Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Aug 2017 · 2 min read

कान्हा से श्रीकृष्ण हो जाना

कान्हा से भगवान श्रीकृष्ण हो जाना एक यात्रा है, एक पथ है, मौन का गहरा सा अवतरण…। कान्हा हमारे मन के हर उस हिस्से में मचलते हैं, खिलखिलाते हैं, घुटनों के बल चलते हैं…जहां हम उन्हें अपने साथ महसूस करना चाहते हैं। कान्हा बचपन के शीर्ष हैं, कान्हा आदर्शों की जिद हैं, वे एक यथार्थ सच को बेहद सहजता से व्यक्त करना जानते हैं, वे कान्हा हैं और उनका होना हमें इस बात का भी अहसास करवाता है कि उम्र की ये समझदारी वाली सबसे छोटी सी गांठ बेशक दिखने में कमजोर होती है लेकिन भाव और अहसासों के बंध इसे मुखर बना देते हैं…। कान्हा के बचपन के पूरे कालखंड को समझें तो स्पष्ट हो जाता है कि वे जो भी करते रहे, उन्होंने जो भी किया या इस संसार को जो भी दिखाया वो जटिलतम सत्य था जिसे उन्होंने अपनी शैली से आसान बना दिया। वो लीलाएं…वो ब्रज और वृंदावन की गलियों में घूमने का सत भी एक सत्य उजागर करता है कि ये आयु, ये जीवन….उसी राह चलेगा जिस राह इसे चलना है लेकिन वो राह, वो सफर हम कैसे सहज और सुंदर बना सकते हैं….उसे कैसे अपने अनुकूल ढाल सकते हैं…ये हमें हमारे आराध्य सिखाते हैं। वे कान्हा रहे, वे कान्हा आज भी हैं…घर-घर और हमारे मन के झूलते सिंहासन में…। वे इसी रुप में हमें अधिक पसंद हैं, भाते हैं, वे इसी तरह मन में गहरे और गहरे समाते हैं….। वे जब कान्हा से श्रीकृष्ण हो जाते हैं तो एक अलग सी दिशा की ओर प्रशस्त हो जाते हैं, वे तब हमारी आस्था के परम हो जाते हैं, वे हमारे नेतृत्वकर्ता के रुप में नजर आते हैं…। उनके वचन, उनके गीता के उपदेश…हमें उनके एक ऐसे जीवन से मिलवाते हैं जो आध्यात्मकता का शिखर है, तप का परिणाम, मौन का मुखर और आस्था का उजास…। वे श्रीकृष्ण होकर चंचल नहीं हैं, तब वे एक संगठित हैं, चरम हैं और श्रेष्ठतम होने के सर्वोच्च विचार जैसे सुखद…। उनका वो चेहरा, उनका श्रीकृष्ण हो जाना….हमारी राह प्रशस्त करता है, हमें सिखाता है…उस मौन को महसूस कर उस पथ पर अग्रसर होने की एक किरण दिखाता है…। उनकी ये यात्रा हमेशा हमारे मन में गतिमान रहती है, हमारा मन उस यात्रा को महसूस करता है…वो परम की यात्रा….स्वर्णिम सी सुखद…।
संदीप कुमार शर्मा

Language: Hindi
Tag: लेख
382 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
Maybe the reason I'm no longer interested in being in love i
Maybe the reason I'm no longer interested in being in love i
पूर्वार्थ
भारत की दुर्दशा
भारत की दुर्दशा
Shekhar Chandra Mitra
तन पर तन के रंग का,
तन पर तन के रंग का,
sushil sarna
"बढ़ते चलो"
Dr. Kishan tandon kranti
बचपन, जवानी, बुढ़ापा (तीन मुक्तक)
बचपन, जवानी, बुढ़ापा (तीन मुक्तक)
Ravi Prakash
गुरु तेग बहादुर जी जन्म दिवस
गुरु तेग बहादुर जी जन्म दिवस
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
आलस्य एक ऐसी सर्द हवा जो व्यक्ति के जीवन को कुछ पल के लिए रा
आलस्य एक ऐसी सर्द हवा जो व्यक्ति के जीवन को कुछ पल के लिए रा
Rj Anand Prajapati
रोज आते कन्हैया_ मेरे ख्वाब मैं
रोज आते कन्हैया_ मेरे ख्वाब मैं
कृष्णकांत गुर्जर
जिंदगी क्या है?
जिंदगी क्या है?
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
बाहर जो दिखती है, वो झूठी शान होती है,
बाहर जो दिखती है, वो झूठी शान होती है,
लोकनाथ ताण्डेय ''मधुर''
बे-ख़ुद
बे-ख़ुद
Shyam Sundar Subramanian
2234.
2234.
Dr.Khedu Bharti
तुम जब भी जमीन पर बैठो तो लोग उसे तुम्हारी औक़ात नहीं बल्कि
तुम जब भी जमीन पर बैठो तो लोग उसे तुम्हारी औक़ात नहीं बल्कि
लोकेश शर्मा 'अवस्थी'
My life's situation
My life's situation
Sukoon
जिंदगी जीने का कुछ ऐसा अंदाज रक्खो !!
जिंदगी जीने का कुछ ऐसा अंदाज रक्खो !!
शेखर सिंह
चली गई है क्यों अंजू , तू पाकिस्तान
चली गई है क्यों अंजू , तू पाकिस्तान
gurudeenverma198
समय बदल रहा है..
समय बदल रहा है..
ओनिका सेतिया 'अनु '
" दम घुटते तरुवर "
Dr Meenu Poonia
"कोहरा रूपी कठिनाई"
Yogendra Chaturwedi
कहां गये हम
कहां गये हम
Surinder blackpen
तो मैं राम ना होती....?
तो मैं राम ना होती....?
Mamta Singh Devaa
"अपने ही इस देश में,
*Author प्रणय प्रभात*
वो इँसा...
वो इँसा...
'अशांत' शेखर
लोगों के अल्फाज़ ,
लोगों के अल्फाज़ ,
Buddha Prakash
सृजन और पीड़ा
सृजन और पीड़ा
Shweta Soni
कभी-कभी दिल को भी अपडेट कर लिया करो .......
कभी-कभी दिल को भी अपडेट कर लिया करो .......
shabina. Naaz
💐अज्ञात के प्रति-127💐
💐अज्ञात के प्रति-127💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
जीवन में ख़ुशी
जीवन में ख़ुशी
Dr fauzia Naseem shad
हद
हद
Ajay Mishra
सिर्फ खुशी में आना तुम
सिर्फ खुशी में आना तुम
Jitendra Chhonkar
Loading...