Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Feb 2021 · 2 min read

कहानी माँ यमुना की

कहानी माँ यमुना की
०००००००००००००००
पीर कहाँ यमुना मैया की ,इसके लालों ने है जानी ?
सुनो- सुनो ऐ दुनिया वालो, माँ यमुना की अमर‌ कहानी ।।

सूर्य सुता छाया है माता , यम की बहिन यमी थी प्यारी ,
शनिदेवा से भ्राता इसके ,बहना सबकी बड़ी दुलारी,
भेदभाव करती थी छाया, यम ने उसको ठोकर मारी ,
श्राप दिया छाया ने यम को , पाँव गँवाये पीड़ा भारी ,
देखा यम का हाल यमी के, झरा नयन से झर-झर पानी ।
सुनो- सुनो ऐ दुनिया वालो, माँ यमुना की अमर‌ कहानी ।।(१)

बहुत घोर तप किया यमी ने ,यम‌ को उसने पैर दिलाये,
बनेे काल के देवराज यम,नहीं यमी से मिलने पाये,
दिया यामिनी रूप यमी को, सूर्य देव मन में हरषाये,
याद भ्रात की करे यामिनी, पल- पल‌ अविरल‌ अश्रु बहाये,
अश्रु बने श्यामल जल धारा, कहलायी यमुना महारानी ।
सुनो- सुनो ऐ दुनिया वालो, माँ यमुना की अमर‌ कहानी ।।(२)

हरी मिलन की करे प्रतीक्षा, यमुना भारत भू पर आई ,
द्वापर में‌ जेलों में जन्मे , मात देवकी कृष्ण कन्हाई,
चले पिता वसुदेव कृष्ण को, छबड़ा में यमुना उफनाई ,
छू के चरण प्रभू के यमुना, मगन‌ हुई मन में हरषाई ,
वरण किया प्रभु ने माता का , कहलाई यमुना पटरानी ।
सुनो- सुनो ऐ दुनिया वालो, माँ यमुना की अमर‌ कहानी ।।(३)

यमुना जी के तट पर खेले, ग्वाल बाल‌ सँग कृष्ण कन्हैया ,
वंशी की धुन श्याम सुनाये, सुने मगन हो यमुना मैया ,
रास रचाये कालिन्दी तट, नाची राधा ता तिक थैया ,
खेलेे कूदे कृष्ण मुरारी , और चराई श्यामल गैया ,
यम ‌आये मिलने बहना से ,गाथा ऐसी सुनी बखानी।
सुनो- सुनो ऐ दुनिया वालो, माँ यमुना की अमर‌ कहानी ।।(४)

घर का कूड़ा-करकट सारा, हमने इसमें भर-भर डाला ,
नाले‌-नाली खोल‌ दिये सब, बना दिया यमुना को‌ नाला ,
श्यामल नीर मृदुल माता का, किया प्रदूषित गंदा काला,
अपने वैभव के कोषों पर ,अपने हाथ जड़ दिया ताला,
बढ़ जाते चुपचाप देख कर, शर्म न आई शर्म‌ न आनी ।
सुनो- सुनो ऐ दुनिया वालो, माँ यमुना की अमर‌ कहानी ।।(५)

जाग उठा है ब्रज मंडल अब, नाला‌ कोई नहीं गिरेगा ,
दूर प्रदूषण होगा सारा , कूड़ा-करकट नहीं बहेगा ,
पेड़ कदम्ब उगेंगे तट पर, माँ का रूप पुनः निखरेगा ,
फिर से कूकें‌ कोयल डाली, वंशी की धुन तट गूँजेगा ,
लहरायेगा यमुना जी की ,धारा में फिर निर्मल पानी ।
सुनो- सुनो ऐ दुनिया वालो, माँ यमुना की अमर‌ कहानी ।।(६)

