Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Aug 2021 · 2 min read

एक था राजीव (पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गांधी जी की याद में)

दुनिया में सबसे जुदा जिसका अंदाज था,
वो हम सबकी आंखों का तारा राजीव था।

देश की गंदी राजनीति जैसे कीचड़ में वो,
एक पाक और ज़हीन कमल का फूल था।

एक आला दर्जे की शख्सियत थी उसकी ,
इंसान के भेष में वो एक फरिश्ता ही था।

आंखों में प्यार और लबों पर तबस्सुम थी ,
दिलकश अंदाज और तहजीब में उम्दा था।

एक नज़र में किसी का भी दिल जीत ले ,
दिलों को जीतने का हुनर उसमें जो था।

सियासत औ सत्ता से उसका वास्ता ना था,
हवाई जहाज उड़ाना ही जिसका शौक था।

पायलट बनने का ख्वाब उसे बचपन से था,
ये ख्वाब मुकम्मल हुआ जो उसे अज़ीज़ था।

मगर अचानक तकदीर ने ऐसी करवट ली ,
उस राह पर आया जिसको कभी सोचा न था।

पहरी के भेष में कज़ा मां को छीन ले गई,
जाने कहां से जिंदगी में ये तूफान आया था ।

ना चाहते हुए भी सियासत की डगर पर चला,
अंजान थी डगर क्योंकि तजुर्बा जो नहीं था।

मगर जैसे ही तजुर्बेकार लोगों की मदद मिली ,
उसका तजुर्बा भी सियासत में बढ़ने लगा था।

वतन के लिए उसने तरक्की के रास्ते खोले ,
क्योंकि मां के अधूरे ख्वाबों को पूरा करना था।

समाज के हर तबके वास्ते इल्म ओ तालीम में,
नई तकनीकी कंप्यूटर को भी साथ जोड़ा था।

शहर और गांव नई तकनीकी से वाकिफ हुए,
लोगों के लिए रोजगार का नया रास्ता खुला था ।

उसकी नजर में औरत/मर्द में कोई फर्क ना था,
सबके लिए इल्म /रोजगार का मौका बराबर था।

राजीव ने देश औ विदेश में सबका दिल जीता,
अज़ीम शख्सियत से दुनिया में अजीज बना था।

बच्चे ,बूढ़े और जवान सभी उसे चाहने लगे थे,
औरतों की कद्र करने वाला उनका भी चहेता था।

मगर हाय री तकदीर !जाने किसकी नजर लगी ,
वो हसीन फूल बेदर्दी से किसने मसला था।

जिस नारी जाति की कद्र करता था वही उसकी ,
मौत की वजह बनी ,यह कहर उसी ने ढाया था।

याद कर उस हादसे को रूह मेरी सिहर जाती है,
कैसे नाजुक सा जिस्म बंब से उड़ा दिया गया था।

वो मासूम समझ न सका जो उसके साथ हुआ,
“मेरे साथ ये जुल्म क्यों ” उसकी रूह ने सोचा था।

हमें यकीं है खुदा ने कातिल को सजा दी होगी ,
राजीव के साथ इंसाफ तो उसने करना ही था।

औ हमारे प्यारे हरदिल अजीज राजीव को उसने ,
अपने दिल के करीब अपनी पनाह में रखा होगा ।

राजीव एक रोशन सितारे की जैसे जगमगाता रहेगा ,
उसकी शान कभी कम न होगी ,वो कोहिनूर था ।

Language: Hindi
3 Likes · 6 Comments · 446 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from ओनिका सेतिया 'अनु '
View all
You may also like:
నా గ్రామం
నా గ్రామం
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
दर्पण
दर्पण
लक्ष्मी सिंह
हिसाब-किताब / मुसाफ़िर बैठा
हिसाब-किताब / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
मौनता  विभेद में ही अक्सर पायी जाती है , अपनों में बोलने से
मौनता विभेद में ही अक्सर पायी जाती है , अपनों में बोलने से
DrLakshman Jha Parimal
एक किताब खोलो
एक किताब खोलो
Dheerja Sharma
प्रेम प्रतीक्षा करता है..
प्रेम प्रतीक्षा करता है..
Rashmi Sanjay
*रंगीला रे रंगीला (Song)*
*रंगीला रे रंगीला (Song)*
Dushyant Kumar
करो कुछ मेहरबानी यूँ,
करो कुछ मेहरबानी यूँ,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
फूक मार कर आग जलाते है,
फूक मार कर आग जलाते है,
Buddha Prakash
मिसाल उन्हीं की बनती है,
मिसाल उन्हीं की बनती है,
Dr. Man Mohan Krishna
एक तरफ
एक तरफ
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
भारत की दुर्दशा
भारत की दुर्दशा
Shekhar Chandra Mitra
वो पुराने सुहाने दिन....
वो पुराने सुहाने दिन....
Santosh Soni
ऐ,चाँद चमकना छोड़ भी,तेरी चाँदनी मुझे बहुत सताती है,
ऐ,चाँद चमकना छोड़ भी,तेरी चाँदनी मुझे बहुत सताती है,
Vishal babu (vishu)
हे राम तुम्हारा अभिनंदन।
हे राम तुम्हारा अभिनंदन।
सत्य कुमार प्रेमी
"वक्त" भी बड़े ही कमाल
नेताम आर सी
जख्म हरे सब हो गए,
जख्म हरे सब हो गए,
sushil sarna
खिंचता है मन क्यों
खिंचता है मन क्यों
Shalini Mishra Tiwari
रिश्ते
रिश्ते
Shutisha Rajput
खुशनसीब
खुशनसीब
Naushaba Suriya
रुके ज़माना अगर यहां तो सच छुपना होगा।
रुके ज़माना अगर यहां तो सच छुपना होगा।
Phool gufran
रंगों की दुनिया में हम सभी रहते हैं
रंगों की दुनिया में हम सभी रहते हैं
Neeraj Agarwal
सफर पे निकल गये है उठा कर के बस्ता
सफर पे निकल गये है उठा कर के बस्ता
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
अधूरा सफ़र
अधूरा सफ़र
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
जीवन का सफ़र कल़म की नोंक पर चलता है
जीवन का सफ़र कल़म की नोंक पर चलता है
प्रेमदास वसु सुरेखा
यही जीवन है
यही जीवन है
Otteri Selvakumar
उसकी नज़र में अहमियत
उसकी नज़र में अहमियत
Dr fauzia Naseem shad
"महान ज्योतिबा"
Dr. Kishan tandon kranti
■ दोहा :-
■ दोहा :-
*Author प्रणय प्रभात*
प्यार के सरोवर मे पतवार होगया।
प्यार के सरोवर मे पतवार होगया।
Anil chobisa
Loading...