Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Jan 2019 · 2 min read

इन्द्रवज्रा छंद (शिवेंद्रवज्रा स्तुति)

इन्द्रवज्रा छंद / उपेन्द्रवज्रा छंद / उपजाति छंद

“शिवेंद्रवज्रा स्तुति”

परहित कर विषपान, महादेव जग के बने।
सुर नर मुनि गा गान, चरण वंदना नित करें।।

माथ नवा जयकार, मधुर स्तोत्र गा जो करें।
भरें सदा भंडार, औघड़ दानी कर कृपा।।

कैलाश वासी त्रिपुरादि नाशी।
संसार शासी तव धाम काशी।
नन्दी सवारी विष कंठ धारी।
कल्याणकारी शिव दुःख हारी।।१।।

ज्यों पूर्णमासी तव सौम्य हाँसी।
जो हैं विलासी उन से उदासी।
भार्या तुम्हारी गिरिजा दुलारी।
कल्याणकारी शिव दुःख हारी।।२।।

जो भक्त सेवे फल पुष्प देवे।
वाँ की तु देवे भव-नाव खेवे।
दिव्यावतारी भव बाध टारी।
कल्याणकारी शिव दुःख हारी।।३।।

धूनी जगावे जल को चढ़ावे।
जो भक्त ध्यावे उन को तु भावे।
आँखें अँगारी गल सर्प धारी।
कल्याणकारी शिव दुःख हारी।।४।।

माथा नवाते तुझको रिझाते।
जो धाम आते उन को सुहाते।
जो हैं दुखारी उनके सुखारी।
कल्याणकारी शिव दुःख हारी।।५।।

मैं हूँ विकारी तु विराग धारी।
मैं व्याभिचारी तुम काम मारी।
मैं जन्मधारी तु स्वयं प्रसारी।
कल्याणकारी शिव दुःख हारी।।६।।

द्वारे तिहारे दुखिया पुकारे।
सन्ताप सारे हर लो हमारे।
झोली उन्हारी भरते उदारी।
कल्याणकारी शिव दुःख हारी।।७।।

सृष्टी नियंता सुत एकदंता।
शोभा बखंता ऋषि साधु संता।
तु अर्ध नारी डमरू मदारी।
पिनाक धारी शिव दुःख हारी।८।।

जा की उजारी जग ने दुआरी।
वा की निखारी तुमने अटारी।
कृपा तिहारी उन पे तु डारी।
पिनाक धारी शिव दुःख हारी।९।।

पुकार मोरी सुन ओ अघोरी।
हे भंगखोरी भर दो तिजोरी।
माँगे भिखारी रख आस भारी।
पिनाक धारी शिव दुःख हारी।।१०।।

भभूत अंगा तव भाल गंगा।
गणादि संगा रहते मलंगा।
श्मशान चारी सुर-काज सारी।
पिनाक धारी शिव दुःख हारी।।११।।

नवाय माथा रचुँ दिव्य गाथा।
महेश नाथा रख सीस हाथा।
त्रिनेत्र थारी महिमा अपारी।
पिनाक धारी शिव दुःख हारी।।१२।।

करके तांडव नृत्य, प्रलय जग की शिव करते।
विपदाएँ भव-ताप, भक्त जन का भी हरते।
देवों के भी देव, सदा रीझो थोड़े में।
करो हृदय नित वास, शैलजा सँग जोड़े में।
रच “शिवेंद्रवज्रा” रखे, शिव चरणों में ‘बासु’ कवि।
जो गावें उनकी रहे, नित महेश-चित में छवि।।

(छंद १ से ७ इंद्र वज्रा में, ८ से १० उपजाति में और ११ व १२ उपेंद्र वज्रा में।

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
इन्द्रवज्रा छंद विधान –

“ताता जगेगा” यदि सूत्र राचो।
तो ‘इन्द्रवज्रा’ शुभ छंद पाओ।

“ताता जगेगा” = तगण, तगण, जगण, गुरु, गुरु
221 221 121 22
**************
उपेन्द्रवज्रा छंद विधान –

