Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Mar 2018 · 2 min read

क्या आज भी पुस्तकें हमारी मित्र हैं? ?

“किताबी कीड़ा ”
जी हाँ बचपन में मुझे मेरी बहनें और सहेलियाँ इसी नाम से पुकारा करती थीं। मेरा ही नहीं हमारी आयु वर्ग के सभी लोग उन दिनों पुस्तकों के अभ्यस्त या यूँ कहें कि एडिक्ट हुआ करते थे। और हों भी क्यों न उन दिनों पुस्तकें ही हमारे ज्ञान वर्धन व मनोरंजन का एकमात्र साधन थीं। पुस्तकों के द्वारा हमारा आयुअनुरुप क्रमिक और व्यवस्थित ज्ञान वर्धन होता था। जिस उम्र में जितना ज्ञान आवश्यक है उतना ही। न उसे ज्यादा न कम।

हमारे समय में अर्थात् सत्तर के दशक तक पुस्तकों से लगाव और पुस्तकें पठन पाठन लोगों का सर्व प्रिय शौक हुआ करता था। अधिकांश धनाढ्यों के घरों में स्वयं के पुस्तकालय हुआ करते थे। यह बड़ी शान शौकत व उच्च शिक्षित लोगों की परिचायक मानी जाती थी।

उपन्यास पढ़ने का शौक सर्वाधिक लोगों के सर चढ़ कर बोलता था। शरतचन्द्र, मुंशी प्रेमचंद, रांगेय राघव, फणीश्वरनाथ रेणु, कमलेश्वर, भीष्म साहनी ऐसे अनगिनत उपन्यासकार जनता के चहेते बने हुए थे। अस्सी के दशक में दूर दर्शन का आगमन हुआ और नब्बे के दशक के आते आते सोशल मीडिया में मोबाइल के प्रवेश के पश्चात तो पुस्तकों व पुस्तकालयों, सार्वजनिक वाचनालयों की जैसे छुट्टी कर दी। पुस्तकें तो जैसे धूल खाने लगीं।

क्या सोशल मीडिया आज जन-जन में पुस्तकों की कमी पूरी कर सकते हैं???कतई नहीं। यह अवश्य है कि आज सोशल मीडिया के इस साधन ने आपको हर विषय पर असंख्य सामग्री परोसी है किन्तु कभी-कभी ऐसा भी देखा गया है कि एक ही विषय पर भिन्न – भिन्न विचार व विपरीत नतीजे मिलते हैं। उस समय बड़ी ऊहापोह वाली स्थिति बन पड़ती है कि किसे प्रामाणिक व सत्य माना जाए। साथ ही हमारे किशोर वय तक के बालकों को मीडिया के द्वारा कई बार आयु सीमा से बढ़कर अनावश्यक ज्ञान मिलने लगता है जो उनके भावी जीवन के लिए उचित नहीं। यह पुस्तकों से मिलना संभव नहीं था।
खैर कुछ भी कहिए किताबें पढ़ने का चस्का व किताबें पढ़ने के शौक का मज़ा ही कुछ और है वो आज की नयी पीढ़ी क्या जाने।

रंजना माथुर
जयपुर (राजस्थान)
मेरी स्व रचित व मौलिक रचना
©

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 1 Comment · 211 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मेरी ख़्वाहिश ने
मेरी ख़्वाहिश ने
Dr fauzia Naseem shad
💐Prodigy Love-12💐
💐Prodigy Love-12💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
बिन गुनाहों के ही सज़ायाफ्ता है
बिन गुनाहों के ही सज़ायाफ्ता है "रत्न"
गुप्तरत्न
जाने बचपन
जाने बचपन
Punam Pande
बारिश की बूंदे
बारिश की बूंदे
Praveen Sain
उत्थान राष्ट्र का
उत्थान राष्ट्र का
Er. Sanjay Shrivastava
तुम्हें नहीं पता, तुम कितनों के जान हो…
तुम्हें नहीं पता, तुम कितनों के जान हो…
Anand Kumar
बम भोले।
बम भोले।
Anil Mishra Prahari
“यादों के झरोखे से”
“यादों के झरोखे से”
पंकज कुमार कर्ण
जिंदगी सभी के लिए एक खुली रंगीन किताब है
जिंदगी सभी के लिए एक खुली रंगीन किताब है
Rituraj shivem verma
*
*
Rashmi Sanjay
जीवन है पीड़ा, क्यों द्रवित हो
जीवन है पीड़ा, क्यों द्रवित हो
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
रिश्ता - दीपक नीलपदम्
रिश्ता - दीपक नीलपदम्
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
(21)
(21) "ऐ सहरा के कैक्टस ! *
Kishore Nigam
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
इश्क
इश्क
SUNIL kumar
चंद फूलों की खुशबू से कुछ नहीं होता
चंद फूलों की खुशबू से कुछ नहीं होता
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
नारी सम्मान
नारी सम्मान
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
घायल तुझे नींद आये न आये
घायल तुझे नींद आये न आये
Ravi Ghayal
वक्ष स्थल से छलांग / MUSAFIR BAITHA
वक्ष स्थल से छलांग / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
"सुप्रभात "
Yogendra Chaturwedi
जीवन कभी गति सा,कभी थमा सा...
जीवन कभी गति सा,कभी थमा सा...
Santosh Soni
■ क़तआ (मुक्तक)
■ क़तआ (मुक्तक)
*Author प्रणय प्रभात*
सफ़ीना छीन कर सुनलो किनारा तुम न पाओगे
सफ़ीना छीन कर सुनलो किनारा तुम न पाओगे
आर.एस. 'प्रीतम'
Teri gunehgar hu mai ,
Teri gunehgar hu mai ,
Sakshi Tripathi
जिनका हम जिक्र तक नहीं करते हैं
जिनका हम जिक्र तक नहीं करते हैं
ruby kumari
आया करवाचौथ, सुहागिन देखो सजती( कुंडलिया )
आया करवाचौथ, सुहागिन देखो सजती( कुंडलिया )
Ravi Prakash
मनी प्लांट
मनी प्लांट
कार्तिक नितिन शर्मा
"पहचान"
Dr. Kishan tandon kranti
एकांत मन
एकांत मन
TARAN VERMA
Loading...