Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Jun 2017 · 2 min read

कविता : मेरा भारत ऐसा हो

जाति,धर्म,क्षेत्र,का भेद मिटे,इंसानियत-सुर बजे जन में।
सब दिवसों से ऊपर”मंगल दिवस”मनाएंगे तब मन में।।
ग़रीब की आह!मिटकर खुशियों से मन-गागर भर जाए।
कवि की वेदना प्रशन्नचित होकर मंगल गीत फिर गाए।।
भिक्षावृत्ति न रहे हर मनुज आत्मनिर्भर होकर सँवर जाए।
किसान की रुह पीड़ा से ऊभरकर ख़ुशी में हो तर जाए।।
भाईभतीजावाद का सफ़र ज़िंदा जल खाक़ में मिले अब।
भारतीय प्रतिभा निखर-निखर फूले-फले संभले अब।।
माँ,बेटी,बहन का मान सूर्य की चमक-सा चमकने लगे।
हर रिश्ते में चन्द्र-सा नूर हौंसला लेकर अब दमकने लगे।।
अनाथालय,वृद्धाश्रम की जरूरतेंं समाप्त हो जाएं यहाँ।
मानवता की रस्में स्वर्ग सम्पन्न होकर निखर जाएं यहाँ।।
बेटा माँ-बाप को देवी-देव-सा पूजनीय मान मान करे।
माँ-बाप का प्यार पुत्र-पुत्री पर सावन फुहार दान करे।।
बड़े-छोटे की इज़्ज़त आत्मा से करने लगें हम समस्त।
कुरीतियों की समाज से अर्थी उठे मिल जाए राहत।।
प्राण जाए पर वचन न जाए का नारा भरे मन तरंगें।
भारतीय संस्कारों का स्वर पूरे विश्व में उभरे ले उमंगें।।
बापू का रामराज्य का सपना साकार हो उठे जन-जन में।
हर मनुष्य एक-दूसरे को गले लगा हँसे फिर अपनेपन में।।
खेतों की हरियाली-सी घुलमिल जाए अब इंसानी रुहों में।
इंसान उपवन के फूलों-सा खिले तजकर मन समूहों में।।
तीज त्योहार भी इन्द्रधनुषी रंग बिखेरें प्रतिपल प्रतिपग में।
इंसानियत का स्वर उद्यान-सा खिल सुगंध बिखेरे जग में।।
नितप्रति मेघों-से घिर-घिर प्रेम बूँदें हम बरसानें लगें।
देवी-देवता भी धरती पर आने को मन तरसानें लगें।।
त्रिवेणी का संगम मनुज हृदय में हिलोरे ले-ले ऊभरे।
शिक्षा-दीप मनोहर हर हृदय में अब जले उजाला भरे।।
कमल-सी विपरीत परिस्थितियों में मनुज हँसना सीखे।
तेरा-मेरा का राग भूल मानव-मानव हृदय बसना सीखे।।
एक स्वर स्वतंत्रता से पहले आज़ादी का हमने सुना था।
उसी स्वर में एकलय हो संस्कारों का ताना-बाना बुना था।।
कवि मन में प्रेम की संवेदना जागी सदा आज निख़रे भी।
प्रेम की गंगा निर्मलता ले आज कहूँ में बंधु सँवरे भी।।
काश!मेरा भारत हो जिसमें दूध की नदियाँ बहती थीं।
हर राग रागिनी जिसकी उज्ज्वल गाथाएँ ही कहती थीं।।
हम चाहें तो ऐसा हो सकता है हमारा हृदय निर्मल हो।
स्वार्थ का जिसमें कींचित भी बीज न पल्लवित पल हो।।
आओ मन में एक सपना बुनें हम जो स्वर्ग-सा मधुर हो।
प्रेम,सौहार्द,त्याग,विश्वास,भ्रातृत्व,समता रहती जिधर हो।।
…..राधेयश्याम बंगालिया”प्रीतम”
…..वी.पी.ओ.जमालपुर, तहसील बवानी खेडा,जिला भिवानी, राज्य हरियाणा,पिन-127035
चलभाष:9812818601

Language: Hindi
511 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all
You may also like:
"फूलों की तरह जीना है"
पंकज कुमार कर्ण
#ग़ज़ल / #कुछ_दिन
#ग़ज़ल / #कुछ_दिन
*Author प्रणय प्रभात*
*गोरे से काले हुए, रोगों का अहसान (दोहे)*
*गोरे से काले हुए, रोगों का अहसान (दोहे)*
Ravi Prakash
गुफ्तगू
गुफ्तगू
Naushaba Suriya
नींद
नींद
Diwakar Mahto
"सफलता"
Dr. Kishan tandon kranti
तेरी मुस्कराहटों का राज क्या  है
तेरी मुस्कराहटों का राज क्या है
Anil Mishra Prahari
यह 🤦😥😭दुःखी संसार🌐🌏🌎🗺️
यह 🤦😥😭दुःखी संसार🌐🌏🌎🗺️
डॉ० रोहित कौशिक
उम्र पैंतालीस
उम्र पैंतालीस
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
मेरे दिल में मोहब्बत आज भी है
मेरे दिल में मोहब्बत आज भी है
कवि दीपक बवेजा
पुरानी ज़ंजीर
पुरानी ज़ंजीर
Shekhar Chandra Mitra
शर्ट के टूटे बटन से लेकर
शर्ट के टूटे बटन से लेकर
Ranjeet kumar patre
अरमान
अरमान
Neeraj Agarwal
2293.पूर्णिका
2293.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
एक पीर उठी थी मन में, फिर भी मैं चीख ना पाया ।
एक पीर उठी थी मन में, फिर भी मैं चीख ना पाया ।
आचार्य वृन्दान्त
In case you are more interested
In case you are more interested
Dhriti Mishra
विभेद दें।
विभेद दें।
Pt. Brajesh Kumar Nayak
दीवानगी
दीवानगी
Shyam Sundar Subramanian
दर्द भी
दर्द भी
Dr fauzia Naseem shad
श्रीमान - श्रीमती
श्रीमान - श्रीमती
Kanchan Khanna
यूं ही नहीं हमने नज़र आपसे फेर ली हैं,
यूं ही नहीं हमने नज़र आपसे फेर ली हैं,
ओसमणी साहू 'ओश'
तुमसे मैं प्यार करता हूँ
तुमसे मैं प्यार करता हूँ
gurudeenverma198
शेखर सिंह
शेखर सिंह
शेखर सिंह
पितृ दिवस134
पितृ दिवस134
Dr Archana Gupta
किताब
किताब
Lalit Singh thakur
देखी है ख़ूब मैंने भी दिलदार की अदा
देखी है ख़ूब मैंने भी दिलदार की अदा
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
द़ुआ कर
द़ुआ कर
Atul "Krishn"
ग़ज़ल
ग़ज़ल
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
फेसबुक की बनिया–बुद्धि / मुसाफ़िर बैठा
फेसबुक की बनिया–बुद्धि / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
कहमुकरी
कहमुकरी
डॉ.सीमा अग्रवाल
Loading...