Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Jul 2017 · 1 min read

कवी मंच वालो

व्यंग्य विनोद

कवी मंच वालो कवी मंच वालो
यहां मैं जमाऊं वहां तुम जमालो
मदारी के लटके सभी एक जैसे
ये बातों के झटके सभी एक जैसे
वतन प्रेम फटके सभी एक जैसे
कवयित्री से सटके सभी एक जैसे
बचा क्या अभी तक जो कविता बचा लो
कवी मंच वालों कवी मंच वालो।।

तुम्हें पढ़ने लिखने की फुर्सत कहां है
विचारों में सिकने की फुर्सत कहां है
सयानो में टिकने की फुर्सत कहां है
निराला से दिखने की फुर्सत कहां है
यहां का वहां का सभी का सुना लो
कवी मंच वालो कवी मंच वालो।।

नहीं ज्ञान रस का है पेमेंट बढ़िया
नहीं छंद बस का है पेमेंट बढ़िया
अलंकार मस्का है पेमेंट बढ़िया
सभी दूर ठसका है पेमेंट बढ़िया
तुझे मैं बुलाऊं मुझे तुम बुला लो
कवी मंच वालों कवी मंच वालो।।

किशोरों जवानों की धड़कन में धड़को
खुले सेक्स गानों की धड़कन में धड़को
मेरा दिल यहां है तेरा दिल वहां है
सभी जानते दिल धड़कता कहां है
किशोरी किशोरो युवा वर्ग लड़को
जहां मौका पाओ वहां जाके धड़को
मजे मारना है तो मजमा जमालो
कवी मंच वालो कवी मंच वालो।।

कलम के सिपाही अगर सो गए तो
सभी ऐसी सुविधाओं में खो गये तो
ये नेता नई कोंपलें खोंट लेंगे
घुटालों में पूरा वतन घोंट देंगे
कलम को उठा लो दुनाली बना लो
कवी मंच वालो कवी मंच वालो।।

अनुरोध:- महाकवियों से निवेदन है कि यथा स्थान गुरू को लघु और लघु को गुरू मानकर पढ़ें। छंद जांचने का प्रयास न करें।

Language: Hindi
2 Likes · 1 Comment · 501 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
संविधान से, ये देश चलता,
संविधान से, ये देश चलता,
SPK Sachin Lodhi
*अदरक (बाल कविता)*
*अदरक (बाल कविता)*
Ravi Prakash
शान्त हृदय से खींचिए,
शान्त हृदय से खींचिए,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
* चलते रहो *
* चलते रहो *
surenderpal vaidya
दिल हो काबू में....😂
दिल हो काबू में....😂
Jitendra Chhonkar
कजरी
कजरी
सूरज राम आदित्य (Suraj Ram Aditya)
टफी कुतिया पे मन आया
टफी कुतिया पे मन आया
Surinder blackpen
कौन याद दिलाएगा शक्ति
कौन याद दिलाएगा शक्ति
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
*अलविदा तेईस*
*अलविदा तेईस*
Shashi kala vyas
लक्ष्य हासिल करना उतना सहज नहीं जितना उसके पूर्ति के लिए अभि
लक्ष्य हासिल करना उतना सहज नहीं जितना उसके पूर्ति के लिए अभि
Sukoon
**पी कर  मय महका कोरा मन***
**पी कर मय महका कोरा मन***
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
*दादी चली गई*
*दादी चली गई*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
शर्म करो
शर्म करो
Sanjay ' शून्य'
साँप और इंसान
साँप और इंसान
Prakash Chandra
प्रतीक्षा
प्रतीक्षा
Dr.Priya Soni Khare
कभी लगते थे, तेरे आवाज़ बहुत अच्छे
कभी लगते थे, तेरे आवाज़ बहुत अच्छे
Anand Kumar
रिश्तों में वक्त
रिश्तों में वक्त
पूर्वार्थ
She was the Mother - an ode to Mother Teresa
She was the Mother - an ode to Mother Teresa
Dhriti Mishra
जिज्ञासा
जिज्ञासा
Dr. Harvinder Singh Bakshi
मन बैठ मेरे पास पल भर,शांति से विश्राम कर
मन बैठ मेरे पास पल भर,शांति से विश्राम कर
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
असफलता का घोर अन्धकार,
असफलता का घोर अन्धकार,
Yogi Yogendra Sharma : Motivational Speaker
“सबसे प्यारी मेरी कविता”
“सबसे प्यारी मेरी कविता”
DrLakshman Jha Parimal
अनसुलझे किस्से
अनसुलझे किस्से
Mahender Singh
अभिव्यक्ति का दुरुपयोग एक बहुत ही गंभीर और चिंता का विषय है। भाग - 06 Desert Fellow Rakesh Yadav
अभिव्यक्ति का दुरुपयोग एक बहुत ही गंभीर और चिंता का विषय है। भाग - 06 Desert Fellow Rakesh Yadav
Desert fellow Rakesh
कवि एवं वासंतिक ऋतु छवि / मुसाफ़िर बैठा
कवि एवं वासंतिक ऋतु छवि / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
या तो सच उसको बता दो
या तो सच उसको बता दो
gurudeenverma198
" रीत "
Dr. Kishan tandon kranti
दर्द को मायूस करना चाहता हूँ
दर्द को मायूस करना चाहता हूँ
Sanjay Narayan
सच्चाई ~
सच्चाई ~
दिनेश एल० "जैहिंद"
स्त्री एक कविता है
स्त्री एक कविता है
SATPAL CHAUHAN
Loading...