Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Mar 2017 · 2 min read

कविताएँ

वक्त की हुंकार

यह कैसी वक्त की हुंकार मिलती है |
हो रही मानवता तार –तार मिलती है ||

मेरे बेटों –बहुओं से मुझे बचाओ तुम |
बेचारी करती बूढ़ी माँ पुकार मिलती है ||

आश्वासनों की घुट्टी जनता को पिला-पिला |
सत्ता शिलान्यासों से ही करती उधार मिलती है ||

दहेज-लोभियों के घर में आजकल |
बेचारी बेटी भोगती कारागार मिलती है ||

कभी सूखे कभी बाढ़ से कराहती हुई |
आज धरती उगलती अंगार मिलती है ||

सिसकती सरगोशियों का मंजर लिए हुए
पतझड़ के दामन में बहार मिलती है ||

रातों-रात अमीर बनने की हसरत लिए हुए |
युवा-शक्ति शार्टकट की शिकार मिलाती है ||

फन फैलाये आंतकवाद की जहरीली सर्पिणी|
देश-दुनिया डसने को तैयार मिलती है ||

मर गये स्वप्न सारे उम्र की दहलीज पर |
बोझ ढोती पीठ बूढ़ी लाचार मिलती है ||

‘दर्द’ की कलम लिखकर कड़वा सच आज का |
दुनियावालों को करती ख़बरदार मिलती है ||

मुस्कुराना चाहिए
मुश्किलें हों लाख फिर भी मुस्कुराना चाहिए |
आदमी को आदमी के काम आना चाहिए ||

बहकावे में आ भटक गये हैं जो अपनी राह से |
उंगली पकड़कर फिर उन्हें राह पे लाना चाहिए ||

सदियों से पसरा है यहाँ खौफ एक अंधेर का |
एक दीया उस दहलीज पर जलाना चाहिए ||

अपने ही थे वो लोग जो बैरी बने बैठे हैं |
पयाम दोस्ती का उस ओर जाना चाहिए ||

बाद में आती हैबात अपने अधिकार की |
फर्ज अपना यार मेरे पहले निभाना चाहिए ||

नायाब तोहफा है खुदा का यह जो मिली जिन्दगी |
इसका एक-एक पल काम आना चाहिए ||

धारा की दिशा में बहती हैं मरी मछलियाँ |
जिंदादिली को भंवर में आजमाना चाहिए ||

छीनता है जो रोटियां मुफलिसों के हाथ से |
कटघरे में बेनकाब कर दिखाना चाहिए ||

शूरवीरों-दानवीरों की गाथाओं से भरी |
दर्द किताबों में अपना नाम आना चाहिए ||

Language: Hindi
422 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
जब सावन का मौसम आता
जब सावन का मौसम आता
लक्ष्मी सिंह
कमरा उदास था
कमरा उदास था
Shweta Soni
*आशाओं के दीप*
*आशाओं के दीप*
Harminder Kaur
2603.पूर्णिका
2603.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
👌
👌
*Author प्रणय प्रभात*
सरयू
सरयू
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
विचार , हिंदी शायरी
विचार , हिंदी शायरी
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
प्यार नहीं दे पाऊँगा
प्यार नहीं दे पाऊँगा
Kaushal Kumar Pandey आस
कभी कभी अच्छा लिखना ही,
कभी कभी अच्छा लिखना ही,
नेताम आर सी
जिंदगी
जिंदगी
विजय कुमार अग्रवाल
मार्केटिंग फंडा
मार्केटिंग फंडा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
*दादी बाबा पोता पोती, मिलकर घर कहलाता है (हिंदी गजल)*
*दादी बाबा पोता पोती, मिलकर घर कहलाता है (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
तुम जोर थे
तुम जोर थे
Ranjana Verma
किसी के टुकड़े पर पलने से अच्छा है खुद की ठोकरें खाईं जाए।
किसी के टुकड़े पर पलने से अच्छा है खुद की ठोकरें खाईं जाए।
Rj Anand Prajapati
ये उदास शाम
ये उदास शाम
shabina. Naaz
*****रामलला*****
*****रामलला*****
Kavita Chouhan
💐प्रेम कौतुक-168💐
💐प्रेम कौतुक-168💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
इश्क़ में भी हैं बहुत, खा़र से डर लगता है।
इश्क़ में भी हैं बहुत, खा़र से डर लगता है।
सत्य कुमार प्रेमी
अलगौझा
अलगौझा
भवानी सिंह धानका "भूधर"
समय
समय
Neeraj Agarwal
नन्ही परी चिया
नन्ही परी चिया
Dr Archana Gupta
कहा किसी ने
कहा किसी ने
Surinder blackpen
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
समय के पहिए पर कुछ नए आयाम छोड़ते है,
समय के पहिए पर कुछ नए आयाम छोड़ते है,
manjula chauhan
वह देश हिंदुस्तान है
वह देश हिंदुस्तान है
gurudeenverma198
ତାଙ୍କଠାରୁ ଅଧିକ
ତାଙ୍କଠାରୁ ଅଧିକ
Otteri Selvakumar
"हालात"
Dr. Kishan tandon kranti
Dr arun kumar shastri
Dr arun kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
मेरी तो गलतियां मशहूर है इस जमाने में
मेरी तो गलतियां मशहूर है इस जमाने में
Ranjeet kumar patre
Loading...