Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Jul 2017 · 3 min read

# किस्सा / सांग – @ महात्मा बुद्ध # अनुक्रमांक – 10 # टेक :- *महाराणी गई छोड़ कंवर नै चाला करगी।*

# किस्सा / सांग @ महात्मा बुद्ध # अनुक्रमांक – 10 # टेक :- महाराणी गई छोड़ कंवर नै चाला करगी।

कवि शिरोमणि पंडित राजेराम भारद्वाज संगीताचार्य जो सूर्यकवि श्री पंडित लख्मीचंद जी प्रणाली के प्रसिद्ध सांगी कवि शिरोमणि पंडित मांगेराम जी के शिष्य है जो जाटू लोहारी (भिवानी) निवासी है | आज मै उनका एक भजन प्रस्तुत कर रहा हु | यह भजन महात्मा बुद्ध के किस्से से है| इस रागनी मे सज्जनों कवि ने 18 ऐसे प्रमाण दिए है जिनको जन्म किसी और ने दिया और उनका पालन पोषण किसी और ने किया है| इस भजन की खास बात यह है जैसे पंडित मांगेराम जी ने निम्नलिखित रागनी मे 6 प्रमाणों को दर्शाया है जिसकी टेक वाली दो लाईन नीचे प्रस्तुत है जो चंद्रहास के किस्से मे वैसे ही इस रागनी मे राजेराम जी ने भी उन 18 प्रमाणों एक कविता के रूप मे दर्शाया है महात्मा बुद्ध के किस्से मे |

“मै सू रूख बिन पात्या का छाह करल्यु तै छाह कोन्या |
उसनै जण दिया मनै पाल्या मै के तेरी माँ कोन्या | ”

फिर सुनने मे आया है की पंडित मांगेराम जी ने भी महात्मा बुद्ध का सांग बनाया लेकिन वे इस सांग को किसी कारणवश पूरा नही कर सके या श्रोताओ के बीच मे नहीं ला सके | उसके बाद फिर उन्ही की शिष्य पंडित राजेराम जी ने अपने गुरु से प्रेरित होकर उनके आशीर्वाद और गुरु श्रद्धा के रूप मे उनकी इस अधूरी धार्मिक कथा से भी प्रेरित होकर उन्होंने इस कथा की 36 से 40 रचनाओ की रचना की जो उन्ही मे से एक बीच की रचना इस प्रकार है |

अभिवादन :- जिस किसी भी सज्जन पुरुष को जैसी भी ये कविता लगे वो सज्जन पुरुष comment Box मे comment जरुर करे कृपा करके Like का सहारा न लेकर सिर्फ Comment ही करे |

वार्ता:- सज्जनों | जब महात्मा बुद्ध जिनका बचपन का नाम सिद्धार्थ था वे 7 दिन के हो जाते है तो तब उनकी माता महामाया का देहांत हो जाता है फिर इस खबर को सुनकर महात्मा बुद्ध के पिता राजा सुद्धोधन बहुत ही व्याकुल हो जाते है उसके बाद फिर मंत्रियो के समझाने से राजा अपने मन मे संतोष कर लेते है फिर राजा सुद्धोधन अपनी छोटी रानी गौतमी के पास जाते है तथा रानी गौतमी को महात्मा बुद्ध की परवरिश के बारे मे क्या और कैसे समझाते है |

जवाब – राजा सुद्धोधन का छोटी रानी गौतमी से |

महाराणी गई छोड़ कँवर नै चाला करगी |
तू पाल गौतमी इसका राम रुखाला करगी || टेक ||

ब्रह्मा बोले शक्ति से नाता जोड़ो शिवजी संग,
दक्ष भूप की बेटी सती बणके आई बामा अंग,
शिवजी का पसीना पड़या जल मै नाटी माई गंग,
शिवजी पुत्र कार्तिक पृथ्वी नै पाल दिया,
देवत्या की कैद छुटी तारकासुर मार दिया,
शिवजी नाट्या सती चाली पिता नै निरादर किया,
सती हवन मै जलकै जी का गाला करगी || 1 ||

तारावती नै अंगद पाल्या मदनावत नै रोहताश
सुनीता नै पर्थु पाल्या समझ लिया बेटा खास
सीता जी नै कुश पाल्या एक दासी धा नै चंद्रहास
गणका नै विदुर पाल्या यशोदा नै कृष्ण
कुंती नै सहदेव नकुल राधे नै पाल्या कर्ण
त्रिशु की राणी नै पाल्या सहस्त्र बाहू अर्जुन
मकड़ी पुरै तार भ्रम का जाला करगी || 2 ||

