Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
25 Nov 2018 · 2 min read

ईश्वर की अनुपम सौगात है माँ

ईश्वर की अनुपम सौगात है माँ,
सृष्टि के कण-कण में व्याप्त है माँ |
चाहो तो दिल चीर कर दिखा दूँ,
हर स्पंदन में संव्याप्त है माँ |

आँख है कान है अधर है माँ,
दृष्टि है शब्द है मुखर है माँ |
इस अनजान जीवन डगर में,
सदा सर्वदा हमसफ़र है माँ |

समासों में द्वंद्व समास है माँ,
अक्षरों में अकार है माँ |
वेदनाएँ जहाँ शरण लेती,
भावनाओं का ऐसा घर-द्वार है माँ |

हृदय में प्राण का संचार है माँ,
हर दुःख-दर्द का उपचार है माँ |
छोटा-बड़ा उम्र चाहे कितनी भी हो,
व्यथा-वेदनाओं की कातर पुकार माँ |

सुबह उठने से रात सोने तक,
निष्काम कर्मयोग का सफर है माँ |
बिखरा संसार हरपल जोड़ती जो,
जुड़कर चलने की पक्षधर है माँ |

बनके, मिटके भी जो नहीं मिटती,
संभावनाओं की वो लहर है माँ |
गीता के योग जहाँ मुखर होते,
उस ज्ञान का सर्वोच्च शिखर है माँ |

वेद ऋचाएँ जहाँ विश्राम लेती,
उन ऋचाओं का मूल स्वर है माँ |
यह दृश्य जगत भले ही नश्वर हो,
कालातीत, शब्दातीत अनश्वर है माँ |

क्रियाओं में रहकर भी नहीं रहती,
निरासक्त, निस्पृह, निर्लिप्त है माँ |
क्रियाओं के न रहने पर भी रहती,
अविचल, तटस्थ गुणातीत है माँ |

विशालता को क्षुद्रता में मत खोजो,
जीवन के हर पृष्ठ पर है माँ |
ब्रह्माण्ड में जो अविराम गूंजे,
वह पावन ॐ कार स्वर है माँ |

शब्द-चातुर्य माँ क्या जाने,
जीवन-मुक्ति की सीधी डगर है माँ |
ब्रह्मा, विष्णु, रूद्र को झुलाती जो,
सती अनुसुइया के साथ अमर है माँ |

अयं निजः परोवेति माँ क्या जाने,
वसुधैव कुटुंबकम की पक्षधर है माँ |
सुख के स्वर तो अनेक होते हैं,
किन्तु हर दुःख में ओठ पर है माँ |

सप्त सिंधु जल मशी बन जाए,
सकल विपिन लेखिनी बन जाए,
धरती गर कागज बन जाए,
माँ की महिमा लिखी न जाए |

– हरिकिशन मूंधड़ा
कूचबिहार
रचना तिथि – १८/११/१८

Language: Hindi
4 Likes · 7 Comments · 295 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ: दैनिक समीक्षा*
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ: दैनिक समीक्षा*
Ravi Prakash
हिम्मत कर लड़,
हिम्मत कर लड़,
पूर्वार्थ
About [ Ranjeet Kumar Shukla ]
About [ Ranjeet Kumar Shukla ]
Ranjeet Kumar Shukla
#गहिरो_संदेश (#नेपाली_लघुकथा)
#गहिरो_संदेश (#नेपाली_लघुकथा)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
मेरी बेटियाँ और उनके आँसू
मेरी बेटियाँ और उनके आँसू
DESH RAJ
विरक्ति
विरक्ति
swati katiyar
कर्जमाफी
कर्जमाफी
Dr. Pradeep Kumar Sharma
शिखर ब्रह्म पर सबका हक है
शिखर ब्रह्म पर सबका हक है
मनोज कर्ण
"सन्त रविदास जयन्ती" 24/02/2024 पर विशेष ...
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला,
भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला,
Shashi kala vyas
सच तो फूल होते हैं।
सच तो फूल होते हैं।
Neeraj Agarwal
******* प्रेम और दोस्ती *******
******* प्रेम और दोस्ती *******
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
मित्र
मित्र
लक्ष्मी सिंह
सरप्लस सुख / MUSAFIR BAITHA
सरप्लस सुख / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
मुझमें भी कुछ अच्छा है
मुझमें भी कुछ अच्छा है
Shweta Soni
तोल मोल के बोलो वचन ,
तोल मोल के बोलो वचन ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
जब सब्र आ जाये तो....
जब सब्र आ जाये तो....
shabina. Naaz
अब तो रिहा कर दो अपने ख्यालों
अब तो रिहा कर दो अपने ख्यालों
शेखर सिंह
अभिव्यक्ति - मानवीय सम्बन्ध, सांस्कृतिक विविधता, और सामाजिक परिवर्तन का स्रोत
अभिव्यक्ति - मानवीय सम्बन्ध, सांस्कृतिक विविधता, और सामाजिक परिवर्तन का स्रोत" - भाग- 01 Desert Fellow Rakesh Yadav
Desert fellow Rakesh
"चापलूसी"
Dr. Kishan tandon kranti
💐अज्ञात के प्रति-108💐
💐अज्ञात के प्रति-108💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
// दोहा ज्ञानगंगा //
// दोहा ज्ञानगंगा //
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
मुझसे  नज़रें  मिलाओगे  क्या ।
मुझसे नज़रें मिलाओगे क्या ।
Shah Alam Hindustani
दोहा पंचक. . .
दोहा पंचक. . .
sushil sarna
नर नारी संवाद
नर नारी संवाद
DR ARUN KUMAR SHASTRI
बाट का बटोही कर्मपथ का राही🦶🛤️🏜️
बाट का बटोही कर्मपथ का राही🦶🛤️🏜️
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
#लघुकथा / #गुस्सा
#लघुकथा / #गुस्सा
*Author प्रणय प्रभात*
23/156.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/156.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
संस्कारों को भूल रहे हैं
संस्कारों को भूल रहे हैं
VINOD CHAUHAN
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
Loading...