कविता:??●आँसू●??
आँसू दर्द का हिस्सा,सुख का आधार भी।
आँसू मर्ज़ का मोती,अर्ज़ का इस्तिहार भी।
आँसू सावन का गान,मन का दीदर भी।
आँसू दिल की महिमा,आरज़ू का तार भी।
आँसू निश्छल वाणी है,सरलता उपहार है।
आँसू ग़ज़ल का कारण,शेर छंद शृंगार है।
आँसू कव्वाली का हृदय,गीत का सार है।
आँसू लाचारी की मूरत,औरत हथियार है।
आँसू द्रौपदी का चीर,निर्भया की पुकार है।
आँसू किसान पीड़ा,अमीर स्वांग दीदार है।
आँसू सहानुभूति है,उपहास का आधार है।
आँसू संगी सुदामा,कृष्ण का मृदुल प्यार है।
आँसू कवि की कलम,हृदय का उद्गार है।
आँसू वक्त का चक्र,गंगा-निर्मल धार है।
आँसू प्रजा वेदना,राजा विवेक विचार है।
आँसू देव की पूजा,शैतान की हार है।
आँसू तडप समझ तू,मूल जान जीवन का।
आँसू आदि-अंत है,उसूल जान जीवन का।
आँसू सूखा सार मरा,कूल जान जीवन का।
आँसू रहमते-ख़ुदा है,समूल जान जीवन का।
……राधेयश्याम बंगालिया”प्रीतम”??
……●●●●●●●●●●●●●●●●●●??`