem shad
जो गुजर रही हैं दिल पर मेरे उसे जुबान पर ला कर क्या करू
जो गुजर रही हैं दिल पर मेरे उसे जुबान पर ला कर क्या करू
Rituraj shivem verma
॰॰॰॰॰॰यू॰पी की सैर॰॰॰॰॰॰
॰॰॰॰॰॰यू॰पी की सैर॰॰॰॰॰॰
Dr. Vaishali Verma
ख़ालीपन
ख़ालीपन
MEENU
मन बड़ा घबराता है
मन बड़ा घबराता है
Harminder Kaur
तू मेरे इश्क की किताब का पहला पन्ना
तू मेरे इश्क की किताब का पहला पन्ना
Shweta Soni
हर हर महादेव की गूंज है।
हर हर महादेव की गूंज है।
Neeraj Agarwal
life is an echo
life is an echo
पूर्वार्थ
A Little Pep Talk
A Little Pep Talk
Ahtesham Ahmad
जो दिखता है नहीं सच वो हटा परदा ज़रा देखो
जो दिखता है नहीं सच वो हटा परदा ज़रा देखो
आर.एस. 'प्रीतम'
अन्नदाता,तू परेशान क्यों है...?
अन्नदाता,तू परेशान क्यों है...?
मनोज कर्ण
मेरा गांव
मेरा गांव
Anil "Aadarsh"
3256.*पूर्णिका*
3256.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
कभी-कभी दिल को भी अपडेट कर लिया करो .......
कभी-कभी दिल को भी अपडेट कर लिया करो .......
shabina. Naaz
बदनसीब लाइका ( अंतरिक्ष पर भेजी जाने वाला पशु )
बदनसीब लाइका ( अंतरिक्ष पर भेजी जाने वाला पशु )
ओनिका सेतिया 'अनु '
"मैं" के रंगों में रंगे होते हैं, आत्मा के ये परिधान।
Manisha Manjari
*हर मरीज के भीतर समझो, बसे हुए भगवान हैं (गीत)*
*हर मरीज के भीतर समझो, बसे हुए भगवान हैं (गीत)*
Ravi Prakash
बवंडर
बवंडर
Shekhar Chandra Mitra
काला न्याय
काला न्याय
Anil chobisa
Loading...