गौरी नै गणेश पाल्या वो भी गज का रूप करके
शीलवती नै जनक पाल्या शीलध्वज का रूप करके
इन्द्र नै मानधाता पाल्या अनुज का रूप करके
सुरस्ती नै सारस पाल्या दधिची का जाया करके
रोहणी नै तो बुध पाल्या चंद्रमा की छाया करके
प्रदुम्न रति नै पाल्या अपणा पति ब्याहा करके
वा पति का पालन नार पूत की ढाला करगी || 3 ||

मानसिंह नै उस अनिरुद्ध का बणाया सांग
लख्मीचंद नोटंकी मीरा खुद का बणाया सांग
मांगेराम जयमल फत्ता बुद्ध का बणाया सांग
बुद्ध का धर्म जाणै उसकी शुद्ध आत्मा
सारी दुनिया कहती आवै आत्मा परमात्मा
राजेराम कित तै ल्याया टोह्के बुद्ध महात्मा
हियै ज्ञान-प्रकाश मात ज्वाला करगी || 4 ||

रचनाकार :- कवि शिरोमणि पंडित राजेराम भारद्वाज संगीताचार्य |

संकलनकर्ता :- संदीप शर्मा ( जाटू लोहारी, बवानी खेड़ा, भिवानी-हरियाणा )
सम्पर्क न.:- +91-8818000892 / 7096100892

Language: Hindi
1 Comment · 641 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
इच्छा-मृत्यु (बाल कविता)
इच्छा-मृत्यु (बाल कविता)
Ravi Prakash
■ दिल
■ दिल "पिपरमेंट" सा कोल्ड है भाई साहब! अभी तक...।😊
*Author प्रणय प्रभात*
खुली आंखें जब भी,
खुली आंखें जब भी,
Lokesh Singh
तुम याद आ रहे हो।
तुम याद आ रहे हो।
Taj Mohammad
कोरे कागज पर...
कोरे कागज पर...
डॉ.सीमा अग्रवाल
कितना प्यार
कितना प्यार
Swami Ganganiya
प्रेम
प्रेम
Pratibha Pandey
ମଣିଷ ଠାରୁ ଅଧିକ
ମଣିଷ ଠାରୁ ଅଧିକ
Otteri Selvakumar
अगर मध्यस्थता हनुमान (परमार्थी) की हो तो बंदर (बाली)और दनुज
अगर मध्यस्थता हनुमान (परमार्थी) की हो तो बंदर (बाली)और दनुज
Sanjay ' शून्य'
और तो क्या ?
और तो क्या ?
gurudeenverma198
शब्द
शब्द
लक्ष्मी सिंह
खून-पसीने के ईंधन से, खुद का यान चलाऊंगा,
खून-पसीने के ईंधन से, खुद का यान चलाऊंगा,
डॉ. अनिल 'अज्ञात'
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
नीरोगी काया
नीरोगी काया
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
शौक-ए-आदम
शौक-ए-आदम
AJAY AMITABH SUMAN
"विश्ववन्दनीय"
Dr. Kishan tandon kranti
दोहे
दोहे
अशोक कुमार ढोरिया
ज़िंदगी का सफ़र
ज़िंदगी का सफ़र
Dr fauzia Naseem shad
बखान सका है कौन
बखान सका है कौन
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
एहसान
एहसान
Paras Nath Jha
दस रुपए की कीमत तुम क्या जानोगे
दस रुपए की कीमत तुम क्या जानोगे
Shweta Soni
ढलती उम्र का जिक्र करते हैं
ढलती उम्र का जिक्र करते हैं
Harminder Kaur
श्रोता के जूते
श्रोता के जूते
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
भोर सुहानी हो गई, खिले जा रहे फूल।
भोर सुहानी हो गई, खिले जा रहे फूल।
surenderpal vaidya
अथर्व आज जन्मदिन मनाएंगे
अथर्व आज जन्मदिन मनाएंगे
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
Tujhe pane ki jung me khud ko fana kr diya,
Tujhe pane ki jung me khud ko fana kr diya,
Sakshi Tripathi
2485.पूर्णिका
2485.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
Don't Give Up..
Don't Give Up..
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
शिवरात्रि
शिवरात्रि
ऋचा पाठक पंत
समय का एक ही पल किसी के लिए सुख , किसी के लिए दुख , किसी के
समय का एक ही पल किसी के लिए सुख , किसी के लिए दुख , किसी के
Seema Verma
Loading...