??एक बात छोटी-सी??
हम बताते हैं,…. एक बात छोटी सी।
फूलों की हँसी में है जो सौग़ात छोटी सी।।
जीवन में अँधेरा है तो उजाला भी होगा।
आएगी सुबह……है ये रात छोटी सी।।
मिलना और बिछुड़ना तो चलता ही रहता।
ऐसा कर्म कर दें…..रहे याद छोटी सी।।
अकड़े न रहे हम,मिले प्यार से हरदम।
जीवन पथ में है,ये मुलाक़ात छोटी सी।।
आशीष देते हैं….बनो चाँद सितारों में।
मिले चाँदनी की सबको लम्हात छोटी सी।।
सीने से लगालूँ मैं. आ जाओ पास ज़रा।
दिल में है सुलगती..ये ज़ज़्बात छोटी सी।।
जीवन पथ में कभी अपने की ज़रूरत हो।
“प्रीतम” है तुम्हारा…लिख बात छोटी सी।।