करते नहीं है हमसे वो अब बात देखिये
करते नहीं हैं हमसे वो अब बात देखिये
देते हमारे दिल पे यूँ आघात देखिये
हम सीधे दिल में आपके ही जायेंगे उतर
बस एक बार करके मुलाकात देखिये
जो थे फलक पे वो मिले हैं आज खाक में
बदले हुये हैं कैसे ये हालात देखिये
हमको रुलाया आपकी यादों ने इस कदर
भीगे हुये हैं आज भी जज़्बात देखिये
अब तो मिलन की सुबह ले के आइये हुजूर
लंबी हुई जुदाई की ये रात देखिये
अब खत्म इंतज़ार की घड़ियाँ हुईं सनम
मिल ही गई है प्यार की सौगात देखिये
शहनाइयाँ सी बज रही है दिल में ‘अर्चना’
यादों की आई आपकी ‘ बारात देखिये
14-12-2019
719
डॉ अर्चना गुप्ता
मुरादाबाद