Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Mar 2021 · 1 min read

ईश्वर की सुंदरतम रचना…..!!

विधा – गीत
? रचना ?
#मुखड़ा
ईश्वर की सुंदरतम रचना , कोकिलकंठी युवरानी।
मन मंदिर में इष्टदेव सी , लगती जानी पहचानी।।

#अंतरा
रूप सलोना सुंदर मुखड़ा , अधरों से रसधार बहे।
चाँद चकोरी ! ओ पिक बयनी, अद्भुत जीवन सार कहे।।
सचमुच तेरी प्रीति प्रियतमे , करती मोहक मनमानी ।
ईश्वर की सुंदरतम रचना , कोकिलकंठी युवरानी।।०१।।

कंचन किसलय सा तन तेरा, सुंदरता की फुलवारी।
मंद-मंद मुस्कान लुभाती, लगती सच मुझको प्यारी।।
गजगामिनि बल खाकर मत चल , दुनिया माँगेगी पानी।
ईश्वर की सुंदरतम रचना , कोकिलकंठी युवरानी।।०२।।

कोकिलकंठी गान मनोहर , कर्णों में रस घोल रहा।
बोल पपीहा पिउ-पिउ देखो , अंतस सत्य टटोल रहा।।
सप्तरंग की उठा तूलिका , मत कर कोई नादानी।
ईश्वर की सुंदरतम रचना , कोकिलकंठी युवरानी।।०३।।

उर-अर्णव में नित हिलोर उठ , सृजती नवल कहानी है।
पागल मेरे मन को करती , अल्हड़ शोख जवानी है।।
बैठ सुमन पर गीत सुना दे , ओ मेरी तितली रानी।
ईश्वर की सुंदरतम रचना , कोकिलकंठी युवरानी।।०४।।

✍?पं.संजीव शुक्ल ‘सचिन’
मुसहरवा (मंशानगर), पश्चिमी चम्पारण, बिहार

❤️- घोषणा??
यह रचना पूर्णतः स्वयं रचित है
【पं.संजीव शुक्ल ‘सचिन’】

Language: Hindi
Tag: गीत
2 Likes · 4 Comments · 649 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from संजीव शुक्ल 'सचिन'
View all
You may also like:
We become more honest and vocal when we are physically tired
We become more honest and vocal when we are physically tired
पूर्वार्थ
वैश्विक जलवायु परिवर्तन और मानव जीवन पर इसका प्रभाव
वैश्विक जलवायु परिवर्तन और मानव जीवन पर इसका प्रभाव
Shyam Sundar Subramanian
जल प्रदूषण दुःख की है खबर
जल प्रदूषण दुःख की है खबर
Buddha Prakash
शिल्पकार
शिल्पकार
Surinder blackpen
सूरज आएगा Suraj Aayega
सूरज आएगा Suraj Aayega
Mohan Pandey
कुंडलिया छंद
कुंडलिया छंद
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
अनसुलझे किस्से
अनसुलझे किस्से
Mahender Singh
साल को बीतता देखना।
साल को बीतता देखना।
Brijpal Singh
■ सीधी-सपाट...
■ सीधी-सपाट...
*Author प्रणय प्रभात*
जुगुनूओं की कोशिशें कामयाब अब हो रही,
जुगुनूओं की कोशिशें कामयाब अब हो रही,
Kumud Srivastava
जय संविधान...✊🇮🇳
जय संविधान...✊🇮🇳
Srishty Bansal
भाग्य और पुरुषार्थ
भाग्य और पुरुषार्थ
Dr. Kishan tandon kranti
जिसका हम
जिसका हम
Dr fauzia Naseem shad
ऐसे हैं हम तो, और सच भी यही है
ऐसे हैं हम तो, और सच भी यही है
gurudeenverma198
अकेला खुदको पाता हूँ.
अकेला खुदको पाता हूँ.
Naushaba Suriya
ग़ज़ल - फितरतों का ढेर
ग़ज़ल - फितरतों का ढेर
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
राम राज्य
राम राज्य
Shriyansh Gupta
एक कहानी है, जो अधूरी है
एक कहानी है, जो अधूरी है
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
*हुई हम से खता,फ़ांसी नहीं*
*हुई हम से खता,फ़ांसी नहीं*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
LALSA
LALSA
Raju Gajbhiye
24/251. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
24/251. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
*आइसक्रीम (बाल कविता)*
*आइसक्रीम (बाल कविता)*
Ravi Prakash
कविता
कविता
Rambali Mishra
हे पैमाना पुराना
हे पैमाना पुराना
Swami Ganganiya
// प्रसन्नता //
// प्रसन्नता //
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
लक्ष्मी
लक्ष्मी
Bodhisatva kastooriya
//  जनक छन्द  //
// जनक छन्द //
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
💐Prodigy Love-28💐
💐Prodigy Love-28💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
बुंदेली दोहा -गुनताडौ
बुंदेली दोहा -गुनताडौ
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
दोहा
दोहा
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
Loading...