-महेश जैन ‘ज्योति’
मथुरा ।
***

Language: Hindi
Tag: गीत
2 Likes · 2 Comments · 238 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Mahesh Jain 'Jyoti'
View all
You may also like:
उसकी ग़मी में यूँ निहाँ सबका मलाल था,
उसकी ग़मी में यूँ निहाँ सबका मलाल था,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
भ्रम अच्छा है
भ्रम अच्छा है
Vandna Thakur
तुम
तुम
Sangeeta Beniwal
स्वतंत्रता और सीमाएँ - भाग 04 Desert Fellow Rakesh Yadav
स्वतंत्रता और सीमाएँ - भाग 04 Desert Fellow Rakesh Yadav
Desert fellow Rakesh
2552.*पूर्णिका**कामयाबी का स्वाद चखो*
2552.*पूर्णिका**कामयाबी का स्वाद चखो*
Dr.Khedu Bharti
सुस्त हवाओं की उदासी, दिल को भारी कर जाती है।
सुस्त हवाओं की उदासी, दिल को भारी कर जाती है।
Manisha Manjari
शायरी
शायरी
Jayvind Singh Ngariya Ji Datia MP 475661
मौसम जब भी बहुत सर्द होता है
मौसम जब भी बहुत सर्द होता है
Ajay Mishra
" मैं तो लिखता जाऊँगा "
DrLakshman Jha Parimal
पवित्र होली का पर्व अपने अद्भुत रंगों से
पवित्र होली का पर्व अपने अद्भुत रंगों से
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
‘पितृ देवो भव’ कि स्मृति में दो शब्द.............
‘पितृ देवो भव’ कि स्मृति में दो शब्द.............
Awadhesh Kumar Singh
पुलवामा अटैक
पुलवामा अटैक
Surinder blackpen
ठंडा - वंडा,  काफ़ी - वाफी
ठंडा - वंडा, काफ़ी - वाफी
सिद्धार्थ गोरखपुरी
कोई भी इतना व्यस्त नहीं होता कि उसके पास वह सब करने के लिए प
कोई भी इतना व्यस्त नहीं होता कि उसके पास वह सब करने के लिए प
पूर्वार्थ
एक लड़का,
एक लड़का,
हिमांशु Kulshrestha
पिरामिड -यथार्थ के रंग
पिरामिड -यथार्थ के रंग
sushil sarna
नवीन वर्ष (पञ्चचामर छन्द)
नवीन वर्ष (पञ्चचामर छन्द)
नाथ सोनांचली
आज कोई नही अनजान,
आज कोई नही अनजान,
pravin sharma
गजल सगीर
गजल सगीर
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
मुझको कभी भी आज़मा कर देख लेना
मुझको कभी भी आज़मा कर देख लेना
Ram Krishan Rastogi
*सावन झूला मेघ पर ,नारी का अधिकार (कुंडलिया)*
*सावन झूला मेघ पर ,नारी का अधिकार (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
ये साला टमाटर
ये साला टमाटर
*Author प्रणय प्रभात*
सूरज नहीं थकता है
सूरज नहीं थकता है
Ghanshyam Poddar
(2) ऐ ह्रदय ! तू गगन बन जा !
(2) ऐ ह्रदय ! तू गगन बन जा !
Kishore Nigam
आओ हम सब मिल कर गाएँ ,
आओ हम सब मिल कर गाएँ ,
Lohit Tamta
💐प्रेम कौतुक-445💐
💐प्रेम कौतुक-445💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
हमें आशिकी है।
हमें आशिकी है।
Taj Mohammad
हाँ मैं किन्नर हूँ…
हाँ मैं किन्नर हूँ…
Anand Kumar
प्रेम की साधना (एक सच्ची प्रेमकथा पर आधारित)
प्रेम की साधना (एक सच्ची प्रेमकथा पर आधारित)
दुष्यन्त 'बाबा'
जगमगाती चाँदनी है इस शहर में
जगमगाती चाँदनी है इस शहर में
Dr Archana Gupta
Loading...