Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Mar 2018 · 2 min read

कविनामी दोहे

सब कहें उत्तरांचली, ‘महावीर’ है नाम
करूँ साहित्य साधना, है मेरा यह काम //१. //

‘महावीर’ बुझती नहीं, अंतरघट तक प्यास
मृगतृष्णा मिटती नहीं, मनवा बड़ा हतास //२. //

करवट बदली दिन गया करवट बदले रात
‘महावीर’ पल-पल गिने, काल लगाये घात //३. //

रंगों का त्यौहार है, उड़ने लगा अबीर
प्रेम रंग गहरा चढे, उतरे न ‘महावीर’ //४. //

‘महावीर’ अब देखिये, फूल चढ़े सिरमौर
सजनी इतराती फिरे, रूप और का और //५. //

मुक्तछंद के दौर में, कौन सुनाये बंद
‘महावीर’ कविराज की, अक्ल पड गई मंद //६. //

काँटों का इक ताज है, जीवन का यह रूप
‘महावीर’ यह सत्य है, छाया का वर धूप //७. //

सदियों तक संसार में, जिंदा रहे विचार
‘महावीर’ करते रहों, तेज कलम की धार //८. //

‘महावीर’ मनवा उड़े, लगे प्यार को पंख
बिगुल बजाय जीत का, फूंक दिया है शंख //९. //

‘महावीर’ अपने बने, जो थे कल तक ग़ैर
मालिक से मांगूं यही, सबकी होवे ख़ैर //१०. //

‘महावीर’ संसार ने, लूटा मन का चैन
दो रोटी की चाह में, बेगाने दिन-रैन //११. //

‘महावीर’ ये नौकरी, है कोल्हू का बैल
इसमें सारे सुख-पिसे, हम सरसों की थैल //१२. //

जीवन हो बस देश हित, सबका हो कल्याण
‘महावीर’ चारों तरफ, चलें प्यार के वाण //१३. //

जो भी देखे प्यार से, दिल उस पर कुर्बान
‘महावीर’ ये प्रेम ही, सब खुशियों की खान //१४. //

प्रतिबिम्ब देखता नहीं, चढ़ी दर्प पे धूल
‘महावीर’ क्या जानिए, ख़ार उगे या फूल //१५. //

दोहों में है ताजगी, खिला शब्द का रूप
‘महावीर’ क्यों मंद हो, कालजयी यह धूप //१६. //

दर-दर भटकी आत्मा, पाया नहीं सकून
‘महावीर’ पानी किया, इच्छाओं ने खून //१७. //

गोरी की मुस्कान पर, मिटे एक-से-एक
‘महावीर’ इस रूप पर, उपजे भेद अनेक //१८. //

जीवन बूटी कौन-सी, सूझा नहीं उपाय
‘महावीर’ हनुमान ने, परवत लिया उठाय //१९. //

‘महावीर’ संसार में, होगा कौन महान
हर चीज़ यहाँ क्षणिक है, क्यों तू करे गुमान //२०. //

भूल गया परमात्मा, रमा भोग में जीव
‘महावीर’ क्यों हरि मिले, पड़ी पाप की नीव //२१. //

हरदम गिरगिट की तरह, दुनिया बदले रंग
‘महावीर’ तू भी बदल, अब जीने का ढंग //२२. //

‘महावीर’ मनवा उड़े, चले हवा के संग
मन की गति को देखकर, रवि किरणें भी दंग //२३. //

‘महावीर’ इस रूप का, मत कीजै अभिमान
यह तो ढ़लती धूप है, कब समझे नादान //२४. //

‘महावीर’ इस दौर में, पढ़ते नहीं किताब
फिल्मस-इंटरनेट का, रखते सभी हिसाब //२५. //

आग लगी चारों तरफ़, फूल खिले उस पार
‘महावीर’ अब क्या करें, घिरे बीच मंझधार //२६. //

‘महावीर’ जब दर्द है, जीवन का ही अंग
तो इससे काहे डरो, रखो सदा ही संग //२७. //

वर्धमान ‘महावीर’ की, बात धरी संदूक
मानवता को भूलकर, उठा रहे बंदूक //२८. //

‘महावीर’ ये ज़िन्दगी, है गुलाब का फूल
दो पल ही खिलना यहाँ, फिर सब माटी धूल //२९. //

बड़े-बड़े यौद्धा यहाँ, वार गए जब चूक
‘महावीर’ कैसे चले, जंग लगी बंदूक //३०. //

Language: Hindi
407 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
View all
You may also like:
"मन मेँ थोड़ा, गाँव लिए चल"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
शेखर सिंह ✍️
शेखर सिंह ✍️
शेखर सिंह
अपने  ही  हाथों  से अपना, जिगर जलाए बैठे हैं,
अपने ही हाथों से अपना, जिगर जलाए बैठे हैं,
Ashok deep
परेड में पीछे मुड़ बोलते ही,
परेड में पीछे मुड़ बोलते ही,
नेताम आर सी
ऐसा कभी नही होगा
ऐसा कभी नही होगा
gurudeenverma198
विश्वेश्वर महादेव
विश्वेश्वर महादेव
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
मैं भी कवि
मैं भी कवि
DR ARUN KUMAR SHASTRI
काँटा ...
काँटा ...
sushil sarna
■ एक सैद्धांतिक सच। ना मानें तो आज के स्वप्न की भाषा समझें।
■ एक सैद्धांतिक सच। ना मानें तो आज के स्वप्न की भाषा समझें।
*Author प्रणय प्रभात*
हम रंगों से सजे है
हम रंगों से सजे है
'अशांत' शेखर
प्रभु जी हम पर कृपा करो
प्रभु जी हम पर कृपा करो
Vishnu Prasad 'panchotiya'
आओ दीप जलायें
आओ दीप जलायें
डॉ. शिव लहरी
आंधी
आंधी
Aman Sinha
"जानिब"
Dr. Kishan tandon kranti
प्रणय 8
प्रणय 8
Ankita Patel
यूंही नहीं बनता जीवन में कोई
यूंही नहीं बनता जीवन में कोई
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
वो मुझे प्यार नही करता
वो मुझे प्यार नही करता
Swami Ganganiya
कैसा क़हर है क़ुदरत
कैसा क़हर है क़ुदरत
Atul "Krishn"
*जीवन के संघर्षों में कुछ, पाया है कुछ खोया है (हिंदी गजल)*
*जीवन के संघर्षों में कुछ, पाया है कुछ खोया है (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
हक़ीक़त का
हक़ीक़त का
Dr fauzia Naseem shad
हर वर्ष जलाते हो हर वर्ष वो बचता है।
हर वर्ष जलाते हो हर वर्ष वो बचता है।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
23/171.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/171.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
काश असल पहचान सबको अपनी मालूम होती,
काश असल पहचान सबको अपनी मालूम होती,
manjula chauhan
किस्मत की लकीरें
किस्मत की लकीरें
Dr Parveen Thakur
*
*"मजदूर की दो जून रोटी"*
Shashi kala vyas
ख़्वाब सजाना नहीं है।
ख़्वाब सजाना नहीं है।
Anil "Aadarsh"
बुढ़ाते बालों के पक्ष में / MUSAFIR BAITHA
बुढ़ाते बालों के पक्ष में / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
गाछ सभक लेल
गाछ सभक लेल
DrLakshman Jha Parimal
निगाहें मिलाके सितम ढाने वाले ।
निगाहें मिलाके सितम ढाने वाले ।
Phool gufran
"रात का मिलन"
Ekta chitrangini
Loading...