Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Jan 2019 · 1 min read

कर्म

होनी तो होकर रहे, मत कर व्यर्थ विचार।
कर्म पंथ पर बढ़ चलो, यह जीवन का सार।। १

दिल में मानवता रखें, होठों पर मुस्कान।
बिना स्वार्थ तू कर्म कर, फल देगा भगवान।। २

बुरे कर्म के द्वार पर, आता संकट रोज।
जो सबका अच्छा करे, लेता खुशियाँ खोज।।३

कर्म हीन बन सोचना, बहुत बड़ा है पाप।
तन मन दोनों को रखें, सत्कर्मो में आप।। ४

सतत कर्म करते रहो, जीवन का वरदान।
किये हुए शुभ कर्म से, मिलता है सम्मान।।५

सबसे उत्तम कर्म वह, दे सबको आनंद।
ऐसे ही इंसान को, करते देव पसंद।।६

जैसे कठपुतली नाचता, नट के दोनों हाथ।
वैसे ही नाचे मनुज, सदा कर्म के साथ।।७

श्रद्धा से जो भी किया, बहुत श्रेष्ठ वह कर्म ।
सदा करो उपकार तुम , बहुत बड़ा ये धर्म।।८

सत्य कर्म विश्वास से, जीवन हो खुशहाल ।
नित्य नियम से कर्म कर, नहीं काम को टाल।।९

कर्म हीन बनता मनुज, केवल मृतक समान।
करते अच्छे कर्म जो, बढता उसका मान।।१ ०

भाग्य कर्म की तूलिका, जिसमें भरती रंग।
सजे सुरों से जिन्दगी, बड़ा अनोखा ढंग।।१ १

कलयुग में सबसे बड़ा, है मानव का कर्म।
कर्म करे किस्मत बने, जीवन का यह मर्म।।१ २

मानव कहलाये मगर, भूले मानव धर्म।
दुर्लभ मानव देह से, किया नहीं शुभ कर्म।।१३

कर्मों से इंसान की, होती है पहचान।
वरना महँगे वस्त्र में, पुतले खड़े दुकान।। १४

—लक्ष्मी सिंह

Language: Hindi
1 Like · 334 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
* खूब खिलती है *
* खूब खिलती है *
surenderpal vaidya
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
रातों की सियाही से रंगीन नहीं कर
रातों की सियाही से रंगीन नहीं कर
Shweta Soni
" ढले न यह मुस्कान "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
कर मुसाफिर सफर तू अपने जिंदगी  का,
कर मुसाफिर सफर तू अपने जिंदगी का,
Yogendra Chaturwedi
तेरे लहजे पर यह कोरी किताब कुछ तो है |
तेरे लहजे पर यह कोरी किताब कुछ तो है |
कवि दीपक बवेजा
बिताया कीजिए कुछ वक्त
बिताया कीजिए कुछ वक्त
पूर्वार्थ
मुझे तारे पसंद हैं
मुझे तारे पसंद हैं
ruby kumari
"दर्द की महक"
Dr. Kishan tandon kranti
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
Otteri Selvakumar
"शुद्ध हृदय सबके रहें,
*Author प्रणय प्रभात*
नीची निगाह से न यूँ नये फ़ित्ने जगाइए ।
नीची निगाह से न यूँ नये फ़ित्ने जगाइए ।
Neelam Sharma
A heart-broken Soul.
A heart-broken Soul.
Manisha Manjari
बरखा रानी तू कयामत है ...
बरखा रानी तू कयामत है ...
ओनिका सेतिया 'अनु '
दोगला चेहरा
दोगला चेहरा
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
कभी वो कसम दिला कर खिलाया करती हैं
कभी वो कसम दिला कर खिलाया करती हैं
Jitendra Chhonkar
आपस में अब द्वंद है, मिलते नहीं स्वभाव।
आपस में अब द्वंद है, मिलते नहीं स्वभाव।
Manoj Mahato
मेनका की ‘मी टू’
मेनका की ‘मी टू’
Dr. Pradeep Kumar Sharma
Gamo ko chhipaye baithe hai,
Gamo ko chhipaye baithe hai,
Sakshi Tripathi
माँ शेरावली है आनेवाली
माँ शेरावली है आनेवाली
Basant Bhagawan Roy
কিছু ভালবাসার গল্প অমর হয়ে রয়
কিছু ভালবাসার গল্প অমর হয়ে রয়
Sakhawat Jisan
ਮੁੰਦਰੀ ਵਿੱਚ ਨਗ ਮਾਹੀਆ।
ਮੁੰਦਰੀ ਵਿੱਚ ਨਗ ਮਾਹੀਆ।
Surinder blackpen
आखिर मैंने भी कवि बनने की ठानी
आखिर मैंने भी कवि बनने की ठानी
Dr MusafiR BaithA
2524.पूर्णिका
2524.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
बेशक हुआ इस हुस्न पर दीदार आपका।
बेशक हुआ इस हुस्न पर दीदार आपका।
Phool gufran
*अंतिम समय बीते कहाँ, जाने कहाँ क्या ठौर हो 【मुक्तक】*
*अंतिम समय बीते कहाँ, जाने कहाँ क्या ठौर हो 【मुक्तक】*
Ravi Prakash
चांद पर भारत । शीर्ष शिखर पर वैज्ञानिक, गौरवान्वित हर सीना ।
चांद पर भारत । शीर्ष शिखर पर वैज्ञानिक, गौरवान्वित हर सीना ।
Roshani jaiswal
मुझे न कुछ कहना है
मुझे न कुछ कहना है
प्रेमदास वसु सुरेखा
मेरी प्यारी हिंदी
मेरी प्यारी हिंदी
रेखा कापसे
कभी तो तुम्हे मेरी याद आयेगी
कभी तो तुम्हे मेरी याद आयेगी
Ram Krishan Rastogi
Loading...