Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Aug 2019 · 2 min read

कविता

विधा-गीत
विषय-‘वृद्धाश्रम’
विधान-16, 14 (ताटंक छंद, अंत तीन गुरु से)
~~~~
“वृद्धाश्रम”
~~~~~~

मुखड़ा
~~~~
जीर्ण-शीर्ण ममता की मूरत,वृद्धाश्रम में रोती है।
गीली लकड़ी सी जलकर वो,अपनी आँखें खोती है।
~~~~
अंतरा-1
~~~~

प्रभु चौखट पर शीश टेक कर,उसने मन्नत माँगी थी।
बेटे की माता बनने पर, कितनी रातें जागी थी।
कुलदीपक को गोद सुलाकर,उसने लोरी गायी थी।
बेटे की हर सुविधा ख़ातिर, उसने दुविधा पायी थी।
छली गई निज सुत से जननी,अपनों का दुख ढोती है।
गीली लकड़ी सी जलकर वो,अपनी आँखें खोती है।।
~~~~
अंतरा-2
~~~~

खेल-खिलौने बनकर उसने, सुत का मन बहलाया था।
अँगुली थामे उसे चलाया, आँचल में दुबकाया था।
अंध भरोसा कर निज सुत पर,अपना सब कुछ वारा था।
शूल बना उसके आँगन का, आँखों का जो तारा था।
नैतिकता की पौध लगाकर, कंटक खेती होती है?
गीली लकड़ी सी जलकर वो,अपनी आँखें खोती है।।
~~~~
अंतरा-3
~~~~

यौवन में रति सुख मन भाया, जिसकी सूरत प्यारी थी।
तोड़ दिया दिल माँ का उसने, ऐसी क्या दुश्वारी थी?
दौलत नाम लिखा माता से,दंभी ने झटकारा था।
निकल पड़ी माँ अपने घर से,बेटे ने दुत्कारा था।
वृद्धाश्रम में आज सिसकती,सारी दुनिया सोती है।
गीली लकड़ी सी जलकर वो,अपनी आँखें खोती है।।
~~~~
अंतरा-(4)
~~~~

जिसको छाती से चिपकाकर, माँ ने लहू पिलाया था।
दूध कलंकित करके उसने, माँ को ही ठुकराया था।
फफक-फफक कर बुझती बाती,अपनी व्यथा सुनाती है।
पथराई आँखों से ममता,निद्रा दूर भगाती है।
झूठी मक्कारी बेटे की, आँसू से क्यों धोती है?
गीली लकड़ी सी जलकर वो,अपनी आँखें खोती है।
~~~~
अंतरा-5
~~~~

वृद्धाश्रम में आ बच्चों से ,टूट रहा अब नाता था।
पत्थर को पिघलाती कैसे,रूठा आज विधाता था।
टूटे शाखा से जो पत्ते, मिल माटी मुरझाएँगे।
एक दिवस ये भटके बच्चे, करनी पर पछताएँगे।
समझेंगे खुद माँ की ममता, बात नहीं ये थोती है।
गीली लकड़ी सी जलकर वो, अपनी आँखें खोती है।
~~~~
कठिन शब्द
—————-
थोती=सारहीन

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’
वाराणसी (उ. प्र.)
संपादिका-साहित्य धरोहर

Language: Hindi
1 Like · 380 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ. रजनी अग्रवाल 'वाग्देवी रत्ना'
View all
You may also like:
गज़ल
गज़ल
करन ''केसरा''
We Mature With
We Mature With
पूर्वार्थ
उस दर्द की बारिश मे मै कतरा कतरा बह गया
उस दर्द की बारिश मे मै कतरा कतरा बह गया
'अशांत' शेखर
3214.*पूर्णिका*
3214.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
" चर्चा चाय की "
Dr Meenu Poonia
*पछतावा*
*पछतावा*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
लगे रहो भक्ति में बाबा श्याम बुलाएंगे【Bhajan】
लगे रहो भक्ति में बाबा श्याम बुलाएंगे【Bhajan】
Khaimsingh Saini
तुमसे मोहब्बत हमको नहीं क्यों
तुमसे मोहब्बत हमको नहीं क्यों
gurudeenverma198
वे वादे, जो दो दशक पुराने हैं
वे वादे, जो दो दशक पुराने हैं
Mahender Singh
समय की नाड़ी पर
समय की नाड़ी पर
*Author प्रणय प्रभात*
एक अणु में इतनी ऊर्जा
एक अणु में इतनी ऊर्जा
AJAY AMITABH SUMAN
गैरों सी लगती है दुनिया
गैरों सी लगती है दुनिया
देवराज यादव
তুমি সমুদ্রের তীর
তুমি সমুদ্রের তীর
Sakhawat Jisan
Ranjeet Shukla
Ranjeet Shukla
Ranjeet Kumar Shukla
विचार, संस्कार और रस-4
विचार, संस्कार और रस-4
कवि रमेशराज
अब क्या बताएँ छूटे हैं कितने कहाँ पर हम ग़ायब हुए हैं खुद ही
अब क्या बताएँ छूटे हैं कितने कहाँ पर हम ग़ायब हुए हैं खुद ही
Neelam Sharma
युवा है हम
युवा है हम
Pratibha Pandey
ज़िंदगी की ज़रूरत के
ज़िंदगी की ज़रूरत के
Dr fauzia Naseem shad
Behaviour of your relatives..
Behaviour of your relatives..
Suryash Gupta
हमने माना कि हालात ठीक नहीं हैं
हमने माना कि हालात ठीक नहीं हैं
SHAMA PARVEEN
Us jamane se iss jamane tak ka safar ham taye karte rhe
Us jamane se iss jamane tak ka safar ham taye karte rhe
Sakshi Tripathi
जल प्रदूषित थल प्रदूषित वायु के दूषित चरण ( मुक्तक)
जल प्रदूषित थल प्रदूषित वायु के दूषित चरण ( मुक्तक)
Ravi Prakash
Right now I'm quite notorious ,
Right now I'm quite notorious ,
Sukoon
जीवन बूटी कौन सी
जीवन बूटी कौन सी
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
विछोह के पल
विछोह के पल
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
💐अज्ञात के प्रति-153💐
💐अज्ञात के प्रति-153💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
"अमीर खुसरो"
Dr. Kishan tandon kranti
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
भूख दौलत की जिसे,  रब उससे
भूख दौलत की जिसे, रब उससे
Anis Shah
ऐ मोनाल तूॅ आ
ऐ मोनाल तूॅ आ
Mohan Pandey
Loading...