Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 May 2021 · 1 min read

उठो पार्थ गाण्डीव सम्हालो

हर मन हुआ अधर्मी है फिर, हर मानव में दानव है।
उठो पार्थ गांडीव सम्हालो।।

सभी हाथ दु:शासन के हैं, सभी केश पांचाली के।
अब भी झुके हुए सब सर हैं, भीष्म द्रोण बलशाली के।
हर कण में कुरुक्षेत्र बसा है, अब हर क्षण रण की वेला।
द्रौपदियों की राजसभाओं, में संरक्षण की वेला।
पहले एक दरबार में थे बस, अब हर मन में कौरव है।
अब तो तुम द्रौपदी बचालो।।

धारण करो कवच और कुण्डल,धारण किए कर्ण ने जो।
धारण करो सुदर्शन को अब ,यदि तुम शिष्य कृष्ण के हो।
पशुपतास्त्र जिसमें रखा था, उठो सम्हालो तरकश वो।
जिससे जयद्रथ संहारा था, बाण निकालो फिर बस वो।
त्यागो वृथा शोक फिर से तुम, जो भारत का गौरव है।
फिर से वो तूणीर उठालो।।

अब घर – घर में चौसर होता, दुर्योधन से भाई हैं।
अब सब धृतराष्ट्रों ने आंखों, पर पट्टियां चढ़ाई हैं।
जो खुद डसने को बैठे हैं, व्याल वो औरों को कहते।
कपटी जनता के रखवाले, स्वार्थ सिद्धि में रत रहते।
एक – एक शब्द यथार्थ है ये, मेरा अपना अनुभव है।
भारत भारतवर्ष बचा लो।।

© आचार्य विक्रान्त चौहान

Language: Hindi
Tag: गीत
3 Likes · 1 Comment · 1863 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दिल का मौसम सादा है
दिल का मौसम सादा है
Shweta Soni
सावनी श्यामल घटाएं
सावनी श्यामल घटाएं
surenderpal vaidya
ग्रंथ
ग्रंथ
Tarkeshwari 'sudhi'
Why Not Heaven Have Visiting Hours?
Why Not Heaven Have Visiting Hours?
Manisha Manjari
"सैल्यूट"
Dr. Kishan tandon kranti
मेरे बाबूजी लोककवि रामचरन गुप्त +डॉ. सुरेश त्रस्त
मेरे बाबूजी लोककवि रामचरन गुप्त +डॉ. सुरेश त्रस्त
कवि रमेशराज
श्राद्ध पक्ष के दोहे
श्राद्ध पक्ष के दोहे
sushil sarna
सोचा नहीं कभी
सोचा नहीं कभी
gurudeenverma198
रात स्वप्न में दादी आई।
रात स्वप्न में दादी आई।
Vedha Singh
*मुसाफिर (मुक्तक)*
*मुसाफिर (मुक्तक)*
Ravi Prakash
"म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के"
Abdul Raqueeb Nomani
हेेे जो मेरे पास
हेेे जो मेरे पास
Swami Ganganiya
■ आज की ग़ज़ल
■ आज की ग़ज़ल
*Author प्रणय प्रभात*
हाजीपुर
हाजीपुर
Hajipur
ज़ख़्म गहरा है सब्र से काम लेना है,
ज़ख़्म गहरा है सब्र से काम लेना है,
Phool gufran
सुरक्षा कवच
सुरक्षा कवच
Dr. Pradeep Kumar Sharma
सर्वोपरि है राष्ट्र
सर्वोपरि है राष्ट्र
Dr. Harvinder Singh Bakshi
मन की दुनिया अजब निराली
मन की दुनिया अजब निराली
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
सफलता की ओर
सफलता की ओर
Vandna Thakur
मेरे विचार
मेरे विचार
Anju
यहाँ तो मात -पिता
यहाँ तो मात -पिता
DrLakshman Jha Parimal
सैदखन यी मन उदास रहैय...
सैदखन यी मन उदास रहैय...
Ram Babu Mandal
मेंहदी दा बूटा
मेंहदी दा बूटा
Surinder blackpen
हमदम का साथ💕🤝
हमदम का साथ💕🤝
डॉ० रोहित कौशिक
नई उम्मीद
नई उम्मीद
Pratibha Pandey
सिकन्दर वक्त होता है
सिकन्दर वक्त होता है
Satish Srijan
रिश्ते , प्रेम , दोस्ती , लगाव ये दो तरफ़ा हों ऐसा कोई नियम
रिश्ते , प्रेम , दोस्ती , लगाव ये दो तरफ़ा हों ऐसा कोई नियम
Seema Verma
जाने दिया
जाने दिया
Kunal Prashant
जियरा जरेला दिन-रैन
जियरा जरेला दिन-रैन
Shekhar Chandra Mitra
स्वयं से सवाल
स्वयं से सवाल
Rajesh
Loading...