ऐसा श्रेष्ठ इंसान बनो
ऐसा श्रेष्ठ इंसान बनो
~~~~~~~~~~~~
(1)
मानव को उपकार करो,
प्रेम स्नेह से बात करो।
करो त्याग ईर्ष्या द्वेष को,
ऐसा श्रेष्ठ इंसान बनो।
(2)
मन में लक्ष्य ऊँचा रखो,
कर्म में ही विश्वास करो।
करो संकट का सामना,
ऐसा श्रेष्ठ इंसान बनो।
(3)
दुखियों की दुःख हरो,
रोगी की सेवा करो ।
जीवन में पुण्य करके ,
ऐसा श्रेष्ठ इंसान बनो।
(4)
दूसरों का सम्मान करो,
भारत माता को प्रणाम करो।
आत्मविजेता बनकर जी,
ऐसा श्रेष्ठ इंसान बनो।
~~~~~~~~~~~~~~
रचनाकार-डीजेन्द्र क़ुर्रे “कोहिनूर”
पीपरभवना,बलौदाबाजार(छ.ग.)
मो. 8120587822