“जता जगेगा” यदि सूत्र राचो।
‘उपेन्द्रवज्रा’ तब छंद पाओ।

“जता जगेगा” = जगण, तगण, जगण, गुरु, गुरु
121 221 121 22
**************
उपजाति छंद विधान –

उपेंद्रवज्रा अरु इंद्रवज्रा।
दोनों मिले तो ‘उपजाति’ छंदा।

चार चरणों के छंद में कोई चरण इन्द्रवज्रा का हो और कोई उपेंद्र वज्रा का तो वह ‘उपजाति’ छंद के अंतर्गत आता है।
**************

बासुदेव अग्रवाल ‘नमन’
तिनसुकिया

3449 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
राम
राम
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
वसंत के दोहे।
वसंत के दोहे।
Anil Mishra Prahari
होगा बढ़िया व्यापार
होगा बढ़िया व्यापार
Buddha Prakash
Phoolo ki wo shatir  kaliya
Phoolo ki wo shatir kaliya
Sakshi Tripathi
चरित्रार्थ होगा काल जब, निःशब्द रह तू जायेगा।
चरित्रार्थ होगा काल जब, निःशब्द रह तू जायेगा।
Manisha Manjari
कुछ तो पोशीदा दिल का हाल रहे
कुछ तो पोशीदा दिल का हाल रहे
Shweta Soni
👌ग़ज़ल :--
👌ग़ज़ल :--
*Author प्रणय प्रभात*
*ढोलक (बाल कविता)*
*ढोलक (बाल कविता)*
Ravi Prakash
ईश्वर से शिकायत क्यों...
ईश्वर से शिकायत क्यों...
Radhakishan R. Mundhra
बेरोजगार लड़के
बेरोजगार लड़के
पूर्वार्थ
चलो कह भी दो अब जुबां की जुस्तजू ।
चलो कह भी दो अब जुबां की जुस्तजू ।
शेखर सिंह
कुंडलिया छंद
कुंडलिया छंद
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
पंचतत्व
पंचतत्व
लक्ष्मी सिंह
नारी पुरुष
नारी पुरुष
Neeraj Agarwal
.......रूठे अल्फाज...
.......रूठे अल्फाज...
Naushaba Suriya
मां - स्नेहपुष्प
मां - स्नेहपुष्प
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
"मित्रता"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
हिंदी
हिंदी
पंकज कुमार कर्ण
कई राज मेरे मन में कैद में है
कई राज मेरे मन में कैद में है
कवि दीपक बवेजा
आओ हम मुहब्बत कर लें
आओ हम मुहब्बत कर लें
Shekhar Chandra Mitra
आश पराई छोड़ दो,
आश पराई छोड़ दो,
Satish Srijan
समय और स्त्री
समय और स्त्री
Madhavi Srivastava
रामकली की दिवाली
रामकली की दिवाली
Dr. Pradeep Kumar Sharma
आज की बेटियां
आज की बेटियां
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
नारी जीवन
नारी जीवन
Aman Sinha
क्रांतिकारी किसी देश के लिए वह उत्साहित स्तंभ रहे है जिनके ज
क्रांतिकारी किसी देश के लिए वह उत्साहित स्तंभ रहे है जिनके ज
Rj Anand Prajapati
खंडहर
खंडहर
Tarkeshwari 'sudhi'
मेरे छिनते घर
मेरे छिनते घर
Anjana banda
“ जीवन साथी”
“ जीवन साथी”
DrLakshman Jha Parimal
कभी किसी की सुंदरता से प्रभावीत होकर खुद को उसके लिए समर्पित
कभी किसी की सुंदरता से प्रभावीत होकर खुद को उसके लिए समर्पित
Rituraj shivem verma
Loading...